अमेरिका से जबरन भारत भेजे गए 104 भारतीयों में से 31 पंजाब के नागरिक थे। इनकी शिकायतों के आधार पर अब पंजाब में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहला मामला पंजाब के अमृतसर जिले के राजासांसी थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोटली खेहरा गांव निवासी एजेंट सतनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला अमेरिका से डिपोर्ट किए गए सलेमपुर निवासी दिलेर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने दिलेर सिंह को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में यह कार्रवाई की है। कल कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी दिलेर सिंह से मिलने पहुंचे थे। वैद वीजा पर भेजने का वादा कर ऐंठे थे 45 लाख दलेर सिंह ने बताया था कि उनका सफर 15 अगस्त 2024 को शुरू हुआ था, जब वे घर से निकले थे। एक एजेंट ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह एक नंबर में उन्हें अमेरिका पहुंचा देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले उन्हें दुबई ले जाया गया और फिर ब्राजील पहुंचाया गया। ब्राजील में उन्हें 2 महीने तक रोका गया। एजेंटों ने पहले वीजा लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कहा कि वीजा संभव नहीं है और अब “डंकी रूट” अपनाना पड़ेगा। अंत में हमें कहा गया कि पनामा के जंगलों से होकर जाना होगा। इस रूट को निचला डंकी रूट कहा जाता है। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। हमें हां करनी पड़ी और हम पनामा के जंगलों से अमेरिका के लिए निकल पड़े। 120 किलोमीटर का पनामा के जंगल का सफर दलेर सिंह ने पनामा के जंगलों को दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक बताया। 120 किलोमीटर लंबे जंगल को पार करने में साढ़े तीन दिन लगते हैं। हमें अपना खाना-पीना खुद लेकर चलना पड़ता था। जो फिल्में इस सफर पर बनी हैं, वे पूरी तरह सच्ची हैं। उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप में 8-10 लोग थे, जिनमें नेपाल के नागरिक और महिलाएं भी शामिल थीं। हमारे साथ एक गाइड (डोंकर) था, जो रास्ता दिखाता था। लेकिन यह सफर इतना खतरनाक था कि हर कदम पर जान का खतरा बना रहता था। एक भारत व दूसरा दुबाई का था एजेंट पनामा के जंगल को पार करने के बाद वे मैक्सिको पहुंचे और वहां से अमेरिका के तेजवाना बॉर्डर की ओर बढ़े। लेकिन 15 जनवरी 2025 को उन्हें अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। हमारे सारे सपने यहीं खत्म हो गए। हमें उम्मीद थी कि हम सही तरीके से अमेरिका पहुंचेंगे, लेकिन हमें ठगा गया। दलेर सिंह ने बताया कि इस पूरे सफर में लाखों रुपए खर्च हो गए, जिनमें से अधिकांश पैसे एजेंटों ने ठगे। हमें दो एजेंटों ने धोखा दिया, एक दुबई का और एक भारत का। हमें कहा गया था कि सब कुछ सही तरीके से होगा, लेकिन हमें खतरनाक रास्ते पर धकेल दिया गया। अमेरिका से जबरन भारत भेजे गए 104 भारतीयों में से 31 पंजाब के नागरिक थे। इनकी शिकायतों के आधार पर अब पंजाब में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहला मामला पंजाब के अमृतसर जिले के राजासांसी थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोटली खेहरा गांव निवासी एजेंट सतनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला अमेरिका से डिपोर्ट किए गए सलेमपुर निवासी दिलेर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने दिलेर सिंह को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में यह कार्रवाई की है। कल कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी दिलेर सिंह से मिलने पहुंचे थे। वैद वीजा पर भेजने का वादा कर ऐंठे थे 45 लाख दलेर सिंह ने बताया था कि उनका सफर 15 अगस्त 2024 को शुरू हुआ था, जब वे घर से निकले थे। एक एजेंट ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह एक नंबर में उन्हें अमेरिका पहुंचा देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले उन्हें दुबई ले जाया गया और फिर ब्राजील पहुंचाया गया। ब्राजील में उन्हें 2 महीने तक रोका गया। एजेंटों ने पहले वीजा लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कहा कि वीजा संभव नहीं है और अब “डंकी रूट” अपनाना पड़ेगा। अंत में हमें कहा गया कि पनामा के जंगलों से होकर जाना होगा। इस रूट को निचला डंकी रूट कहा जाता है। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। हमें हां करनी पड़ी और हम पनामा के जंगलों से अमेरिका के लिए निकल पड़े। 