रोहतक होकर बरनावा गया रामरहीम:सिरसा से निकला गाड़ियों का काफिला, 20 दिन के आश्रम में रहेंगे

रोहतक होकर बरनावा गया रामरहीम:सिरसा से निकला गाड़ियों का काफिला, 20 दिन के आश्रम में रहेंगे

हरियाणा के रोहतक से दोपहर बाद गाड़ियों का एक काफिला गुजरा, जिसमें कोई ओर नहीं, बल्कि डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम था। सिरसा डेरे में 10 दिन गुजारने के बाद अब राम रहीम 20 दिन यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा। साध्वियों के यौन शोषण और रणजीत सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता राम रहीम रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहा है। उसे 29 जनवरी को 30 दिन की पैरोल मिली थी। उसे 10 दिन सिरसा डेरे और 20 दिन बरनावा में रहने की अनुमति मिली। दोपहर बाद करीब 4:30 रोहतक से निकला सिरसा से बरनावा जाते समय लग्जरी गाड़ियों का काफिला रोहतक स गुजरा, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रही। राम रहीम की गाड़ी के आगे पुलिस की दो गाड़ियां थी, जबकि पीछे की दो गाड़ियों में भी पुलिस जवान मौजूद थे। बीच की गाड़ी में रामरहीम था। राम रहीम का आधा दर्जन गाड़ियों का काफिला रोहतक से दोपहर करीब 4:30 बजे गुजरा। काफिला सीधा यूपी की तरफ गया। अब 20 दिन तक राम रहीम बरनावा आश्रम में रहेगा। पैरोल खत्म होने के बाद बरनावा से ही वह रोहतक की सुनारियां जेल लौटेगा। हरियाणा के रोहतक से दोपहर बाद गाड़ियों का एक काफिला गुजरा, जिसमें कोई ओर नहीं, बल्कि डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम था। सिरसा डेरे में 10 दिन गुजारने के बाद अब राम रहीम 20 दिन यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा। साध्वियों के यौन शोषण और रणजीत सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता राम रहीम रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहा है। उसे 29 जनवरी को 30 दिन की पैरोल मिली थी। उसे 10 दिन सिरसा डेरे और 20 दिन बरनावा में रहने की अनुमति मिली। दोपहर बाद करीब 4:30 रोहतक से निकला सिरसा से बरनावा जाते समय लग्जरी गाड़ियों का काफिला रोहतक स गुजरा, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रही। राम रहीम की गाड़ी के आगे पुलिस की दो गाड़ियां थी, जबकि पीछे की दो गाड़ियों में भी पुलिस जवान मौजूद थे। बीच की गाड़ी में रामरहीम था। राम रहीम का आधा दर्जन गाड़ियों का काफिला रोहतक से दोपहर करीब 4:30 बजे गुजरा। काफिला सीधा यूपी की तरफ गया। अब 20 दिन तक राम रहीम बरनावा आश्रम में रहेगा। पैरोल खत्म होने के बाद बरनावा से ही वह रोहतक की सुनारियां जेल लौटेगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर