सोनीपत में तैनात SDM के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने 50 हजार रुपए की नकदी समेत लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया है। एसडीएम की शिकायत पर सोनीपत शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वर्तमान में अमित खोखर एसडीएम सोनीपत ने 4 दिसंबर 2024 को अपने सरकारी आवास (नंबर 59, लघु सचिवालय, जिला सोनीपत) पर घरेलू सहायक के तौर पर पाल सिंह आहूगी को रखा था। लेकिन 20 दिसंबर 2024 को वह अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गया। आरोपी पाल सिंह मदनपुरी गुरुग्राम का रहने वाला है। पाल सिंह आवास पर सिर्फ 16 दिन ही रहा और उसके बाद वारदात को अंजाम देकर गायब हो गया। पुलिस ने किया मामला दर्ज मामला 20 दिसंबर 2024 का है, जब उनके आवास पर काम करने वाले पाल सिंह आहूगी बिना बताए उनके आवास से चला गया। बाद में लंबे समय बाद जब SDM ने अपनी अलमारी को चेक किया तो वहां से दो तोले की सोने की चेन, 50,000 रुपए नकद और एक कलाई घड़ी गायब थी। अमित खोखर ने दावा किया है कि यह चोरी नौकर पाल सिंह आहूगी ने ही की है। इसलिए पुलिस को लेट शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। एसडीएम अमित ने पुलिस से तुरंत मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने बताया कि कोर्ट कॉम्पलैक्स पुलिस चौकी सोनीपत को इस संबंध में शिकायत मिली, जिसके बाद ASI सुनील और EHC भूपेंद्र ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में चोरी की वारदात का पता लगा है और भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने FIR की प्रति संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही, जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया है। क्या बोले पुलिस अधिकारी SHO सोनीपत ने बताया कि हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब गुरुग्राम स्थित आरोपी के पते पर भी दबिश देने की योजना बना रही है। बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों को घरेलू सहायकों की नियुक्ति में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। पुलिस भी लोगों को सलाह दे रही है कि किसी भी नौकर को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। सोनीपत में तैनात SDM के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने 50 हजार रुपए की नकदी समेत लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया है। एसडीएम की शिकायत पर सोनीपत शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वर्तमान में अमित खोखर एसडीएम सोनीपत ने 4 दिसंबर 2024 को अपने सरकारी आवास (नंबर 59, लघु सचिवालय, जिला सोनीपत) पर घरेलू सहायक के तौर पर पाल सिंह आहूगी को रखा था। लेकिन 20 दिसंबर 2024 को वह अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गया। आरोपी पाल सिंह मदनपुरी गुरुग्राम का रहने वाला है। पाल सिंह आवास पर सिर्फ 16 दिन ही रहा और उसके बाद वारदात को अंजाम देकर गायब हो गया। पुलिस ने किया मामला दर्ज मामला 20 दिसंबर 2024 का है, जब उनके आवास पर काम करने वाले पाल सिंह आहूगी बिना बताए उनके आवास से चला गया। बाद में लंबे समय बाद जब SDM ने अपनी अलमारी को चेक किया तो वहां से दो तोले की सोने की चेन, 50,000 रुपए नकद और एक कलाई घड़ी गायब थी। अमित खोखर ने दावा किया है कि यह चोरी नौकर पाल सिंह आहूगी ने ही की है। इसलिए पुलिस को लेट शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। एसडीएम अमित ने पुलिस से तुरंत मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने बताया कि कोर्ट कॉम्पलैक्स पुलिस चौकी सोनीपत को इस संबंध में शिकायत मिली, जिसके बाद ASI सुनील और EHC भूपेंद्र ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में चोरी की वारदात का पता लगा है और भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने FIR की प्रति संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही, जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया है। क्या बोले पुलिस अधिकारी SHO सोनीपत ने बताया कि हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब गुरुग्राम स्थित आरोपी के पते पर भी दबिश देने की योजना बना रही है। बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों को घरेलू सहायकों की नियुक्ति में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। पुलिस भी लोगों को सलाह दे रही है कि किसी भी नौकर को रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
फरीदाबाद में 9वीं के स्टूडेंट को लगी गोली:पेट को चीर रीड की हड्डी में फंसी, दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था
