पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज (मंगलवार को) लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में सारे जिलों के SSP मौजूद रहेंगे। इस दौरान खासकर बॉर्डर एरिया के जिलों पर फोकस रहेगा। साथ ही आगे स्ट्रेटजी तैयार की जाएगी। दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटे है सीएम दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार संपन्न होने के बाद सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। जिसके बाद उन्होंने यह मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान सारे जिलों के क्राइम ग्राफ पर चर्चा होगी। पिछले दिनों हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेशों पर भी अधिकारियों का फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा बॉर्डर एरिया में पुलिस चौकियों पर हो हमलों के बारे में चर्चा भी इस दौरान होगी। दूसरी तरफ सीएम की तरफ से कैबिनेट मीटिंग बुला ली गई है। डीजीपी ने पठानकोट का किया था दौरा इससे पहले भी सीएम भगवंत मान कुछ अंतराल के बाद एसएसपी व डीसी से मीटिंग करते रहे हैं। हालांकि वह पहले निकाय चुनाव, उसके बाद दिल्ली चुनाव में व्यस्त हो गए थे। इस वजह से वह मीटिंग नहीं कर पाए थे। हालांकि डीजीपी गौरव यादव पूरी तरह एक्टिव थे। वह लगातार बार्डर एरिया के दौरे कर रहे है। कल भी वह पठानकोट में थे। पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज (मंगलवार को) लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में सारे जिलों के SSP मौजूद रहेंगे। इस दौरान खासकर बॉर्डर एरिया के जिलों पर फोकस रहेगा। साथ ही आगे स्ट्रेटजी तैयार की जाएगी। दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटे है सीएम दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार संपन्न होने के बाद सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। जिसके बाद उन्होंने यह मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान सारे जिलों के क्राइम ग्राफ पर चर्चा होगी। पिछले दिनों हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेशों पर भी अधिकारियों का फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा बॉर्डर एरिया में पुलिस चौकियों पर हो हमलों के बारे में चर्चा भी इस दौरान होगी। दूसरी तरफ सीएम की तरफ से कैबिनेट मीटिंग बुला ली गई है। डीजीपी ने पठानकोट का किया था दौरा इससे पहले भी सीएम भगवंत मान कुछ अंतराल के बाद एसएसपी व डीसी से मीटिंग करते रहे हैं। हालांकि वह पहले निकाय चुनाव, उसके बाद दिल्ली चुनाव में व्यस्त हो गए थे। इस वजह से वह मीटिंग नहीं कर पाए थे। हालांकि डीजीपी गौरव यादव पूरी तरह एक्टिव थे। वह लगातार बार्डर एरिया के दौरे कर रहे है। कल भी वह पठानकोट में थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब में पराली जलानों पर पुलिस का एक्शन:874 केस दर्ज, 10.55 लाख का लगाया जुर्माना, 394 के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री
पंजाब में पराली जलानों पर पुलिस का एक्शन:874 केस दर्ज, 10.55 लाख का लगाया जुर्माना, 394 के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री पंजाब में किसानों को पराली से जलाने रोकने के लिए पुलिस एक्शन मोड़ में हैं। पुलिस की तरफ से अब तक 874 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 10.55 लाख का जुर्माना लगाया गया है। 394 किसानों के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव की अगुआई में हुई मीटिंग में पंजाब पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने दी। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से लोगों पर केवल कार्रवाई नहीं की जा रही है। बल्कि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें। DC और SSP ने की जॉइंट चेकिंग अर्पित शुक्ला ने बताया कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में DC और SSP द्वारा 522 जॉइंट दौरे किए गए । SDM और DSP द्वारा 981 संयुक्त दौरे किए गए। इस दौरान उन्होंने 2504 जन जागरूकता बैठकें की। जबकि किसान और किसान यूनियनों के साथ 2457 बैठकें आयोजित की गईं। विशेष डीजीपी ने कहा कि पराली जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सैटेलाइट से 1393 मामलों का पता लगा राज्य में अब तक सैटेलाइट द्वारा 1393 खेतों में आग लगने की घटनाओं का पता लगा है । पुलिस टीमों ने 874 मामलों में FIR दर्ज की हैं, जबकि 471 स्थानों पर पराली जलाने का कोई मामला नहीं पाया गया। हालांकि, संबंधित पुलिस थानों में 471 मामलों की DDR दर्ज की गई। 394 किसानों के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है।
प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार कराया
प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार कराया अमृतसर| गुरुद्वारा बीबी कौलां जी कौलसर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा दीप सिंह गुरमत ज्ञान संगीत एकेडमी के विद्यार्थियों ने गुरु साहिब से हुकमनामा लेकर की। इसके बाद भाई अमनदीप सिंह, माता विपनप्रीत कौर, भाई वरिंदर सिंह, भाई गुरचरण सिंह आदि ने अपने विचार साझा करते कहा कि पूरे विश्व के धर्मग्रंथों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ही एकमात्र ऐसा धर्मग्रंथ है, जिसे गुरुओं ने अपने प्रयासों से संपादित किया है। इस मौके पर भाई अमनदीप सिंह, भाई अमतेश्वर सिंह अादि मौजूद थे।
पंजाब गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने विवेक प्रताप:1992 बैच के IAS अधिकारी, पहले कई पदों पर कर चुके हैं काम
पंजाब गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने विवेक प्रताप:1992 बैच के IAS अधिकारी, पहले कई पदों पर कर चुके हैं काम पंजाब सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी विवेक प्रताप सिंह को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। वह 1992 बैच के IAS अधिकारी है। साथ ही सरकार के कई पदों पर काम कर चुके हैं। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी के शिव प्रसाद संभाल रहे थे। हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया था। सरकार ने उनके आवेदन को मंजूरी दे दी थी। साथ ही उनकी फाइल केंद्र सरकार को भेज दी थी। आदेश की कॉपी