निकाय चुनाव में पूर्व विधायक ने भी मांगा मेयर टिकट:8 जिलों से आए 155 आवेदन, करनाल से तीसरी बार पूर्व मेयर ने मांगी टिकट

निकाय चुनाव में पूर्व विधायक ने भी मांगा मेयर टिकट:8 जिलों से आए 155 आवेदन, करनाल से तीसरी बार पूर्व मेयर ने मांगी टिकट

हरियाणा भर से भाजपा ने मेयर प्रत्याशियों के आवेदन मांगे हैं। शुक्रवार शाम तक भाजपा के 155 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए भाजपा कार्यालय में आवेदन किया है, जबकि पहले दिन यह संख्या 94 पर थी। मेयर पद का चुनाव लड़ने की इच्छुकों में पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहे अमरजीत सोलंकी, रोहतक की पूर्व विधायिका सरिता, पूर्व सीपीएम अनिल ठक्कर जैसे भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं के नाम शामिल है। हिसार से सबसे ज्यादा 41 लोगों ने आवेदन किया है। रोहतक मेयर सीट से चुनाव लड़ने के लिए 19 लोगों ने भाजपा को आवेदन किया। इन प्रत्याशियों ने अपना बायोडॉटा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में जमा कराया है। इसमें प्रमुख नाम पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहे अमरजीत सोलंकी, पूर्व पार्षद सुरेश किराड़, पार्टी के जिला महामंत्री सुखबीर चंदेलिया व जिलाध्यक्ष कार्यालय के सेक्रेटरी अंकुश साहसी हैं। पूर्व चेयरमैन काउंसलिंग बोर्ड ओम प्रकाश बागड़ी और रामअवतार बाल्मीकि शामिल हैं। पानीपत में टिकट के लिए जबरदस्त मुकाबला पानीपत से मेयर पद के लिए 20 लोगों ने दावेदारी पेश की है, जबकि 26 वार्डों से पार्षद पद के लिए 219 आवेदन आए हैं। मेयर पद के लिए खास दावेदारों में सीएम नायब सैनी के करीबी पूर्व पार्षद कोमल सैनी और एडवोकेट सुभाष चंद्र सैनी का नाम चर्चा में है। इसके अलावा, पूर्व सांसद संजय भाटिया के भाई नवीन भाटिया, पूर्व पार्षद संजीव दहिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के करीबी राजीव जैन, कांग्रेस से 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके और अब भाजपा में आए संजय अग्रवाल और 2024 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर 200 वोट लेने वाले हिमांशु शर्मा भी मैदान में हैं। करनाल से 17 उम्मीदवारों ने भरा आवेदन करनाल में मेयर पद के लिए 17 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें दो बार से लगातार मेयर रही पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता ने तीसरी बार आवेदन किया है। इसके अलावा अशोक सुखीजा, कृष्ण गर्ग, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अघी, अनूप भारद्वाज, मोनिका गर्ग, भारत भूषण, उमेश चानना, निशांत शर्मा, योगेश बोघरा, संजीव मेहता, विनय पोसवाल, पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा, मनोज गुप्ता, राजेंद्र रोड, कांग्रेसी नेत्री आशा गोयल और योगेश गुप्ता शामिल हैं। यमुनानगर में महिला उम्मीदवारों की एंट्री यमुनानगर में इस बार मेयर पद की सीट महिला बैकवर्ड क्लास के लिए आरक्षित है। यहां 14 लोगों ने आवेदन किया है, जिनमें कुछ रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी महिलाएं भी शामिल हैं। 18 प्रत्याशियों ने सोनीपत, अम्बाला उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई ​​​​​​​सोनीपत मेयर सीट से मेयर पद का उपचुनाव लड़ने के लिए भाजपा के पास 16 इच्छुक नेताओं ने आवेदन किया। पूर्व सीपीएस अनिल ठक्कर, जिला महामंत्री नवीन मंगला, जिला मीडिया प्रभारी नीरज आत्रेय, तरुण देवीदास, डॉ प्रवीन अनेजा, शिक्षाविद अरुण बंसल, पार्षद सुरेंद्र मदान, मार्केटिंग बोर्ड पूर्व वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, पार्षद हरिप्रकाश सैनी, पार्षद इंदु वलेचा, महिला मोर्चा जिला सदस्य मुकेश सैनी, गो सेवा आयोग सदस्य राकेश मलिक, संत एवं मठ मंदिर प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनीष राई, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव किरण बाला खत्री, सुमीत गहलावत, सुरेश भारद्वाज ने मेयर उपचुनाव के लिए पार्टी क पार्टी को आवेदन किया। अम्बाला सिटी मेयर पद के लिए भाजपा की दो महिला नेता अपना बॉयो डाटा लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय में में पहुंची। सोनीपत मेयर सीट पर उपचुनाव होगा। गुरुग्राम में मेयर पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट मांगी है। वहीं नगर निगम मानेसर में 14 लोगों ने दावेदारी पेश की है। 