लुधियाना जिले में खन्ना के समराला में चाइना डोर से एक और गंभीर हादसा सामने आया है। मोरिंडा के गांव ढोलनमाजरा निवासी गुरप्रीत सिंह लुधियाना से अपने घर लौट रहे थे, जब चहलां के पास चाइना डोर की चपेट में आ गए। डोर से उनका चेहरा बुरी तरह कट गया और वे बाइक से नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद एक राहगीर गोपी सिंह ने तत्काल घायल गुरप्रीत को समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर नवदीप सिंह के अनुसार, गुरप्रीत के चेहरे पर गंभीर चोट आई थी, जिस पर 45 से 50 टांके लगाने पड़े। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। यह घटना चाइना डोर के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। इस खतरनाक डोर से हर साल कई लोग घायल होते हैं और कुछ मामलों में जान भी गंवा देते हैं। प्रशासन द्वारा चाइना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल जारी है, जो चिंता का विषय है। लुधियाना जिले में खन्ना के समराला में चाइना डोर से एक और गंभीर हादसा सामने आया है। मोरिंडा के गांव ढोलनमाजरा निवासी गुरप्रीत सिंह लुधियाना से अपने घर लौट रहे थे, जब चहलां के पास चाइना डोर की चपेट में आ गए। डोर से उनका चेहरा बुरी तरह कट गया और वे बाइक से नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद एक राहगीर गोपी सिंह ने तत्काल घायल गुरप्रीत को समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर नवदीप सिंह के अनुसार, गुरप्रीत के चेहरे पर गंभीर चोट आई थी, जिस पर 45 से 50 टांके लगाने पड़े। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। यह घटना चाइना डोर के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। इस खतरनाक डोर से हर साल कई लोग घायल होते हैं और कुछ मामलों में जान भी गंवा देते हैं। प्रशासन द्वारा चाइना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल जारी है, जो चिंता का विषय है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
बहबल कलां कांड के पीड़ित ने उठाए सवाल:सुखराज सिंह बोले- सरकारी की पैरवी कमजोर, चंडीगढ़ कोर्ट में ट्रांसफर हुआ केस
बहबल कलां कांड के पीड़ित ने उठाए सवाल:सुखराज सिंह बोले- सरकारी की पैरवी कमजोर, चंडीगढ़ कोर्ट में ट्रांसफर हुआ केस फरीदकोट के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े बहबल कलां गोलीकांड के पीड़ित सुखराज सिंह ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा सरकार कि प्रदेश सरकार की कमजोर पैरवी के कारण मुकदमा फरीदकोट की अदालत से चंडीगढ़ अदालत में ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ प्रदेश सरकार को ऊपरी अदालत में चुनौती देनी चाहिए, परंतु प्रदेश सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। जबकि कोर्ट का यह फैसला वोटिंग से एक दिन पहले ही आया था। ऐसे में सरकार उक्त फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करें, ताकि उक्त मुकदमे की सुनवाई चंडीगढ़ में न होकर फरीदकोट में ही हो। सुखराज ने कहा कि मुकदमे में एक आरोपी की बात को सुनकर अदालत ने फरीदकोट से चंडीगढ़ अदालत में मुकदमा स्थानांतरित कर दिया, जबकि उक्त मुकदमे में 100 से ज्यादा लोग गवाह हैं, जो कि फरीदकोट जिले से संबंधित है। इतने गवाह फरीदकोट से चंडीगढ़ कैसे जाएंगे उन्हें भी तो परेशानी होगी। विधायक के समक्ष रखी थी समस्या सुखराज सिंह ने कहा कि उक्त मुकदमे में प्रदेश सरकार की कमजोर पैरवी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करमजीत अनमोल और एक विधायक से भी इस मुद्दे में सहायता करने की मांग की थी, परंतु मौजूदा सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण ही ऐसा हुआ। बता दें कि, 14 अक्टूबर 2015 को बरगाडी बेअदवी कांड की घटना के विरोध में सिक्ख संगत द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन बहिबल कलां में किया जा रहा था। इसी दौरान हुई पुलिस फायरिंग में दो सिक्ख नौजवानों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मृत नौजवानों में एक भगवान कृष्ण सिंह थे जिनके भाई पीडित सुखराज सिंह हैं।
चंडीगढ़ में बारिश से हल्की राहत:देर रात हुई 1.4 MM बारिश, आज भी बादल छाए रहने की संभावना
चंडीगढ़ में बारिश से हल्की राहत:देर रात हुई 1.4 MM बारिश, आज भी बादल छाए रहने की संभावना चंडीगढ़ में बुधवार को देर रात हल्की बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 24.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज हवाओं के साथ करीब 1.4 MM बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इससे दिन के तापमान में भी असर पड़ेगा। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। इस प्रकार रहेगा आगे का तापमान मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 22 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 23 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 24 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद प्री मानसून की बारिश आने की संभावना है। इसके बाद हल्की राहत मिलेगी। आज के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट कल बारिश के बाद हालांकि तापमान में गिरावट आई है। लेकिन मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि उस हल्की बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट देखी गई थी। लेकिन दिन में तापमान का अनुमान अभी भी 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने आगे 23 जून के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के साथ-साथ मौसम विभाग ने कुछ सावधानियां बरतने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय में अगर जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकला जाए और बार-बार पानी या नारियल पानी पीकर खुद को डिहाइड्रेट होने से बचाने की सलाह दी है।
विद्यार्थियों ने मनाया विजय दिवस
विद्यार्थियों ने मनाया विजय दिवस जालंधर| एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को स्मरण िकया। और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने कारगिल के महत्त्व और उसमें भारतीय सेना की विजय गाथा के बारे में विद्यार्थियों को बताया। सभा के दौरान, विद्यार्थियों ने नाटक द्वारा कारगिल युद्ध से जुड़ी कहानियों और वीर सैनिकों के साहसिक कार्यों का वर्णन किया। छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और नृत्य के माध्यम से सैनिकों की वीरता और करगिल विजय दिवस के महत्व को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने सैनिकों की याद में एक मिनट का मौन रखा।