सोनीपत में तैनात SDM के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने 50 हजार रुपए की नकदी समेत लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया है। एसडीएम की शिकायत पर सोनीपत शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वर्तमान में अमित खोखर एसडीएम सोनीपत ने 4 दिसंबर 2024 को अपने सरकारी आवास (नंबर 59, लघु सचिवालय, जिला सोनीपत) पर घरेलू सहायक के तौर पर पाल सिंह आहूगी को रखा था। लेकिन 20 दिसंबर 2024 को वह अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गया। आरोपी पाल सिंह मदनपुरी गुरुग्राम का रहने वाला है। पाल सिंह आवास पर सिर्फ 16 दिन ही रहा और उसके बाद वारदात को अंजाम देकर गायब हो गया। पुलिस ने किया मामला दर्ज मामला 20 दिसंबर 2024 का है, जब उनके आवास पर काम करने वाले पाल सिंह आहूगी बिना बताए उनके आवास से चला गया। बाद में लंबे समय बाद जब SDM ने अपनी अलमारी को चेक किया तो वहां से दो तोले की सोने की चेन, 50,000 रुपए नकद और एक कलाई घड़ी गायब थी। अमित खोखर ने दावा किया है कि यह चोरी नौकर पाल सिंह आहूगी ने ही की है। इसलिए पुलिस को लेट शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। एसडीएम अमित ने पुलिस से तुरंत मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने बताया कि कोर्ट कॉम्पलैक्स पुलिस चौकी सोनीपत को इस संबंध में शिकायत मिली, जिसके बाद ASI सुनील और EHC भूपेंद्र ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में चोरी की वारदात का पता लगा है और भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने FIR की प्रति संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही, जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया है। क्या बोले पुलिस अधिकारी SHO सोनीपत ने बताया कि हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब गुरुग्राम स्थित आरोपी के पते पर भी दबिश देने की योजना बना रही है। बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों को घरेलू सहायकों की नियुक्ति में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। पुलिस भी लोगों को सलाह दे रही है कि किसी भी नौकर को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। सोनीपत में तैनात SDM के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने 50 हजार रुपए की नकदी समेत लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया है। एसडीएम की शिकायत पर सोनीपत शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वर्तमान में अमित खोखर एसडीएम सोनीपत ने 4 दिसंबर 2024 को अपने सरकारी आवास (नंबर 59, लघु सचिवालय, जिला सोनीपत) पर घरेलू सहायक के तौर पर पाल सिंह आहूगी को रखा था। लेकिन 20 दिसंबर 2024 को वह अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गया। आरोपी पाल सिंह मदनपुरी गुरुग्राम का रहने वाला है। पाल सिंह आवास पर सिर्फ 16 दिन ही रहा और उसके बाद वारदात को अंजाम देकर गायब हो गया। पुलिस ने किया मामला दर्ज मामला 20 दिसंबर 2024 का है, जब उनके आवास पर काम करने वाले पाल सिंह आहूगी बिना बताए उनके आवास से चला गया। बाद में लंबे समय बाद जब SDM ने अपनी अलमारी को चेक किया तो वहां से दो तोले की सोने की चेन, 50,000 रुपए नकद और एक कलाई घड़ी गायब थी। अमित खोखर ने दावा किया है कि यह चोरी नौकर पाल सिंह आहूगी ने ही की है। इसलिए पुलिस को लेट शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। एसडीएम अमित ने पुलिस से तुरंत मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने बताया कि कोर्ट कॉम्पलैक्स पुलिस चौकी सोनीपत को इस संबंध में शिकायत मिली, जिसके बाद ASI सुनील और EHC भूपेंद्र ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में चोरी की वारदात का पता लगा है और भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने FIR की प्रति संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही, जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया है। क्या बोले पुलिस अधिकारी SHO सोनीपत ने बताया कि हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब गुरुग्राम स्थित आरोपी के पते पर भी दबिश देने की योजना बना रही है। बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों को घरेलू सहायकों की नियुक्ति में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। पुलिस भी लोगों को सलाह दे रही है कि किसी भी नौकर को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