2 मार्च को होगी वोटिंग ​​​​​​​​​​​​​​हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर 2 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को नतीजे आएंगे। हरियाणा में 35 निकायों में चुनाव होंगे जिसमें 8 नगर निगम, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाएं हैं जबकि दो स्‍थानों पर उप चुनाव अंबाला और सोनीपत में किया जाएगा। हरियाणा भर से भाजपा ने मेयर प्रत्याशियों के आवेदन मांगे हैं। शुक्रवार शाम तक भाजपा के 155 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए भाजपा कार्यालय में आवेदन किया है, जबकि पहले दिन यह संख्या 94 पर थी। मेयर पद का चुनाव लड़ने की इच्छुकों में पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहे अमरजीत सोलंकी, रोहतक की पूर्व विधायिका सरिता, पूर्व सीपीएम अनिल ठक्कर जैसे भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं के नाम शामिल है। हिसार से सबसे ज्यादा 41 लोगों ने आवेदन किया है। रोहतक मेयर सीट से चुनाव लड़ने के लिए 19 लोगों ने भाजपा को आवेदन किया। इन प्रत्याशियों ने अपना बायोडॉटा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में जमा कराया है। इसमें प्रमुख नाम पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहे अमरजीत सोलंकी, पूर्व पार्षद सुरेश किराड़, पार्टी के जिला महामंत्री सुखबीर चंदेलिया व जिलाध्यक्ष कार्यालय के सेक्रेटरी अंकुश साहसी हैं। पूर्व चेयरमैन काउंसलिंग बोर्ड ओम प्रकाश बागड़ी और रामअवतार बाल्मीकि शामिल हैं। पानीपत में टिकट के लिए जबरदस्त मुकाबला पानीपत से मेयर पद के लिए 20 लोगों ने दावेदारी पेश की है, जबकि 26 वार्डों से पार्षद पद के लिए 219 आवेदन आए हैं। मेयर पद के लिए खास दावेदारों में सीएम नायब सैनी के करीबी पूर्व पार्षद कोमल सैनी और एडवोकेट सुभाष चंद्र सैनी का नाम चर्चा में है। इसके अलावा, पूर्व सांसद संजय भाटिया के भाई नवीन भाटिया, पूर्व पार्षद संजीव दहिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के करीबी राजीव जैन, कांग्रेस से 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके और अब भाजपा में आए संजय अग्रवाल और 2024 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर 200 वोट लेने वाले हिमांशु शर्मा भी मैदान में हैं। करनाल से 17 उम्मीदवारों ने भरा आवेदन करनाल में मेयर पद के लिए 17 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें दो बार से लगातार मेयर रही पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता ने तीसरी बार आवेदन किया है। इसके अलावा अशोक सुखीजा, कृष्ण गर्ग, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अघी, अनूप भारद्वाज, मोनिका गर्ग, भारत भूषण, उमेश चानना, निशांत शर्मा, योगेश बोघरा, संजीव मेहता, विनय पोसवाल, पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा, मनोज गुप्ता, राजेंद्र रोड, कांग्रेसी नेत्री आशा गोयल और योगेश गुप्ता शामिल हैं। यमुनानगर में महिला उम्मीदवारों की एंट्री यमुनानगर में इस बार मेयर पद की सीट महिला बैकवर्ड क्लास के लिए आरक्षित है। यहां 14 लोगों ने आवेदन किया है, जिनमें कुछ रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी महिलाएं भी शामिल हैं। 18 प्रत्याशियों ने सोनीपत, अम्बाला उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई ​​​​​​​सोनीपत मेयर सीट से मेयर पद का उपचुनाव लड़ने के लिए भाजपा के पास 16 इच्छुक नेताओं ने आवेदन किया। पूर्व सीपीएस अनिल ठक्कर, जिला महामंत्री नवीन मंगला, जिला मीडिया प्रभारी नीरज आत्रेय, तरुण देवीदास, डॉ प्रवीन अनेजा, शिक्षाविद अरुण बंसल, पार्षद सुरेंद्र मदान, मार्केटिंग बोर्ड पूर्व वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, पार्षद हरिप्रकाश सैनी, पार्षद इंदु वलेचा, महिला मोर्चा जिला सदस्य मुकेश सैनी, गो सेवा आयोग सदस्य राकेश मलिक, संत एवं मठ मंदिर प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनीष राई, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव किरण बाला खत्री, सुमीत गहलावत, सुरेश भारद्वाज ने मेयर उपचुनाव के लिए पार्टी क पार्टी को आवेदन किया। अम्बाला सिटी मेयर पद के लिए भाजपा की दो महिला नेता अपना बॉयो डाटा लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय में में पहुंची। सोनीपत मेयर सीट पर उपचुनाव होगा। गुरुग्राम में मेयर पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट मांगी है। वहीं नगर निगम मानेसर में 14 लोगों ने दावेदारी पेश की है। 2 मार्च को होगी वोटिंग ​​​​​​​​​​​​​​हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर 2 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को नतीजे आएंगे। हरियाणा में 35 निकायों में चुनाव होंगे जिसमें 8 नगर निगम, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाएं हैं जबकि दो स्‍थानों पर उप चुनाव अंबाला और सोनीपत में किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर