अमेरिका अवैध प्रवासियों को निर्वासित कर रहा है। आज अमेरिकी सैन्य विमान C-17 सैन एंटोनियो से अमृतसर के लिए रवाना हुआ है। यह विमान बुधवार की सुबह अमृतसर के एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 9 बजे इस विमान के लैंड होने का समय है। जिसके बाद इन भारतीयों को उनके घर भेज दिया जाएगा। सीनियर अधिकारी ने नाम ना छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि इन 205 डिपोर्ट किए गए भारतीयों को डिटेन करने के कोई आदेश नहीं मिले हैं। लेकिन इनके डॉक्यूमेंट्स यहां चेक किए जाएंगे, जिसमें सारा दिन लग सकता है। इन डिपोर्ट किए गए भारतीयों का खास तौर पर क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक किया जाएगा, ताकि एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही अरेस्ट किया जा सके। अनुमान है कि इन भारतीयों में कुछ ऐसे भी हो सकते हैं, जो भारत में क्राइम करके अमेरिका भागे हों। व्हाइट हाउस ने जानकारी देने से मना किया अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि इस अभियान में 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य, और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अपराधी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्वासन अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रशासन अपने वादों को पूरा कर रहा है। हालांकि, भारत के 205 अवैध प्रवासियों को लेकर सैन एंटोनियो से पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे के लिए एक अमेरिकी सैन्य C-17 विमान के प्रस्थान के बारे में विशिष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे इस तरह की उड़ानों के बारे में विवरण साझा नहीं कर सकते। ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास के प्रवासियों को भी डिपोर्ट किया गया अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने टेक्सास के एल पासो और कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हिरासत में रखे गए 5 हजार से अधिक अवैध अप्रवासियों को भी उनके देशों में भेजने के लिए सैन्य विमानों की मदद देनी शुरू कर दी है। अब तक सैन्य विमानों के जरिए अमेरिका से ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास के प्रवासियों को वापस भेजा गया है। अमेरिका अवैध प्रवासियों को निर्वासित कर रहा है। आज अमेरिकी सैन्य विमान C-17 सैन एंटोनियो से अमृतसर के लिए रवाना हुआ है। यह विमान बुधवार की सुबह अमृतसर के एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 9 बजे इस विमान के लैंड होने का समय है। जिसके बाद इन भारतीयों को उनके घर भेज दिया जाएगा। सीनियर अधिकारी ने नाम ना छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि इन 205 डिपोर्ट किए गए भारतीयों को डिटेन करने के कोई आदेश नहीं मिले हैं। लेकिन इनके डॉक्यूमेंट्स यहां चेक किए जाएंगे, जिसमें सारा दिन लग सकता है। इन डिपोर्ट किए गए भारतीयों का खास तौर पर क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक किया जाएगा, ताकि एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही अरेस्ट किया जा सके। अनुमान है कि इन भारतीयों में कुछ ऐसे भी हो सकते हैं, जो भारत में क्राइम करके अमेरिका भागे हों। व्हाइट हाउस ने जानकारी देने से मना किया अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि इस अभियान में 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य, और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अपराधी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्वासन अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रशासन अपने वादों को पूरा कर रहा है। हालांकि, भारत के 205 अवैध प्रवासियों को लेकर सैन एंटोनियो से पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे के लिए एक अमेरिकी सैन्य C-17 विमान के प्रस्थान के बारे में विशिष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे इस तरह की उड़ानों के बारे में विवरण साझा नहीं कर सकते। ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास के प्रवासियों को भी डिपोर्ट किया गया अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने टेक्सास के एल पासो और कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हिरासत में रखे गए 5 हजार से अधिक अवैध अप्रवासियों को भी उनके देशों में भेजने के लिए सैन्य विमानों की मदद देनी शुरू कर दी है। अब तक सैन्य विमानों के जरिए अमेरिका से ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास के प्रवासियों को वापस भेजा गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पटियाला में HMPV वायरस को लेकर अलर्ट:पंजाब स्वास्थ्य मंत्री ने टेस्टिंग सुविधा और अस्पताल का निरीक्षण किया, बोले- 50 बिस्तरों और 20 वेंटिलेटर तैयार
