हरियाणा के सोनीपत में जिला खाद्य एवं पूर्ति कार्यालय में सोमवार को दो लड़कियों ने जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (DFSC) की धुनाई कर दी। लड़कियां कई दिन से राशन कार्ड को लेकर कार्यालय के चक्कर काट रही थी। डीएफएससी से बात के बाद लड़की बाहर जा रही थी तो अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह वापस लौटी और डीएफएससी हरवीर सिंह को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिया। शोर शराबा सुन कर स्टाफ अधिकारी के कमरे में पहुंचा, उनके सामने भी लड़की ने अधिकारी को कई थप्पड़ जड़े। DFSC की शिकायत पर पुलिस ने दो लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है कि आखिर बाहर जा रही लड़कियां अचानक से भड़की किस बात पर। लड़कियों के नाम सामने आ गए हैं, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएफएससी ने ये बताया सोनीपत के DFSC हरवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि दो लड़कियां राशन कार्ड , फैमिली आईडी से संबधित समस्या लेकर उनके कार्यालय में आईं थी। इनमें से एक लड़की एक के बाद एक 3-4 बार कार्यालय मे आई। दोनों लड़कियों को राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में पहले ही विस्तार से समझा दिया था। पहले मेज पर रखी चीजों को गिराया, फिर जड़े थप्पड़ DFSC के अनुसार, अंतिम बार जब वह लड़की उनके पास आई और पूछा कि उसे समाधान शिविर मे जाकर क्या बताना है। अधिकारी ने उसे फिर से पूरी प्रक्रिया के बारे मे बताया। इसके बाद लड़की दरवाजे की तरफ गई। फिर एक दम से वापस मुड़ कर आ गई। लड़की ने मेज पर रखी चीजों को धक्का मारा, जिसकी वजह से वहां रखा पानी का ग्लास, DFSC का फोन आदि सब कुछ फर्श पर गिर गया। लड़की ने इसके बाद चिल्लाते DFSC को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। साथ ही वह आवाज देकर अपने साथियों को बुलाने लगी। कार्यालय में शोर –शराबा सुनकर अधीक्षक भी वहां पहुंची। इसके बाद दूसरे स्टाफ के कर्मी भी वहां उनके कमरे में आ गए। DFSC का कहना है कि अधीक्षक के सामने भी लड़की ने उसे थप्पड़ मारना जारी रखा। बड़ी मुश्किल से लड़कियों को वहां से हटाया गया। DFSC का आरोप- ये सोची समझी साजिश का हिस्सा डीएफएससी ने पुलिस को बताया कि बाद में उनको पता चला कि थप्पड़ मारने वाली लड़की सोनिया थी और उसके साथ आई दूसरी लड़की का नाम मोनिका है। डीएफएससी ने दावा किया कि उनको लगता है कि दोनों लड़कियों ने किसी सोची-समझी साजिश के तहत यह कृत्य (हंगामा-मारपीट) की है। उसने दोनों लड़कियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की अपील की। पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया केस सोनीपत के सिविल लाइन थाना के SI परविंद कुमार के अनुसार, डीएफएसी हरवीर सिंह ने कार्यालय में हुई घटना को लेकर दो लड़कियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके का मुआयना किया, ऑफिस के अन्य कर्मियों से घटना का ब्योरा लिया और इसके बाद धारा 121(1), 132 और 221 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों पर पुलिस FIR में ये आरोप हरियाणा के सोनीपत में जिला खाद्य एवं पूर्ति कार्यालय में सोमवार को दो लड़कियों ने जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (DFSC) की धुनाई कर दी। लड़कियां कई दिन से राशन कार्ड को लेकर कार्यालय के चक्कर काट रही थी। डीएफएससी से बात के बाद लड़की बाहर जा रही थी तो अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह वापस लौटी और डीएफएससी हरवीर सिंह को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिया। शोर शराबा सुन कर स्टाफ अधिकारी के कमरे में पहुंचा, उनके सामने भी लड़की ने अधिकारी को कई थप्पड़ जड़े। DFSC की शिकायत पर पुलिस ने दो लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है कि आखिर बाहर जा रही लड़कियां अचानक से भड़की किस बात पर। लड़कियों के नाम सामने आ गए हैं, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएफएससी ने ये बताया सोनीपत के DFSC हरवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि दो लड़कियां राशन कार्ड , फैमिली आईडी से संबधित समस्या लेकर उनके कार्यालय में आईं थी। इनमें से एक लड़की एक के बाद एक 3-4 बार कार्यालय मे आई। दोनों लड़कियों को राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में पहले ही विस्तार से समझा दिया था। पहले मेज पर रखी चीजों को गिराया, फिर जड़े थप्पड़ DFSC के अनुसार, अंतिम बार जब वह लड़की उनके पास आई और पूछा कि उसे समाधान शिविर मे जाकर क्या बताना है। अधिकारी ने उसे फिर से पूरी प्रक्रिया के बारे मे बताया। इसके बाद लड़की दरवाजे की तरफ गई। फिर एक दम से वापस मुड़ कर आ गई। लड़की ने मेज पर रखी चीजों को धक्का मारा, जिसकी वजह से वहां रखा पानी का ग्लास, DFSC का फोन आदि सब कुछ फर्श पर गिर गया। लड़की ने इसके बाद चिल्लाते DFSC को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। साथ ही वह आवाज देकर अपने साथियों को बुलाने लगी। कार्यालय में शोर –शराबा सुनकर अधीक्षक भी वहां पहुंची। इसके बाद दूसरे स्टाफ के कर्मी भी वहां उनके कमरे में आ गए। DFSC का कहना है कि अधीक्षक के सामने भी लड़की ने उसे थप्पड़ मारना जारी रखा। बड़ी मुश्किल से लड़कियों को वहां से हटाया गया। DFSC का आरोप- ये सोची समझी साजिश का हिस्सा डीएफएससी ने पुलिस को बताया कि बाद में उनको पता चला कि थप्पड़ मारने वाली लड़की सोनिया थी और उसके साथ आई दूसरी लड़की का नाम मोनिका है। डीएफएससी ने दावा किया कि उनको लगता है कि दोनों लड़कियों ने किसी सोची-समझी साजिश के तहत यह कृत्य (हंगामा-मारपीट) की है। उसने दोनों लड़कियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की अपील की। पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया केस सोनीपत के सिविल लाइन थाना के SI परविंद कुमार के अनुसार, डीएफएसी हरवीर सिंह ने कार्यालय में हुई घटना को लेकर दो लड़कियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके का मुआयना किया, ऑफिस के अन्य कर्मियों से घटना का ब्योरा लिया और इसके बाद धारा 121(1), 132 और 221 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों पर पुलिस FIR में ये आरोप हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
