पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के बकाया डीए पर सरकार ने शुरू की कवायद, विभागों से मांगा भुगतान का हिसाब
हाईकोर्ट के आदेशों के पालन से पहले वित्तीय देनदारी का आकलन करेगी सरकार; वित्त विभाग ने सभी विभागों से मांगी लंबित महंगाई भत्ते की जानकारी, कर्मचारियों को भुगतान की उम्मीद पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के बकाए को लेकर राज्य सरकार ने वित्तीय स्तर पर समीक्षा शुरू कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों को पत्र जारी कर बकाया महंगाई भत्ते से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है। विभागों से न केवल कर्मचारियों के लंबित भुगतान का विवरण देने को कहा गया है, बल्कि यह भी बताने…