रोहतक के पहलवानों ने हरिद्वार में जीते गोल्ड मेडल:58 और 71 किलो भार वर्ग में लिया भाग, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में लहराया परचम
रोहतक के पहलवानों ने हरिद्वार में जीते गोल्ड मेडल:58 और 71 किलो भार वर्ग में लिया भाग, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में लहराया परचम रोहतक के सांपला स्थित राजकीय महाविद्यालय के पहलवानों ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। 2 पहलवानों ने अपने खेल की बदौलत 2 गोल्ड मेडल जीते। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा हरिद्वार में राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय सांपला के अंकुर ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में तथा मोहित ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दोनों पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर स्वागत कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने विजेता पहलवानों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कहा कि खिलाड़ी भविष्य में और मेहनत करें और इसी तरह पदक जीतकर अपना नाम रोशन करें। खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. जयपाल ने पहलवानों की दिनचर्या के बारे में सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों पहलवानों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। डॉ. दीपक लठवाल ने पहलवानों को भविष्य में और मेहनत करने की सलाह दी, ताकि वे अच्छा मुकाम हासिल कर सकें।
महेंद्रगढ़ में 46 दिन से धरने पर बैठी प्रो. मोनिका:यूनिवर्सिटी पर उत्पीड़न का आरोप, बोली- न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन करूंगी
महेंद्रगढ़ में 46 दिन से धरने पर बैठी प्रो. मोनिका:यूनिवर्सिटी पर उत्पीड़न का आरोप, बोली- न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन करूंगी महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा (सीयूएच) में कानून विभाग की पूर्व डीन प्रो. मोनिका अनिश्चित कालिन धरने पर बैठी हैं। आज उनके धरने का 46वां दिन है। प्रो. मोनिका मलिक ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन करूंगी। दरअसल प्रो. मोनिका मलिक का केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा कथित उत्पीड़न के विरोध में धरना दे रही हैं। उनका धरना लगातार 46वें दिन भी जारी रहा। रविवार को कॉमन कॉज के लिए काम करने वाली संस्था जन संघर्ष मंच, हरियाणा चैप्टर के सदस्यों ने भी धरने पर बैठ कर इस धरने का समर्थन दिया। प्रो. मोनिका ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी द्वारा उनका कार्यस्थल पर लगातार उत्पीड़न किया गया और विरोध करने पर झूठे मामले में फंसाया गया। उन्होंने बताया कि जुलाई 2021 में नए कुलपति के आने के बाद से वह उत्पीड़न का शिकार हैं। उन्होंने इस बारे में कई स्तर पर शिकायतें की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रो. मोनिका ने राष्ट्रपति, शिक्षा मंत्री, केंद्र सरकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता सहित कई अधिकारियों से इस संदर्भ में शिकायत की है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रो. मोनिका ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी ने उनके कार्यालय को चोरी- छुपे खुलवाया और उनकी कई निजी वस्तुओं और दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया और गायब करा दिया। प्रो. मोनिका ने समुचित न्याय की मांग की है, जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक धरना जारी रखने का फैसला किया है। न्याय नहीं मिलने पर उनके सामने आमरण अनशन का एक मात्र विकल्प बचा है।
हरियाणा के पूर्व मंत्री ने JJP छोड़ी:चुनाव की घोषणा होते ही इस्तीफा सामने आया; BJP का टिकट लेने की कोशिश में
