पंजाब में पूर्व विधायक पर 6 राउंड फायरिंग:क्रेटा कार में सवार थे हमलावर, पुलिस कैमरों की जांच में जुटी

पंजाब में पूर्व विधायक पर 6 राउंड फायरिंग:क्रेटा कार में सवार थे हमलावर, पुलिस कैमरों की जांच में जुटी

फिरोजपुर पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर फायरिंग की गई। हालांकि, उन्होंने अपना बचाव कर लिया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें सभी एंगल से जांच कर रही हैं। कार सवारों ने उनका पीछा किया पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जीरा ने कहा है कि वह बीती रात कहीं जा रहे थे, तभी एक क्रेटा कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गई। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस उस इलाके में सक्रिय हो गई है, जहां पर फायरिंग की यह घटना सामने आई है। खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर के जीरा के विधायक है। वह कांग्रेस के सीनियर मेंबर है। उन्होंने खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव अमृतपाल सिंह के खिलाफ लडे थे। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा जून महीने में संपत्ति विवाद में भी उन पर फायरिंग हुई थी। फिरोजपुर पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर फायरिंग की गई। हालांकि, उन्होंने अपना बचाव कर लिया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें सभी एंगल से जांच कर रही हैं। कार सवारों ने उनका पीछा किया पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जीरा ने कहा है कि वह बीती रात कहीं जा रहे थे, तभी एक क्रेटा कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गई। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस उस इलाके में सक्रिय हो गई है, जहां पर फायरिंग की यह घटना सामने आई है। खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर के जीरा के विधायक है। वह कांग्रेस के सीनियर मेंबर है। उन्होंने खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव अमृतपाल सिंह के खिलाफ लडे थे। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा जून महीने में संपत्ति विवाद में भी उन पर फायरिंग हुई थी।   पंजाब | दैनिक भास्कर