दिल्ली विधानसभा में 5 सिख चेहरे पहुंचे हैं। जिनमें से तीन भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं, जबकि दो आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से जीते हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री को हराने वाले भी सिख हैं। भाजपा ने दिल्ली में 3 सिख चेहरों को टिकट दिया था। वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में चार सिख चेहरों को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा के सभी सिख चेहरे जीत गए, लेकिन आप के सिर्फ 2 चेहरे ही जीत सके। भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह, जो पहले कांग्रेस में थे, ने जंगपुरा सीट से सिसोदिया को 675 वोटों के मामूली अंतर से हराया। सिसोदिया ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है। अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर सीट से जीते, जहां उन्होंने आप के नवीन चौधरी (दीपू) को हराया। बीजेपी से जीते सिख चेहरे आप के लिए मिला-जुला परिणाम: सिरसा को 64 हजार वोट मिले थे दिल्ली चुनाव में मनजिंदर सिंह सिरसा टॉप पांच सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल थे। उन्हें राजौरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी की धनवती चंदेला ने हराया था। उन्होंने 18,190 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इन चुनावों में सिरसा को 64,132 वोट मिले थे, जबकि चंदेला को 45,942 वोट मिले थे। भाजपा के सिरसा ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि दिल्ली की जनता को आप सरकार से मुक्ति मिल गई है। वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हार पर सिरसा ने कहा कि उन्हें ईवीएम पर दोष मढ़ने की चिंता सता रही है। चांदनी चौक और तिलक नगर से भी सिख चेहरे जीते आप के पुनरदीप सिंह साहनी और जरनैल सिंह चांदनी चौक और तिलक नगर सीट से जीते। तिमारपुर और शाहदरा में आप उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। आप ने तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह और शाहदरा से जितेंद्र सिंह शांति को टिकट दिया था। दिल्ली विधानसभा में 5 सिख चेहरे पहुंचे हैं। जिनमें से तीन भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं, जबकि दो आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से जीते हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री को हराने वाले भी सिख हैं। भाजपा ने दिल्ली में 3 सिख चेहरों को टिकट दिया था। वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में चार सिख चेहरों को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा के सभी सिख चेहरे जीत गए, लेकिन आप के सिर्फ 2 चेहरे ही जीत सके। भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह, जो पहले कांग्रेस में थे, ने जंगपुरा सीट से सिसोदिया को 675 वोटों के मामूली अंतर से हराया। सिसोदिया ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है। अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर सीट से जीते, जहां उन्होंने आप के नवीन चौधरी (दीपू) को हराया। बीजेपी से जीते सिख चेहरे आप के लिए मिला-जुला परिणाम: सिरसा को 64 हजार वोट मिले थे दिल्ली चुनाव में मनजिंदर सिंह सिरसा टॉप पांच सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल थे। उन्हें राजौरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी की धनवती चंदेला ने हराया था। उन्होंने 18,190 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इन चुनावों में सिरसा को 64,132 वोट मिले थे, जबकि चंदेला को 45,942 वोट मिले थे। भाजपा के सिरसा ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि दिल्ली की जनता को आप सरकार से मुक्ति मिल गई है। वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हार पर सिरसा ने कहा कि उन्हें ईवीएम पर दोष मढ़ने की चिंता सता रही है। चांदनी चौक और तिलक नगर से भी सिख चेहरे जीते आप के पुनरदीप सिंह साहनी और जरनैल सिंह चांदनी चौक और तिलक नगर सीट से जीते। तिमारपुर और शाहदरा में आप उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। आप ने तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह और शाहदरा से जितेंद्र सिंह शांति को टिकट दिया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
![दिल्ली विधानसभा में 5 सिख चेहरे पहुंचे:भाजपा से 3 तो आप से 2 बने विधायक; राजौरी गार्डन से पूर्व DSGMC प्रधान जीते](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/gif2_1739081424.gif)