पटियाला में HMPV वायरस को लेकर अलर्ट:पंजाब स्वास्थ्य मंत्री ने टेस्टिंग सुविधा और अस्पताल का निरीक्षण किया, बोले- 50 बिस्तरों और 20 वेंटिलेटर तैयार पटियाला में आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सरकारी राजिंदरा अस्पताल में HMPV वायरस संभावित प्रभावित व्यक्तियों के इलाज के लिए की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वायरस की टेस्टिंग सुविधा राजिंदरा अस्पताल समेत पूरे राज्य में उपलब्ध है और यहां लाइफ सपोर्ट इमरजेंसी स्वाइन फ्लू वार्ड में 20 बैड और 5 नंबर वार्ड में 30 बैड समेत 20 वेंटिलेटर तैयार है। डॉ. बलबीर सिंह, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. राजन सिंगला, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, राजिंदरा अस्पताल डॉ. गिरीश साहनी और डॉ. आर पी एस सिबिया समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर पार्षद जसबीर सिंह गांधी भी मौजूद रहे। वायरस से डरने घबराने की जरूरत नहीं है
मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह वायरस कोरोना जैसा वायरस नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह आम सर्दी-जुकाम की तरह फ्लू जैसा वायरस है। इससे हल्का बुखार और खांसी होती है, जो एक सप्ताह के भीतर अपने आप ठीक हो जाती है और खतरनाक नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने इस वायरस के इलाज के लिए पूरे पंजाब में तैयारी की है। डॉ. बलबीर ने कहा कि पंजाब में इस वायरस का कोई केस नहीं आया है। इसके बावजूद भारत सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठनों के निर्देशों का पालन करते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से राबता किया गया है। वहीं राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और वह खुद सुबह-शाम स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।
लुधियाना में सुनार की दुकान पर चोरी,VIDEO:सर्राफा बाजार में सफाई कर्मी ने चुराया गोल्ड वेस्टेज का जग,पुलिस जांच में जुटी
लुधियाना में सुनार की दुकान पर चोरी,VIDEO:सर्राफा बाजार में सफाई कर्मी ने चुराया गोल्ड वेस्टेज का जग,पुलिस जांच में जुटी पंजाब के लुधियाना में सोने के मशहूर सर्राफा बाजार में जेवर बनाने वाले कारीगर की दुकान में सोना चोरी हो गया। वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में सर्राफा बाजार की नालियां साफ करने वाले सफाई कर्मी सुबह करीब 5.50 बजे एक बिल्डिंग का शटर उठा कर अंदर दाखिल होता दिखा। 2 मंजिलों पर घुमने के बाद उसने तीसरे मंजिल से गोल्ड की वेस्टेज इकट्ठा करके रखा जग चुरा लिया। सुबह 5.50 की है घटना जानकारी देते हुए दुकानदार जीयारुल शेख ने कहा कि वह छावनी मोहल्ला में रहता है। दुकान में उसके दो कारीगर सोते है। दोनों कारीगर करीब 17 साल से काम करते है। बीते दिन 5.50 सुबह के समय एक कारीगर शौच गया था और दूसरा कमरे में सो रहा था। जीयारुल ने कहा कि सामने छत से नालियों की सफाई करने वाले युवक उनकी दुकान के अंदर पड़ा जग चुरा कर ले गया। उस जग में दुकान में झाड़ू आदि लगाने के बाद जो सोने की वेस्टेज होती है वह इक्ट्ठी की हुई थी। पहले भी यही व्यक्ति दो बार चोरी कर चुका है। इस बार करीब 30 ग्राम से अधिक का सोना है। जिसकी कीमत 2 लाख से अधिक है। 6 महीने से जोड़ी थी गोल्ड वेस्टेज करीब 6 महीने से अधिक की सोना जोड़ा था जो बदमाश चुरा कर ले लगया। सीसीटीवी में जग चुरा कर ले जाता दिखा भी है। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में ASI कुलबीर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
फरीदकोट में 2 नौजवानों की दर्दनाक मौत:ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार के उड़े परखचे, युवती समेत 2 घायल
फरीदकोट में 2 नौजवानों की दर्दनाक मौत:ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार के उड़े परखचे, युवती समेत 2 घायल पंजाब के फरीदकोट के सादिक रोड पर कार और ट्रैक्टर ट्राली के बीच भयानक टक्कर में दो नौजवानों की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों का यहां के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। सादिक रोड की ओर जा रहे थे जानकारी के अनुसार फरीदकोट के गांव कम्मेआना के रहने वाले सुखराज सिंह उर्फ राजू अपने दो साथियों परमदीप सिंह और मंगु उर्फ प्रभदीप समेत एक युवती के साथ कार में सवार होकर फरीदकोट से सादिक रोड की तरफ जा रहा था। अभी वह शहर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि उनकी कार आगे जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ पीछे से जा टकराई। जिसके चलते कार के परखचे उड़ गए। युवती की हालत गंभीर कार में सवार सुखराज सिंह राजू व परमदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती और एक अन्य मंगु उर्फ प्रभदीप को भी चोट लगी। इनमें से युवती की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसे यहां के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हादसें की जांच में जुटी पुलिस मामले में थाना सिटी-2 के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुखदर्शन कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे की पड़ताल की जा रही है और मृतक के परिवार के बयान और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया गया है।