हरियाणा के रोहतक जिले में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने दिल्ली की जीत पर कहा कि इसमें कोई संशय नहीं था कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि 10 साल से दिल्ली की जनता परेशान थी। लोगों की आत्मा रो रही थी। जनता मौका खोज रही थी केजरीवाल को लपेटने का और अब लपेट दिया। कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दिल्ली की सत्ता हथियाई थी। मदारी की तरह सबको ज़चा दिया था कि वह सही व्यक्ति है। अगर केजरीवाल सही होता तो उसके लोग ही क्यों उसे छोड़कर जाते। जहां इंडिया गठबंधन की बात है तो जहां गठबंधन था, वहां भी तो भाजपा सरकार बनी है। हरियाणा पर आरोप लगाना पड़ा महंगा
कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि केजरीवाल को हरियाणा के लोगों पर आरोप लगाना महंगा पड़ गया। हरियाणा को लेकर केजरीवाल ने कहा कि यमुना में जो जहरीला पानी आता है, वह हरियाणा से आता है। जो व्यक्ति अपनी जन्मभूमि पर आरोप लगा सकता है, वह किसी पर भी आरोप लगा सकता है। दिल्ली में कोई भी सीएम बन सकता है
कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि भाजपा में साधारण सा दिखने वाला कार्यकर्ता भी सीएम बन सकता है। यह आम लोगों की पार्टी है, जबकि कांग्रेस राजघरानों की पार्टी है। यहां दिल्ली का सीएम कौन बनेगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। भाजपा ने सरकार बनाते हुए पूरे किए संकल्प
कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाते ही 18 संकल्प पूरे कर दिए। यह विपक्ष को गलत लगता है तो लगता रहे। कांग्रेस की जब सरकार बनी थी तो एक साल तक हनीमून पीरियड की खत्म नहीं हुआ था। कांग्रेस आरोप लगाने से पहले अपना विपक्ष का नेता तो चुन लें, ताकि सदन में बता सके कि यह हमारा नेता है। अनिल विज को लेकर कहा कि हमारा पारिवारिक मामला
अनिल विज की नाराजगी को लेकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि यह हमारा पारिवारिक मामला है, परिवार में बैठकर सुलझ जाएगा। इसमें ज्यादा जाने की जरूरत नहीं है। परिवार में छोटी मोटी बाते हो जाती है। अनिल विज कोई नाराज नहीं है। हरियाणा के रोहतक जिले में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने दिल्ली की जीत पर कहा कि इसमें कोई संशय नहीं था कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि 10 साल से दिल्ली की जनता परेशान थी। लोगों की आत्मा रो रही थी। जनता मौका खोज रही थी केजरीवाल को लपेटने का और अब लपेट दिया। कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दिल्ली की सत्ता हथियाई थी। मदारी की तरह सबको ज़चा दिया था कि वह सही व्यक्ति है। अगर केजरीवाल सही होता तो उसके लोग ही क्यों उसे छोड़कर जाते। जहां इंडिया गठबंधन की बात है तो जहां गठबंधन था, वहां भी तो भाजपा सरकार बनी है। हरियाणा पर आरोप लगाना पड़ा महंगा
कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि केजरीवाल को हरियाणा के लोगों पर आरोप लगाना महंगा पड़ गया। हरियाणा को लेकर केजरीवाल ने कहा कि यमुना में जो जहरीला पानी आता है, वह हरियाणा से आता है। जो व्यक्ति अपनी जन्मभूमि पर आरोप लगा सकता है, वह किसी पर भी आरोप लगा सकता है। दिल्ली में कोई भी सीएम बन सकता है
कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि भाजपा में साधारण सा दिखने वाला कार्यकर्ता भी सीएम बन सकता है। यह आम लोगों की पार्टी है, जबकि कांग्रेस राजघरानों की पार्टी है। यहां दिल्ली का सीएम कौन बनेगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। भाजपा ने सरकार बनाते हुए पूरे किए संकल्प
कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाते ही 18 संकल्प पूरे कर दिए। यह विपक्ष को गलत लगता है तो लगता रहे। कांग्रेस की जब सरकार बनी थी तो एक साल तक हनीमून पीरियड की खत्म नहीं हुआ था। कांग्रेस आरोप लगाने से पहले अपना विपक्ष का नेता तो चुन लें, ताकि सदन में बता सके कि यह हमारा नेता है। अनिल विज को लेकर कहा कि हमारा पारिवारिक मामला
अनिल विज की नाराजगी को लेकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि यह हमारा पारिवारिक मामला है, परिवार में बैठकर सुलझ जाएगा। इसमें ज्यादा जाने की जरूरत नहीं है। परिवार में छोटी मोटी बाते हो जाती है। अनिल विज कोई नाराज नहीं है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![केजरीवाल भारत का सबसे झूठा आदमी:बोले कृष्ण लाल मिड्ढा – झूठ बोलकर हथियाई थी सत्ता, जनता ने दिया करारा जवाब](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/53_1739098095.jpg)