करनाल से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता:लाखों के जेवर व नकदी भी ले गई, 1 साल पहले हुई थी शादी
करनाल से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता:लाखों के जेवर व नकदी भी ले गई, 1 साल पहले हुई थी शादी हरियाणा में करनाल के निगदू थाना के एक गांव से एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। विवाहिता रात के अंधेरे में अपने साथ घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और 14 हजार रुपए की नकदी भी लेकर गई है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी को आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। बाद में पति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 1 साल पहले हुई थी शादी शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के मलिकपुर बुढेरण की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बहुत खुश थे और निगदू थाना के एक गांव में रह रहे थे। 14 अक्टूबर की सुबह करीब ढ़ाई बजे उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। उसे सुबह पता चला कि उसकी पत्नी गायब है। उसने आस पड़ोस में भी ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात को बिना किसी को बताए निकली बाहर, गहने और 14 हजार नकद ले गई शिकायतकर्ता पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर की अलमारी में रखी सोने की एक अंगूठी, मंगलसूत्र, कानों की बालियां, नाक की नथनी, पायल और घर में रखे लगभग 14 हजार रुपये लेकर गई है। उसके जाने के बाद रिश्तेदारियों में भी पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी के पास दो मोबाइल सिम कार्ड थे, दोनों ही बंद आ रहे हैं। शिकायत में बताया पत्नी का हुलिया पुलिस को दी गई शिकायत में पति ने अपनी पत्नी का हुलिया भी बताया गया है। उसकी लंबाई 5 फुट 2 इंच है और रंग गोरा बताया गया है। घटना के वक्त वह हरे रंग का सूट पहनकर घर से निकली थी। पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की। निगदू थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच अधिकारी जोगिंद्र ने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिवानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी:बोले- जहां कांग्रेस जीती वहां क्यों नहीं हुई ईवीएम हैक, हारने के बाद बौखलाए हुए हैं कार्यकर्ता
भिवानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी:बोले- जहां कांग्रेस जीती वहां क्यों नहीं हुई ईवीएम हैक, हारने के बाद बौखलाए हुए हैं कार्यकर्ता भिवानी में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बेदी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदय भान का कहना है कि 14 जगह पर ईवीएम मशीन हैक की गई है, तो जहां कांग्रेस जीती है वहां मशीन हैक क्यों नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हारने के बाद बौखलाए हुए हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज भिवानी के पंचायत भवन में 24 नवंबर जींद में डीएससी समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे सीएम नायाब सैनी के सम्मान समारोह का न्योता देने पहुंचे थे। मंत्री कृष्ण बेदी व बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने जींद सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया। पहाड़ी माता मंदिर में टेका माथा भिवानी में इसके बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बैदी ने आज सुबह गांव देवसर में देवसर पहाड़ी माता मंदिर पहुंच कर मां दुर्गा भवानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर पर मत्था टेकने के बाद गांव के लोगों की समस्याएं सुनी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इन सभी समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाएगा। भिवानी एसडीएम महेश कुमार भी उनके साथ थे। कृष्ण बेदी ने भिवानी एसडीएम को कहा कि पानी की समस्या जल्द से जल्द खत्म करें। झारखंड में बीजेपी को मिलेगी जीत कृष्ण बेदी ने कहा कि झारखंड में जो चुनाव हुए हैं। उसमे बीजेपी पार्टी पूर्ण बहुमत से विजय रहेगी और आने वाले समय में जो दिल्ली चुनाव है, उनमें भी बीजेपी पार्टी अपना परचम लहराएगी।
सिरसा में राशन डिपो में चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर, 21 बोरी गेहूं ले गए, दुकान खोलने पर पता चला
सिरसा में राशन डिपो में चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर, 21 बोरी गेहूं ले गए, दुकान खोलने पर पता चला हरियाणा के सिरसा जिले में चोरों ने सरकारी राशन डिपो को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गांव पंजुआना स्थित राशन डिपो से चोर 21 बोरी गेहूं चुराकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ागुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिपो संचालक पृथ्वीराज ने बताया कि वह गांव कर्मगढ़ का रहने वाला है। साल 2018 से पंजुआना में सरकारी राशन डिपो का संचालन कर रहा है। उन्होंने पूर्व सरपंच अमर सिंह के मकान में सरकारी राशन स्टोर किया हुआ था। चोर रात के समय छत के रास्ते मकान में घुसे और 21 बोरी गेहूं चुराकर ले गए। अगली सुबह जब डिपो संचालक मकान में पहुंचा, तब उसे चोरी का पता चला। मामले की जांच में जुटी पुलिस बड़ागुढ़ा थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच तेजी से चल रही है, और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना सरकारी वितरण प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।