मोदी के 25 साल भारत की सेवा और गौरव के नाम, इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज होंगे: अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने उनके 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को देश की सेवा, गरीब कल्याण और भारत के गौरव से जुड़ी यात्रा बताया। अमित शाह ने कहा कि सात अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के…
