लखनऊ में रविवार को धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने एक चर्च को घेर लिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस से कहा- यहां हर संडे बैठक होती है। 150 से 200 लोग आते हैं। सुबह 10 से 3 बजे तक आयोजन होता है। इस दौरान खूब शोर-शराबा होता है। घटना गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट मोहल्ले की है। आरोप है कि इलाके में कई मकान खरीद लिए गए हैं। जो नहीं बेच रहे, उनको मोटी रकम का लालच देकर मकान बेचने की बात कही जा रही है। पहले 5 तस्वीरों से समझें पूरा मामला… 1. धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने चर्च को घेर लिया 2. इलाके के जिस घर में बैठक चल रही थी, वहां लोगों ने हंगामा किया 3. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर से लोगों को बाहर निकाला 4. लोगों के विरोध करने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाया 5. हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में आसपास की महिलाएं भी आ गईं 6. हंगामे के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की, कार्रवाई की मांग घर के अंदर गैर रजिस्टर चर्च
इलाके के रहने वाले रितेश मिश्रा ने बताया कि घर के अंदर गैर रजिस्टर चर्च चलाया जा रहा है। यहां पर कई साल से हर रविवार को बैठक होती है। देश के अलग-अलग इलाकों से लोगों को बुलाया जाता है। उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। लोगों ने घर तोड़ने की चेतावनी
इसको लेकर मोहल्ले वालों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि जो लोग अंदर मिले हैं, उनको पुलिस गाड़ी में बैठाकर ले गई फिर छोड़ दिया। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि यहां पर इल-लीगल एक्टिविटी चलती है। घर के अंदर अभी भी कई लोग मौजूद हैं। कमिश्नर से शिकायत की गई है। अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो हम लोग खुद इस घर को तोड़ देंगे। एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार सिंह ने बताया- मौके पर 30 से 40 लोग मौजूद थे। सभी लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। चर्च वाले घर के बाहर हमें रामा नाम की एक महिला मिली। पहले महिला अलग-अलग नाम बताकर गुमराह करती रही। फिर स्थानीय लोगों ने उसका बैग खोला, तो उसके बैग में बाइबिल मिली। लोगों ने गुस्से में उससे बाइबिल लेकर नाली में फेंक दिया। हालांकि महिला का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। पढ़िए क्या कहते हैं पड़ोसी स्थानीय निवासी धनंजय कुमार पांडे बताते हैं- यह मकान राजीव लाल के नाम पर है। यहीं पर चर्च चलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर सबसे ज्यादा महिलाएं ही आती-जाती हैं। कई इल-लीगल एक्टिविटीज भी होती हैं। मोहल्ले का कोई व्यक्ति विरोध करता है, तो मारपीट करने लगते हैं। जितने घर हैं, उनको कीमत से ज्यादा पैसा देने की बात कहकर मकान खाली करने के लिए कहते हैं। सरकार को इस एक्टिविटी पर कार्रवाई करने के साथ इस मकान को भी गिराना चाहिए। एक अन्य पड़ोसी मनोज शर्मा बताते हैं कि एक व्यक्ति उनको बाहर मिला। पूछताछ पर उसने बताया कि देवरिया से आया है। साथ यह भी बताया कि प्लॉट और पैसों का लालच देकर यहां पर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके साथ ही कई अन्य चीजों का भी लुभाने ऑफर दिए जाते हैं। एक बार जो जुड़ता है उसको और लोगों को जोड़ने का टास्क दिया जाता है। ———————– यह खबर भी पढ़े लखनऊ में शादी करने वाली दो लड़कियों की कहानी, 8वीं में हुआ प्यार, चुपके से की कोर्ट मैरिज; घर वालों से बोलीं-हमारे बीच दखल न दें ‘मैं अपनी सहेली को पति मान ली, लेकिन समाज समलैंगिक प्यार को गलत निगाह से देखता है। इसलिए शादी की बात चार साल छिपाए रखी। सिर्फ हम दोनों के पांच दोस्तों को ही जानकारी थी। दो दोस्तों ने एफिडेविट में गवाही भी दी है। हमें दसवीं से ही लगने लगा था कि एक दूसरे के बिना रह पाना संभव नहीं। यहां पढ़े पूरी खबर लखनऊ में रविवार को धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर बवाल हुआ। लोगों ने एक चर्च को घेर लिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस से कहा- यहां हर संडे बैठक होती है। 