जालंधर के शाहकोट इलाके में देहात पुलिस की टीम और वांटेड गैंगस्टर के बीच फायरिंग हुई है। जिसमें गैंगस्टर सुखराज सिंह उर्फ सुक्खा पुलिस कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सुक्खा को काबू कर लिया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से सुखराज सिंह सुक्खा की तलाश थी, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुक्खा शाहकोट क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर जालंधर ग्रामीण पुलिस की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही पुलिस टीम ने सुक्खा को पकड़ने की कोशिश की, उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सुक्खा जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और मौके से एक पिस्तौल बरामद किया, जिसका इस्तेमाल उसने फायरिंग में किया था। आरोपी का अस्पताल में इलाज पुलिस फायरिंग में घायल होने के बाद सुक्खा को तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है और जल्द ही उसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। जालंधर के शाहकोट इलाके में देहात पुलिस की टीम और वांटेड गैंगस्टर के बीच फायरिंग हुई है। जिसमें गैंगस्टर सुखराज सिंह उर्फ सुक्खा पुलिस कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सुक्खा को काबू कर लिया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से सुखराज सिंह सुक्खा की तलाश थी, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुक्खा शाहकोट क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर जालंधर ग्रामीण पुलिस की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही पुलिस टीम ने सुक्खा को पकड़ने की कोशिश की, उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सुक्खा जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और मौके से एक पिस्तौल बरामद किया, जिसका इस्तेमाल उसने फायरिंग में किया था। आरोपी का अस्पताल में इलाज पुलिस फायरिंग में घायल होने के बाद सुक्खा को तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है और जल्द ही उसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना में नाबालिग से रेप:पड़ोसी युवक ने की वारदात, फोन पर धमकी देकर 3 महीने से कर रहा यौन शोषण
लुधियाना में नाबालिग से रेप:पड़ोसी युवक ने की वारदात, फोन पर धमकी देकर 3 महीने से कर रहा यौन शोषण पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। लड़की को फोन पर धमकियां देकर उससे पिछले 3 महीने से पड़ोसी रेप करता रहा। पीड़िता के भाई के बयानों पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता के भाई ने बताया कि वह अपने बेटे और 14 वर्षीय बहन के साथ घर में खाना-खाकर सो गया था। आधी रात उसकी अचानक आंख खुल गई। उसने देखा उसकी बहन बेड पर नहीं थी। दीवार फांद कर घर वापस आती दिखी किशोरी उसने लड़की की काफी तलाश की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। पीड़ित के मुताबिक वह बहन की तलाश करता हुआ मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उसे छत पर ढूंढने चला गया। उसने देखा कि उसकी बहन घर के नजदीक एक खाली प्लाट से घर की दीवार फांद कर वापस घर आ रही थी। उसके पूछे जाने पर उसकी बहन ने बताया कि आरोपी गगनदीप उर्फ गगना पिछले 3 महीने से उसके साथ फोन पर धमकियां देकर उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका है। धमकियां और डराने के बाद आरोपी गगनदीप उसे अक्सर खाली कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा है। इस मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी गगनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पंजाब में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू:चार सीटों पर मतदान, कल भी दाखिल होंगे नामांकन, 13 नवंबर को वोटिंग
पंजाब में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू:चार सीटों पर मतदान, कल भी दाखिल होंगे नामांकन, 13 नवंबर को वोटिंग पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज (शुक्रवार) से शुरू हो गई है। डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला में 13 नवंबर को चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति पहले ही कर दी थी। शनिवार को नामांकन भी दाखिल किए जाएंगे। इन सीटों के विधायक अब सांसद बन चुके हैं। वे विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। इसलिए यहां चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं, राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे चलेगी सारी चुनाव की प्रक्रिया नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर (शुक्रवार) तक चलेगी और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। नामाकंन सुबह नौ से तीन बजे तक भरे जाएंगे सिबिन सी ने बताया कि 18 अक्टूबर 2024 से 25 अक्टूबर तक सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर, बाकी सभी निर्धारित दिनों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पास सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र फॉर्म 2B में भरे जाने हैं। खाली फॉर्म संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास उपलब्ध हैं। टाइप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे, बशर्ते वे निर्धारित प्रारूप में हों। कल भी भरे जाएंगे नामांकन उन्होंने कहा कि तीसरे शनिवार यानी 19 अक्टूबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत छुट्टी नहीं है। इसलिए 19 अक्टूबर को नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास भरे जा सकते हैं। 20 अक्टूबर को रविवार होने के कारण नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत छुट्टी रहेगी। इसलिए इस दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।
मानसा में नगर कौंसिल के खिलाफ प्रदर्शन:सड़क पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारी बोले- सड़कों पर भरा सीवरेज का गंदा पानी
मानसा में नगर कौंसिल के खिलाफ प्रदर्शन:सड़क पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारी बोले- सड़कों पर भरा सीवरेज का गंदा पानी पंजाब के मानसा शहर में सीवरेज की समस्या से परेशान नागरिकों ने आज नगर कौंसिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के मुख्य अंडरब्रिज और सड़कों को जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल चंद्र प्रकाश, सुनीता रानी, कमल और अमृतपाल गोगा ने बताया कि शहर की हर गली में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है। इस समस्या के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर विधायक, जिला प्रशासन, नगर कौंसिल और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सभी सड़कों को बंद कर विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे। जल्द होगा समस्या का समाधान : सीईओ नगर कौंसिल के सीईओ अश्विनी कुमार ने बताया कि पहले सीवरेज का पानी किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाता था, लेकिन अब किसानों को इसकी आवश्यकता नहीं है, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर के मध्य में स्थित 14 एकड़ खाली जमीन पर सीवरेज के पानी के निस्तारण के लिए प्रबंधकों से वार्ता चल रही है। सीईओ ने विश्वास जताया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा।