अयोध्या में दलित युवती की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी उसी गांव का रहने वाला दिग्विजय सिंह उर्फ बाबा है। अयोध्या SSP राजकरन नय्यर ने प्रेस कॉफ्रेंस की। उन्होंने बताया- घटनास्थल को देखकर प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा लग रहा था कि ये पुलिस को भटकाने के लिए किया गया है। तत्काल 4 टीमें गठित की गई। हत्या में दिग्विजय के अलावा उसके दो दोस्त हरिराम कोरी, विजय साहू को भी गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ में इन्होंने जुर्म स्वीकार किया है। टीमें इनसे पूछताछ कर रही है। कोर्ट से रिमांड लेकर आगे और पूछताछ की जाएगी। युवती का हत्या का पूरा मामला पढ़िए…
अयोध्या में 22 साल की एक दलित युवती की हत्या कर दी गई थी। उसकी न्यूड लाश मिली है। वह गुरुवार रात से लापता थी। परिजन ढूंढ रहे थे, शनिवार यानी 1 फरवरी की सुबह लड़की के जीजा ने गांव की सूखी नहर में उसकी लाश पड़ी देखी। आशंका है कि युवती के साथ गैंग रेप हुआ। परिजनों ने बताया- युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे, उसकी दोनों आंखों पर चोंट थीं, जैसे नोंचने की कोशिश की गई हो। चेहरे और सिर पर घाव थे। शरीर पर जगह-जगह जख्म दिख रहे थे। हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे। जिन लोगों ने शव को कपड़े से ढककर उठाया, उनका कहना था कि पैर भी टूटा हुआ था। शव की हालत देखकर लड़की की बड़ी बहन और गांव की 2 महिलाएं बेहोश हो गईं। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। 30 जनवरी की रात 10 बजे घर से निकली, लापता हो गई
गांव में रहने वाले एक परिवार की 22 वर्षीय बेटी 30 जनवरी की रात 10 बजे घर से निकली। मगर वह वापस नहीं आई। परिजन गांव में ही ढूंढते रहे। इसके बाद 31 जनवरी को अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत की। परिजनों का आरोप है, पुलिस युवती को खोजने के बजाय केवल खानापूर्ति करती रही। शनिवार की सुबह युवती के जीजा ने गांव के बाहर छोटी नहर में युवती की लाश देखी। छोटी नहर गांव से 500 मीटर दूर है। उन्होंने परिजनों को लाश मिलने की जानकारी दी। इसके बाद भीड़ जुट गई। मामला युवती का था, इसलिए घर की महिलाएं भी पहुंचीं। उन्होंने बताया, युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पूरे शरीर पर जख्म ही जख्म थे। उसकी आंखों पर चोंट थीं। सिर और चेहरे पर गहरे घाव थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि पैर की हड्डियां टूटी हुईं हैं। बॉडी लहूलुहान थी। इस मंजर को देखकर कई महिलाएं मौके पर ही बेहोश हो गईं। छोटी बहन ने बताया- घर से कथा सुनने गई थी
युवती चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन ने बताया, 30 जनवरी की रात में घर से कथा सुनने के बात कहकर गई थी। घर से कुछ दूरी पर कथा हो रही थी। रात में वह नहीं आई। बहन ने बताया, हमारे पति ने सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद सभी को बताया। शव को देखने के बाद होश उड़ गए। शरीर पर कई जख्म थे, जैसे ब्लेड से उसके शरीर पर घाव किए गए हों। उसके बाल भी नोचे गए थे। पूरी बॉडी खून से लथपथ थी। हम शव को देखकर बेहोश हो गए। हमारी मांग है कि जो भी आरोपी हो, उसे फांसी की सजा दी जाए। बहन ने कहा- स्कूल के शौचालय से लेकर खेत तक खून दिखा
बड़ी बहन ने बताया, घर से खाना खाकर गई थी, पुलिस से 31 जनवरी को शिकायत की गई। पुलिस आई, और कहा कि जाकर खुद यहां-वहां ढूंढो, मिल जाएगी। हम लोग उसे ढूंढते रहे। स्कूल के पास शौचालय में खून मिला। इसके बाद बाहर खून से सना हुआ कपड़ा मिला। वहीं पर शराब की बोतल भी मिली, गेहूं के खेत में खून के छींटे मिले है। लेकिन शव नहीं मिला। शव आज सुबह मिला है। परिजन बोले- हमारी बेटी के साथ रेप हुआ
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ है। फिर उसे मार डाला गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की हत्या इसी स्पॉट पर की गई है। पुलिस को घटना स्थल से एक चप्पल भी मिली है। इसके अलावा घटना स्थल से 200 मीटर दूर खून के धब्बे और खून से सनी चप्पल भी बरामद हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, कातिल गांव के बाहर गेहूं के खेत से भागे हैं। वहां पैरों के निशान मिले हैं। गांव के शख्स बोले- पूरे शरीर पर काले धब्बे
