करनाल जिले के गांव शेखपुरा खालसा निवासी 20 वर्षीय देव के रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने इसे हादसा मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन उनके मन में यह सवाल बना हुआ है कि युवक ट्रेन के आगे क्यों कूदेगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर मृतक के गांव निवासी दोस्त ने कमेंट कर सनसनी फैला दी है कि उसने ही देव की हत्या की है। जिसके बाद परिजनों को शक हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। मामले की शिकायत और साक्ष्यों को लेकर परिजन लगातार पुलिस अधिकारियों से मिल रहे हैं, लेकिन उनकी गुहार पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था देव पिता विजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शेखपुरा गांव का रहने वाला है। वह तीन बच्चों का पिता है। उसका सबसे बड़ा बेटा कबीर (23), बेटी मन्नत (21) है। जबकि सबसे छोटा बेटा देव (20) था। वह एक कंपनी में काम करता था। 12 जनवरी की रात को देव को उसी गांव के रहने वाले अरुण ने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। वह पैदल ही घर से निकल गया। पूरी रात वह वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी मिलाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। परिजन सुबह उसके लौटने का इंतजार करते हुए सो गए। अगली सुबह ग्रामीणों ने दी मौत की सूचना 13 जनवरी की सुबह ग्रामीणों से पता लगा कि देव का शव घर से 3 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे, तो देखा कि उसके सिर्फ हाथ-पैर कटे थे, शरीर का बाकी हिस्सा सही था। यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी सही सलामत था। पुलिस ने परिजनों को बताया था कि ट्रेन पायलट ने सूचना दी है कि देव ट्रेन के आगे कूदा था। परिजनों को उस दौरान भी हजम नहीं हो रहा था कि वह सुसाइड कर सकता है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। तीसरे दिन आरोपी ने लिखे कमेंट 14 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे ये खबर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिजन देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के रहने वाले विकास महला ने उस पर कमेंट किए। उसने लिखा कि मैंने मारा है इसे। रेल ने नहीं मारा, मैंने मारा है। हवा ले रहा था ये। तब परिजनों को पता लगा कि उनके बेटे की हत्या हुई है। परिजनों ने इसके स्क्रीन शॉर्ट एवं स्क्रीन रिकॉर्डिंग लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने खुद का फोन हैक होने का हवाला दिया। लेकिन हैरत की बात यह भी है कि उसके हैक फोन से सिर्फ ये कमेंट हुए हैं और किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है। जिससे परिजनों को ये महज बहाना प्रतीत हो रहा है। परिजनों की संतुष्टि करवा दी गई है: इंचार्ज इस बारे में पानीपत GRP प्रभारी SI बलवान का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल ये हादसा ही है, इस बारे में परिजनों को संतुष्टि करवा दी गई है। जांच अभी जारी है, जैसे ही कुछ भी और तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। करनाल जिले के गांव शेखपुरा खालसा निवासी 20 वर्षीय देव के रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने इसे हादसा मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन उनके मन में यह सवाल बना हुआ है कि युवक ट्रेन के आगे क्यों कूदेगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर मृतक के गांव निवासी दोस्त ने कमेंट कर सनसनी फैला दी है कि उसने ही देव की हत्या की है। जिसके बाद परिजनों को शक हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। मामले की शिकायत और साक्ष्यों को लेकर परिजन लगातार पुलिस अधिकारियों से मिल रहे हैं, लेकिन उनकी गुहार पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था देव पिता विजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शेखपुरा गांव का रहने वाला है। वह तीन बच्चों का पिता है। उसका सबसे बड़ा बेटा कबीर (23), बेटी मन्नत (21) है। जबकि सबसे छोटा बेटा देव (20) था। वह एक कंपनी में काम करता था। 12 जनवरी की रात को देव को उसी गांव के रहने वाले अरुण ने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। वह पैदल ही घर से निकल गया। पूरी रात वह वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी मिलाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। परिजन सुबह उसके लौटने का इंतजार करते हुए सो गए। अगली सुबह ग्रामीणों ने दी मौत की सूचना 13 जनवरी की सुबह ग्रामीणों से पता लगा कि देव का शव घर से 3 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे, तो देखा कि उसके सिर्फ हाथ-पैर कटे थे, शरीर का बाकी हिस्सा सही था। यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी सही सलामत था। पुलिस ने परिजनों को बताया था कि ट्रेन पायलट ने सूचना दी है कि देव ट्रेन के आगे कूदा था। परिजनों को उस दौरान भी हजम नहीं हो रहा था कि वह सुसाइड कर सकता है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। तीसरे दिन आरोपी ने लिखे कमेंट 14 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे ये खबर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिजन देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के रहने वाले विकास महला ने उस पर कमेंट किए। उसने लिखा कि मैंने मारा है इसे। रेल ने नहीं मारा, मैंने मारा है। हवा ले रहा था ये। तब परिजनों को पता लगा कि उनके बेटे की हत्या हुई है। परिजनों ने इसके स्क्रीन शॉर्ट एवं स्क्रीन रिकॉर्डिंग लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने खुद का फोन हैक होने का हवाला दिया। लेकिन हैरत की बात यह भी है कि उसके हैक फोन से सिर्फ ये कमेंट हुए हैं और किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है। जिससे परिजनों को ये महज बहाना प्रतीत हो रहा है। परिजनों की संतुष्टि करवा दी गई है: इंचार्ज इस बारे में पानीपत GRP प्रभारी SI बलवान का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल ये हादसा ही है, इस बारे में परिजनों को संतुष्टि करवा दी गई है। जांच अभी जारी है, जैसे ही कुछ भी और तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![पानीपत में दोस्त बोला- रवि को मैंने मारा:2 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिला था शव, परिजनों ने हादसा समझकर किया अंतिम संस्कार](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/whatsapp-image-2025-02-08-at-61622-pm_1739076851.jpeg)