120 किलोमीटर का पनामा के जंगल का सफर दलेर सिंह ने पनामा के जंगलों को दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक बताया। 120 किलोमीटर लंबे जंगल को पार करने में साढ़े तीन दिन लगते हैं। हमें अपना खाना-पीना खुद लेकर चलना पड़ता था। जो फिल्में इस सफर पर बनी हैं, वे पूरी तरह सच्ची हैं। उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप में 8-10 लोग थे, जिनमें नेपाल के नागरिक और महिलाएं भी शामिल थीं। हमारे साथ एक गाइड (डोंकर) था, जो रास्ता दिखाता था। लेकिन यह सफर इतना खतरनाक था कि हर कदम पर जान का खतरा बना रहता था। एक भारत व दूसरा दुबाई का था एजेंट पनामा के जंगल को पार करने के बाद वे मैक्सिको पहुंचे और वहां से अमेरिका के तेजवाना बॉर्डर की ओर बढ़े। लेकिन 15 जनवरी 2025 को उन्हें अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। हमारे सारे सपने यहीं खत्म हो गए। हमें उम्मीद थी कि हम सही तरीके से अमेरिका पहुंचेंगे, लेकिन हमें ठगा गया। दलेर सिंह ने बताया कि इस पूरे सफर में लाखों रुपए खर्च हो गए, जिनमें से अधिकांश पैसे एजेंटों ने ठगे। हमें दो एजेंटों ने धोखा दिया, एक दुबई का और एक भारत का। हमें कहा गया था कि सब कुछ सही तरीके से होगा, लेकिन हमें खतरनाक रास्ते पर धकेल दिया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
कपूरथला की जेल में चला सर्च आपरेशन:बैरकों से मिली सफेद रंग की गोलियां और अन्य सामान, सीआरपीएफ ने की कार्रवाई
कपूरथला की जेल में चला सर्च आपरेशन:बैरकों से मिली सफेद रंग की गोलियां और अन्य सामान, सीआरपीएफ ने की कार्रवाई कपूरथला की मॉडर्न जेल में रविवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 5 मोबाइल फोन, 5 सिम, 5 बैटरी तथा 252 बिना मार्का सफेद रंग की गोलियां बरामद हुई है। जेल प्रबंधन ने सारा सामान कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट विक्रम के अनुसार CRPF व जेल गारद के साथ जेल में चेकिंग अभियान चला रहे थे। कैदियों व हवालातियों की सभी बैरकों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। इस दौरान अलग-अलग बैरकों से जेल प्रबंधन को 5 मोबाइल फोन, 5 सिम, 5 बैटरी व 252 बिना मार्का सफेद रंग की गोलियां बरामद हुई है। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोन व 252 गोलियों को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
मुक्तसर में करंट लगने से पोल से गिरा युवक:इलाज के दौरान हुई मौत, ब्रॉडबैंड लगान के लिए चढ़ा था
मुक्तसर में करंट लगने से पोल से गिरा युवक:इलाज के दौरान हुई मौत, ब्रॉडबैंड लगान के लिए चढ़ा था पंजाब के मुक्तसर जिले के हलका मलोट में एक इंटरनेट कंपनी के कर्मचारी की ब्रॉड बैंड का कनेक्शन लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा विधानसभा हलके मलोट में ब्रांड बैंड का कनेक्शन लगाने के लिए पोल पर चढे़ कंपनी के कर्मचारी मोहित को करंट लग गया। जिसके बाद वह पोल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद उसका साथी उसे घायल अवस्था में लोहा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया। जहां पर उसके अभिभावकों को बुलाया उसे गंभीर हालत में मुक्तसर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पंजाब में दो दिन बरसेंगे बादल:आज 8 जिलों में ऑरेंज व 15 में येलो अलर्ट, बठिंडा में तापमान 39.8 डिग्री दर्ज
पंजाब में दो दिन बरसेंगे बादल:आज 8 जिलों में ऑरेंज व 15 में येलो अलर्ट, बठिंडा में तापमान 39.8 डिग्री दर्ज पंजाब के लोगों को आने वाले दो दिनों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार से दो दिन तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 15 में येलो अलर्ट है। औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सभी जिलों का तापमान 33 डिग्री से अधिक रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जो औसत तापमान से 3.6 डिग्री अधिक है। हिमाचल में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना मौसम विभाग के अनुसार आज से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। क्योंकि हिमाचल के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते हिमाचल से सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इनमें तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला शामिल हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में बहुत कम बारिश हुई है। इस दौरान पटियाला में 4.0 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1.5 मिमी और रोपड़ में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।