गांव के ही एक व्यक्ति ने कहा- सुबह गांव का हर कोई युवती को इधर-उधर ढूंढ रहा था। हमें पता चला कि नहर में पीपल के पेड़ के पास एक लाश मिली है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, हाथ-पांव बंधे हुए थे। चोटों से शरीर जगह-जगह काला हो गया था। उसकी आंखें भी फूटी हुई थीं। गैंगरेप केस में सियासत शुरू… सपा सांसद, आसपा कैंडिडेट परिजन से मिले
दलित परिवार का दर्द बांटने के लिए सियासी जमावड़ा लगना भी शुरू हुआ। परिवार से फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मुलाकात की। पूरा घटनाक्रम समझा और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनसे पहले सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनके साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव भी मौजूद थे। तेज नारायण ने कहा – दलित परिवार की बेटी 2 दिन से लापता थी। परिवार के लोग पुलिस-प्रशासन के चक्कर काट रहे थे, मगर कोई मदद नहीं मिली। बच्ची के साथ बहुत बुरा हुआ है। वहीं मिल्कीपुर सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। ………………. यह खबर भी पढ़िए… छात्रा की हत्या, शरीर पर 40 चोटों के निशान: कानपुर में मिला शव, आरोपियों ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला कानपुर के महाराजपुर में 12 साल की किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शव को खेत में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे यातनाएं दीं। उसके शरीर को नोचा। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर से लेकर पैरों तक 40 से अधिक गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं रेप की आशंका के चलते स्लाइड बनाकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजी गई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। पढ़िए पूरी खबर… खबर अपडेट की जा रही है…. अयोध्या में दलित युवती की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी उसी गांव का रहने वाला दिग्विजय सिंह उर्फ बाबा है। अयोध्या SSP राजकरन नय्यर ने प्रेस कॉफ्रेंस की। उन्होंने बताया- घटनास्थल को देखकर प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा लग रहा था कि ये पुलिस को भटकाने के लिए किया गया है। तत्काल 4 टीमें गठित की गई। हत्या में दिग्विजय के अलावा उसके दो दोस्त हरिराम कोरी, विजय साहू को भी गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ में इन्होंने जुर्म स्वीकार किया है। टीमें इनसे पूछताछ कर रही है। कोर्ट से रिमांड लेकर आगे और पूछताछ की जाएगी। युवती का हत्या का पूरा मामला पढ़िए…
अयोध्या में 22 साल की एक दलित युवती की हत्या कर दी गई थी। उसकी न्यूड लाश मिली है। वह गुरुवार रात से लापता थी। परिजन ढूंढ रहे थे, शनिवार यानी 1 फरवरी की सुबह लड़की के जीजा ने गांव की सूखी नहर में उसकी लाश पड़ी देखी। आशंका है कि युवती के साथ गैंग रेप हुआ। परिजनों ने बताया- युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे, उसकी दोनों आंखों पर चोंट थीं, जैसे नोंचने की कोशिश की गई हो। चेहरे और सिर पर घाव थे। शरीर पर जगह-जगह जख्म दिख रहे थे। हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे। जिन लोगों ने शव को कपड़े से ढककर उठाया, उनका कहना था कि पैर भी टूटा हुआ था। शव की हालत देखकर लड़की की बड़ी बहन और गांव की 2 महिलाएं बेहोश हो गईं। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। 30 जनवरी की रात 10 बजे घर से निकली, लापता हो गई
