अमेठी में तेज रफ्तार क्रेन (हाइड्रा) ने 3 बच्चों को कुचल दिया। बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। चारों सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी तेज स्पीड में आए क्रेन ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायल काे अस्पताल भेजा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रुकनपुर गांव के पास हुआ। 3 फोटो देखिए… घर लौटते समय रास्ते में मिल गया दोस्त हादसे में मरने वाले बच्चों की शिनाख्त 12 साल के सर्वेश पुत्र रमेश, 15 साल के कमलेश पुत्र रामकिशोर और सूरज के रूप में हुई है। गुरुवार को तीनों मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजा फतेहपुर में कार्यक्रम शामिल होकर बाइक पर लौट रहे थे। अपने गांव के पास पहुंचते ही उन्हें परिचित का एक लड़का मिल गया। हाईवे किनारे तीनों खड़े होकर कर रहे थे बात तीनों अपने दोस्त से बात करने लगे। इसी दौरान सेमरौता की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सर्वेश, कमलेश और सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास खड़ा अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरी आंखों के सामने मेरे दोस्तों की मौत हुई हादसे में घायल हुए अर्पित ने बताया, सब लोग किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। मेरा एक और दोस्त भी था। हादसे कुछ ही सेकेंड पहले वह टॉयलेट करने गया था। हम चारों खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान बहुत तेज स्पीड में गाड़ी आई और मेरी आंखों के सामने हमारे दोस्तों को रौंद दिया। तीनों नहीं बच्चे। हमें भी चेहरे और हाथ-पैर में चोट आई है। आसपास जो लोग थे, उन्होंने भागकर जान बचाई। हमें लेकर अस्पताल आए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे मंत्री घटना की सूचना मिलते ही शिवरतनगंज पुलिस, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हादसा इतना भयानक था कि शवों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और उनके बेटे मृगांकेश्वर शरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सांत्वना दी। —————————- ये भी पढ़ें… मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए दी थी बच्ची की बलि:लखनऊ में महिला गिरफ्तार; पति से किडनैप करवाया, कलावा से कसा गला लखनऊ में 8 साल की बच्ची को एक पति-पत्नी ने सिर्फ इसलिए मार डाला कि उनकी मर्दाना ताकत बढ़ जाए। दोनों हमेशा जवान बने रहें। इसके लिए महिला ने पति से 8 साल की बच्ची को किडनैप करवाया। पूजा-पाठ किया और फिर कलावा से बच्ची का गला घोंट दिया। छात्रा की लाश 1 फरवरी को सड़ी-गली हालत में नाले में मिली थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पति सोनू ने पहले ही पकड़े जाने के डर से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… अमेठी में तेज रफ्तार क्रेन (हाइड्रा) ने 3 बच्चों को कुचल दिया। बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। चारों सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी तेज स्पीड में आए क्रेन ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायल काे अस्पताल भेजा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रुकनपुर गांव के पास हुआ। 3 फोटो देखिए… घर लौटते समय रास्ते में मिल गया दोस्त हादसे में मरने वाले बच्चों की शिनाख्त 12 साल के सर्वेश पुत्र रमेश, 15 साल के कमलेश पुत्र रामकिशोर और सूरज के रूप में हुई है। गुरुवार को तीनों मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजा फतेहपुर में कार्यक्रम शामिल होकर बाइक पर लौट रहे थे। अपने गांव के पास पहुंचते ही उन्हें परिचित का एक लड़का मिल गया। हाईवे किनारे तीनों खड़े होकर कर रहे थे बात तीनों अपने दोस्त से बात करने लगे। इसी दौरान सेमरौता की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सर्वेश, कमलेश और सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास खड़ा अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरी आंखों के सामने मेरे दोस्तों की मौत हुई हादसे में घायल हुए अर्पित ने बताया, सब लोग किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। मेरा एक और दोस्त भी था। हादसे कुछ ही सेकेंड पहले वह टॉयलेट करने गया था। हम चारों खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान बहुत तेज स्पीड में गाड़ी आई और मेरी आंखों के सामने हमारे दोस्तों को रौंद दिया। तीनों नहीं बच्चे। हमें भी चेहरे और हाथ-पैर में चोट आई है। आसपास जो लोग थे, उन्होंने भागकर जान बचाई। हमें लेकर अस्पताल आए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे मंत्री घटना की सूचना मिलते ही शिवरतनगंज पुलिस, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हादसा इतना भयानक था कि शवों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और उनके बेटे मृगांकेश्वर शरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सांत्वना दी। —————————- ये भी पढ़ें… मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए दी थी बच्ची की बलि:लखनऊ में महिला गिरफ्तार; पति से किडनैप करवाया, कलावा से कसा गला लखनऊ में 8 साल की बच्ची को एक पति-पत्नी ने सिर्फ इसलिए मार डाला कि उनकी मर्दाना ताकत बढ़ जाए। दोनों हमेशा जवान बने रहें। इसके लिए महिला ने पति से 8 साल की बच्ची को किडनैप करवाया। पूजा-पाठ किया और फिर कलावा से बच्ची का गला घोंट दिया। छात्रा की लाश 1 फरवरी को सड़ी-गली हालत में नाले में मिली थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पति सोनू ने पहले ही पकड़े जाने के डर से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मामला दुबग्गा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अमेठी में क्रेन ने 3 बच्चों को कुचला, मौत:हाईवे किनारे खड़े थे; घायल बोला- मेरी आंखों के सामने दोस्तों की जान गई
![अमेठी में क्रेन ने 3 बच्चों को कुचला, मौत:हाईवे किनारे खड़े थे; घायल बोला- मेरी आंखों के सामने दोस्तों की जान गई](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/06/8_1738854538.gif)