अमेरिका के सामने ईरान ने रखीं दो बड़ी शर्तें, यूरेनियम पर नहीं झुकेगा तेहरान; होर्मुज खोलने के लिए दिया 2 घंटे का ऑफर
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत को लेकर एक नई पहल सामने आई है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह वॉशिंगटन के साथ बातचीत और किसी संभावित समझौते के रास्ते बंद नहीं करना चाहता। हालांकि, इस बार तेहरान ने साफ कर दिया है कि बातचीत की मेज पर आने का मतलब अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अहम हितों से पीछे हटना नहीं होगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दो टूक कहा है कि उनका देश अपने संवर्धित यूरेनियम के भंडार को किसी दूसरे देश में भेजने…