हरियाणा के पूर्व मंत्री ने JJP छोड़ी:चुनाव की घोषणा होते ही इस्तीफा सामने आया; BJP का टिकट लेने की कोशिश में हरियाणा के पूर्व श्रम मंत्री अनूप धानक ने आज जननायक जनता पार्टी (JJP) छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भेजे पत्र में पूर्व मंत्री ने लिखा, ‘मैं अनूप धानक विधायक उकलाना आपसे अनुरोध करता हूं कि मैं निजी कारणों की वजह से जननायक जनता पार्टी के सभी पदों/दायित्वों से इस्तीफा देता हूं। कृपया मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए।’ कई दिनों से निष्क्रिय थे अनूप धानक
पूर्व मंत्री अनूप धानक JJP में निष्क्रिय थे। लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान वह पूरी तरह दूरी बनाए हुए थे। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। सूत्र बताते हैं कि अब धानक 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट लेने के चक्कर में हैं। इसलिए, उन्होंने चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया। अनूप धानक मनोहर लाल खट्टर की 2.0 सरकार में JJP कोटे से मंत्री बने थे। अनूप ऐसे इकलौते विधायक थे, जब दुष्यंत के बाद उन्हें मंत्री पद मिला। अनूप धानक की नजदीकियां भाजपा से बढ़ने लगी थीं। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने से वह खुश नहीं थे। गठबंधन टूटने के बाद से ही वह निष्क्रिय दिखाई दे रहे थे। चौटाला परिवार के सबसे खास माने जाते हैं अनूप
अनूप धानक चौटाला परिवार के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। इनेलो टूटने के बाद वह अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला के साथ आ गए और जजपा में रहे। इससे पहले वह इनेलो में थे। अनूप चौटाला अक्सर दुष्यंत और अजय चौटाला के साथ गिने जाते थे। धानक ने उकलाना से 2 बार चुनाव जीता
अनूप धानक 2 बार उकलाना से विधायक चुने गए हैं। एक बार वह इनेलो से जीते और दूसरी बार उन्होंने जजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ा और जीता। वह अबकी बार भी उकलाना से जजपा के उम्मीदवार के तौर पर देखे जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। अनूप धानक ने लगातार 2 बार भाजपा को हराया। 2019 में भाजपा की आशा खेदड़ को हराया और 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में उकलाना (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से INLD से लड़ते हुए अनूप धानक ने 58 हजार 120 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। जबकि, दूसरे नंबर पर भाजपा के उम्मीदवार सीमा गेबीपुर रहे थे, जिन्हें 40 हजार 193 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा था। मुश्किल दौर में JJP
हरियाणा में इनेलो से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी (JJP) इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। 2019 में सत्ता की चाबी हाथ में लेकर चलने वाली JJP को हरियाणा के लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी और 10 की 10 लोकसभा सीटों पर न केवल हार हुई, बल्कि जमानत भी जब्त हो गई। इतना ही नहीं, पार्टी हरियाणा की 90 विधानसभा में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। JJP का वोट शेयर पूरे हरियाणा में 0.87 प्रतिशत रहा, जो BSP और इनेलो से भी कम है। पूरे हरियाणा में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। यह हाल तब रहा जब हरियाणा में उप-मुख्यमंत्री पद जैसे कई बड़े विभाग JJP के पास थे। JJP को 0.87 प्रतिशत वोट मिले
JJP को लोकसभा चुनाव में 0.87 प्रतिशत ही वोट मिल पाए। सबसे खराब स्थित सोनीपत, अंबाला, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत की रही। यहां JJP प्रत्याशी 10 हजार से ऊपर वोट नहीं ले पाए। सबसे कम फरीदाबाद में नलिन हुड्डा को 5361 वोट मिले। वहीं, सबसे अधिक वोट हिसार में दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला को मिले। नैना चौटाला को 22032 वोट मिले। इसके अलावा पार्टी तीसरे से लेकर पांचवें स्थान पर रही। वहीं, बसपा और इनेलो का प्रदर्शन जजपा से बेहतर रहा। हालांकि, बसपा और इनेलो की भी चुनाव में जमानत जब्त हुई। देखिए, मंत्री के इस्तीफे की कॉपी…