गांव में रहने वाले एक परिवार की 22 वर्षीय बेटी 30 जनवरी की रात 10 बजे घर से निकली। मगर वह वापस नहीं आई। परिजन गांव में ही ढूंढते रहे। इसके बाद 31 जनवरी को अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत की। परिजनों का आरोप है, पुलिस युवती को खोजने के बजाय केवल खानापूर्ति करती रही। शनिवार की सुबह युवती के जीजा ने गांव के बाहर छोटी नहर में युवती की लाश देखी। छोटी नहर गांव से 500 मीटर दूर है। उन्होंने परिजनों को लाश मिलने की जानकारी दी। इसके बाद भीड़ जुट गई। मामला युवती का था, इसलिए घर की महिलाएं भी पहुंचीं। उन्होंने बताया, युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पूरे शरीर पर जख्म ही जख्म थे। उसकी आंखों पर चोंट थीं। सिर और चेहरे पर गहरे घाव थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि पैर की हड्डियां टूटी हुईं हैं। बॉडी लहूलुहान थी। इस मंजर को देखकर कई महिलाएं मौके पर ही बेहोश हो गईं। छोटी बहन ने बताया- घर से कथा सुनने गई थी
युवती चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन ने बताया, 30 जनवरी की रात में घर से कथा सुनने के बात कहकर गई थी। घर से कुछ दूरी पर कथा हो रही थी। रात में वह नहीं आई। बहन ने बताया, हमारे पति ने सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद सभी को बताया। शव को देखने के बाद होश उड़ गए। शरीर पर कई जख्म थे, जैसे ब्लेड से उसके शरीर पर घाव किए गए हों। उसके बाल भी नोचे गए थे। पूरी बॉडी खून से लथपथ थी। हम शव को देखकर बेहोश हो गए। हमारी मांग है कि जो भी आरोपी हो, उसे फांसी की सजा दी जाए। बहन ने कहा- स्कूल के शौचालय से लेकर खेत तक खून दिखा
बड़ी बहन ने बताया, घर से खाना खाकर गई थी, पुलिस से 31 जनवरी को शिकायत की गई। पुलिस आई, और कहा कि जाकर खुद यहां-वहां ढूंढो, मिल जाएगी। हम लोग उसे ढूंढते रहे। स्कूल के पास शौचालय में खून मिला। इसके बाद बाहर खून से सना हुआ कपड़ा मिला। वहीं पर शराब की बोतल भी मिली, गेहूं के खेत में खून के छींटे मिले है। लेकिन शव नहीं मिला। शव आज सुबह मिला है। परिजन बोले- हमारी बेटी के साथ रेप हुआ
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ है। फिर उसे मार डाला गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की हत्या इसी स्पॉट पर की गई है। पुलिस को घटना स्थल से एक चप्पल भी मिली है। इसके अलावा घटना स्थल से 200 मीटर दूर खून के धब्बे और खून से सनी चप्पल भी बरामद हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, कातिल गांव के बाहर गेहूं के खेत से भागे हैं। वहां पैरों के निशान मिले हैं। गांव के शख्स बोले- पूरे शरीर पर काले धब्बे
गांव के ही एक व्यक्ति ने कहा- सुबह गांव का हर कोई युवती को इधर-उधर ढूंढ रहा था। हमें पता चला कि नहर में पीपल के पेड़ के पास एक लाश मिली है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, हाथ-पांव बंधे हुए थे। चोटों से शरीर जगह-जगह काला हो गया था। उसकी आंखें भी फूटी हुई थीं। गैंगरेप केस में सियासत शुरू… सपा सांसद, आसपा कैंडिडेट परिजन से मिले
दलित परिवार का दर्द बांटने के लिए सियासी जमावड़ा लगना भी शुरू हुआ। परिवार से फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मुलाकात की। पूरा घटनाक्रम समझा और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनसे पहले सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनके साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव भी मौजूद थे। तेज नारायण ने कहा – दलित परिवार की बेटी 2 दिन से लापता थी। परिवार के लोग पुलिस-प्रशासन के चक्कर काट रहे थे, मगर कोई मदद नहीं मिली। बच्ची के साथ बहुत बुरा हुआ है। वहीं मिल्कीपुर सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। ………………. यह खबर भी पढ़िए… छात्रा की हत्या, शरीर पर 40 चोटों के निशान: कानपुर में मिला शव, आरोपियों ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला कानपुर के महाराजपुर में 12 साल की किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शव को खेत में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे यातनाएं दीं। उसके शरीर को नोचा। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर से लेकर पैरों तक 40 से अधिक गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं रेप की आशंका के चलते स्लाइड बनाकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजी गई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। पढ़िए पूरी खबर… खबर अपडेट की जा रही है…. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर