रोहतक के गुढ़ान गांव निवासी एक व्यक्ति का भिवानी के बामला गांव में एक्सीडेंट हो गया। ई-रिक्शा ड्राइवर को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुढ़ान गांव निवासी रामचंद्र ने भिवानी के खरक कलां थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि 7 फरवरी को शाम करीब 5:45 बजे वह घर पर था। इस दौरान उसी गांव के संजय ने उसे सूचना दी कि उसके छोटे भाई सुरेश का बामला गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ बामला गांव पहुंचा। जहां उसने देखा कि सुरेश का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में हुई मौत रामचंद्र ने बताया कि उसका भाई सुरेश ई-रिक्शा चलाता है। जब उसने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि एक कार ने उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। कार चालक ने तेज गति से लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और दुर्घटना कर दी। इस दुर्घटना में उसके भाई सुरेश को गंभीर चोटें आईं। उसे भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक के गुढ़ान गांव निवासी एक व्यक्ति का भिवानी के बामला गांव में एक्सीडेंट हो गया। ई-रिक्शा ड्राइवर को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुढ़ान गांव निवासी रामचंद्र ने भिवानी के खरक कलां थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि 7 फरवरी को शाम करीब 5:45 बजे वह घर पर था। इस दौरान उसी गांव के संजय ने उसे सूचना दी कि उसके छोटे भाई सुरेश का बामला गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ बामला गांव पहुंचा। जहां उसने देखा कि सुरेश का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में हुई मौत रामचंद्र ने बताया कि उसका भाई सुरेश ई-रिक्शा चलाता है। जब उसने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि एक कार ने उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। कार चालक ने तेज गति से लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और दुर्घटना कर दी। इस दुर्घटना में उसके भाई सुरेश को गंभीर चोटें आईं। उसे भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![भिवानी में रोहतक के ड्राइवर की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गांव के युवक ने दी सूचना; अस्पताल में तोड़ा दम](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/08-bwn-01_1738991900.jpg)