फरीदाबाद में 9वीं के स्टूडेंट को लगी गोली:पेट को चीर रीड की हड्डी में फंसी, दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था फरीदाबाद जिले के इस्माइलपुर इलाके में बाइक पर जा रहे 9वीं कक्षा के स्टूडेंट को गोली लग गई। घटना के बाद स्टूडेंट का दोस्त राहगीरों की मदद से उसे उठाकर बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां स्टूडेंट की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पल्ला पुलिस जांच में जुटी हुई है। इलाके में मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के इस्माइलपुर इलाके में 9वीं कक्षा का स्टूडेंट 16 वर्षीय प्रियम पुत्र दया निधि ओझा अपने दोस्त के साथ बैठकर बाइक पर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन चार लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे, उनमें से किसी ने गोली चला दी, अचानक गोली स्टूडेंट हाथ में लगी और हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। वहीं स्टूडेंट प्रियम बसंत पुर इलाके का रहने वाला है। दोस्त लेकर पहुंचा अस्पताल घटना के बाद उसका दोस्त उसे फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टरों ने दिल्ली किया रेफर सिविल अस्पताल डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया कि घायल छात्र के सीधे हाथ में गोली लगी थी, जो हाथ के आर पार होकर पेट में घुस गई। जिसका एक्सरे करवाया गया है। गोली उसके पेट में रीड की हड्डी के पास फंसी हुई है। जिसके चलते उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मामले में जब थाना पल्ला प्रभारी से फोन पर बात की गई, तो उन्हें घटना की जांच में व्यस्त होने की बात कह कर फोन काट दिया।
फरीदाबाद जिले की 6 सीटों पर काउंटिंग आज:मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल और रघुवीर तेवतिया बड़े चेहरे, 9 बजे आएगा पहला रुझान
फरीदाबाद जिले की 6 सीटों पर काउंटिंग आज:मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल और रघुवीर तेवतिया बड़े चेहरे, 9 बजे आएगा पहला रुझान फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग आज होगी। इसके लिए 6 जगहों को काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। काउंटिंग की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। सुबह 9 बजे तक पहला रुझान आ जाएगा। जिले की छह सीटों के लिए वोटिंग 5 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें जिले में कुल 55.9 % वोटिंग हुई थी।
नायब सैनी के मंत्रियों की सीट का हाल:पहले राउंड में संजय सिंह, रणजीत चौटाला, ज्ञानचंद गुप्ता पिछड़े; सिर्फ 2 मंत्री आगे
नायब सैनी के मंत्रियों की सीट का हाल:पहले राउंड में संजय सिंह, रणजीत चौटाला, ज्ञानचंद गुप्ता पिछड़े; सिर्फ 2 मंत्री आगे हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग चल रही हैं। सभी की नजरें नायब सैनी की सरकार में मंत्री रहे नेताओं की सीट पर लगी हुई है। 10 मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 4 मंत्रियों को टिकट नहीं दिया। रणजीत चौटाला बागी होकर रानियां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मनोहर-नायब सरकार में स्पीकर रहे ज्ञानचंद गुप्ता भी चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझान में नूंह से पूर्व मंत्री संजय सिंह पीछे चल रहे हैं। रानियां में पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला पीछे हैं। पानीपत ग्रामीण सीट पर महिपाल ढांडा आगे चल रहे हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% फीसदी वोटिंग हुई है, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है। लाइव अपडेट्स… अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए इनकी सीटों का हाल…. पंचकूला : ज्ञानचंद गुप्ता मनोहर-नायब सरकार में स्पीकर रहे मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी की सरकार में स्पीकर रहे ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के टिकट पर पंचकूला से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बड़े बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई को टिकट दिया है। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में पंचकूला विधानसभा सीट पर 59.37 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जगाधरी : सैनी सरकार में कृषि मंत्री रहे कंवरपाल गुर्जर कंवरपाल गुर्जर नायब सैनी सरकार में कृषि मंत्री थे। भाजपा ने उन्हें लगातार तीसरी बार जगाधरी से टिकट दिया है। यहां कांग्रेस के चौधरी अकरम खान और आम आदमी पार्टी (AAP) के आदर्श पाल सिंह चुनाव मैदान में हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में जगाधरी विधानसभा सीट पर 78.34 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बल्लभगढ़ : सैनी सरकार में इंडस्ट्रीज मंत्री रहे मूलचंद शर्मा मूलचंद शर्मा नायब सैनी की सरकार में इंडस्ट्रीज मंत्री थे। भाजपा ने उन्हें बल्लभगढ़ सीट से टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस के पराग शर्मा हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में बल्लभगढ़ विधानसभा सीट पर 53.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है। लोहारू : जेपी दलाल सैनी सरकार में वित्त मंत्री रहे जयप्रकाश दलाल मनोहर लाल खट्टर की दूसरी टर्म की सरकार में कृषि मंत्री थे। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें वित्त मंत्रालय दिया गया। भाजपा ने उन्हें लोहारू से दोबारा टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस के राजबीर फरटिया हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में लोहारू विधानसभा सीट पर 73.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। रानियां : भाजपा से बागी होकर लड़ रहे रणजीत चौटाला रानियां : रणजीत चौटाला मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी की सरकार में उर्जा और जेल मंत्री रहे। 2024 लोकसभा चुनाव में हिसार सीट से चुनाव लड़ने के कारण उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस बार वह रानियां सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। भाजपा से बागी होकर वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के सर्वमित्र कंबोज, भाजपा के शीशपाल कंबोज और इनेलो के अर्जुन चौटाला चुनाव मैदान में हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में रानियां विधानसभा सीट पर 75.91 प्रतिशत वोटिंग हुई। हिसार : खट्टर सरकार में निकाय और सैनी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. कमल गुप्ता को मनोहर लाल खट्टर की दूसरी टर्म की सरकार में निकाय मंत्री बनाया गया था। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया। भाजपा ने उन्हें लगातार तीसरी बार हिसार से टिकट दिया है। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में हिसार विधानसभा सीट पर 61.44 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पानीपत ग्रामीण : सैनी सरकार में सहकारिता मंत्री बने ढांडा महिपाल ढांडा को नायब सिंह सैनी सरकार में पंचायत, विकास और सहकारिता विभाग दिया गया था। भाजपा ने उन्हें लगातार तीसरी बार पानीपत ग्रामीण सीट से टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस के सचिन कुंडू मैदान में हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में 69.34 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अंबाला सिटी : असीम गोयल सैनी सरकार में परिवहन मंत्री बने असीम गोयल को नायब सिंह सैनी की सरकार में परिवहन राज्यमंत्री बनाया गया था। भाजपा ने उन्हें दोबारा अंबाला सिटी से टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री निर्मल सिंह मोहड़ा चुनाव मैदान में हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में अंबाला सिटी विधानसभा सीट पर 63.02 प्रतिशत वोटिंग हुई है। थानेसर : सैनी सरकार में निकाय मंत्री बने सुधा सुभाष सुधा को नायब सिंह सैनी की सरकार में शहरी निकाय मंत्रालय दिया गया था। भाजपा ने दोबारा उन्हें थानेसर से टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस के अशोक अरोड़ा चुनाव मैदान में हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में थानेसर विधानसभा सीट पर 65.01 प्रतिशत वोटिंग हुई है। नूंह : संजय सिंह की सीट बदली संजय सिंह 2019 विधानसभा चुनाव में सोहना से विधायक बने थे। इस चुनाव में भाजपा ने उन्हें नूंह से उम्मीदवार बनाया है। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी मंत्री बनाया गया था। उनके सामने कांग्रेस के आफताब अहमद उम्मीदवार हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में नूंह विधानसभा सीट पर 74.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है। नांगल चौधरी : सैनी सरकार में सिंचाई मंत्री रहे अभय यादव अभय सिंह यादव को नायब सिंह सैनी सरकार में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री बनाया गया था। भाजपा ने उन्हें दोबारा नांगल चौधरी से टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस की मंजू चौधरी हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर 70.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है।