150 से 200 लोग आते हैं। सुबह 10 से 3 बजे तक आयोजन होता है। इस दौरान खूब शोर-शराबा होता है। घटना गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट मोहल्ले की है। आरोप है कि इलाके में कई मकान खरीद लिए गए हैं। जो नहीं बेच रहे, उनको मोटी रकम का लालच देकर मकान बेचने की बात कही जा रही है। पहले 5 तस्वीरों से समझें पूरा मामला… 1. धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने चर्च को घेर लिया 2. इलाके के जिस घर में बैठक चल रही थी, वहां लोगों ने हंगामा किया 3. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर से लोगों को बाहर निकाला 4. लोगों के विरोध करने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाया 5. हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में आसपास की महिलाएं भी आ गईं 6. हंगामे के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की, कार्रवाई की मांग घर के अंदर गैर रजिस्टर चर्च
इलाके के रहने वाले रितेश मिश्रा ने बताया कि घर के अंदर गैर रजिस्टर चर्च चलाया जा रहा है। यहां पर कई साल से हर रविवार को बैठक होती है। देश के अलग-अलग इलाकों से लोगों को बुलाया जाता है। उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। लोगों ने घर तोड़ने की चेतावनी
इसको लेकर मोहल्ले वालों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि जो लोग अंदर मिले हैं, उनको पुलिस गाड़ी में बैठाकर ले गई फिर छोड़ दिया। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि यहां पर इल-लीगल एक्टिविटी चलती है। घर के अंदर अभी भी कई लोग मौजूद हैं। कमिश्नर से शिकायत की गई है। अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो हम लोग खुद इस घर को तोड़ देंगे। एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार सिंह ने बताया- मौके पर 30 से 40 लोग मौजूद थे। सभी लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। चर्च वाले घर के बाहर हमें रामा नाम की एक महिला मिली। पहले महिला अलग-अलग नाम बताकर गुमराह करती रही। फिर स्थानीय लोगों ने उसका बैग खोला, तो उसके बैग में बाइबिल मिली। लोगों ने गुस्से में उससे बाइबिल लेकर नाली में फेंक दिया। हालांकि महिला का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। पढ़िए क्या कहते हैं पड़ोसी स्थानीय निवासी धनंजय कुमार पांडे बताते हैं- यह मकान राजीव लाल के नाम पर है। यहीं पर चर्च चलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर सबसे ज्यादा महिलाएं ही आती-जाती हैं। कई इल-लीगल एक्टिविटीज भी होती हैं। मोहल्ले का कोई व्यक्ति विरोध करता है, तो मारपीट करने लगते हैं। जितने घर हैं, उनको कीमत से ज्यादा पैसा देने की बात कहकर मकान खाली करने के लिए कहते हैं। सरकार को इस एक्टिविटी पर कार्रवाई करने के साथ इस मकान को भी गिराना चाहिए। एक अन्य पड़ोसी मनोज शर्मा बताते हैं कि एक व्यक्ति उनको बाहर मिला। पूछताछ पर उसने बताया कि देवरिया से आया है। साथ यह भी बताया कि प्लॉट और पैसों का लालच देकर यहां पर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके साथ ही कई अन्य चीजों का भी लुभाने ऑफर दिए जाते हैं। एक बार जो जुड़ता है उसको और लोगों को जोड़ने का टास्क दिया जाता है। ———————– यह खबर भी पढ़े लखनऊ में शादी करने वाली दो लड़कियों की कहानी, 8वीं में हुआ प्यार, चुपके से की कोर्ट मैरिज; घर वालों से बोलीं-हमारे बीच दखल न दें ‘मैं अपनी सहेली को पति मान ली, लेकिन समाज समलैंगिक प्यार को गलत निगाह से देखता है। इसलिए शादी की बात चार साल छिपाए रखी। सिर्फ हम दोनों के पांच दोस्तों को ही जानकारी थी। दो दोस्तों ने एफिडेविट में गवाही भी दी है। हमें दसवीं से ही लगने लगा था कि एक दूसरे के बिना रह पाना संभव नहीं। यहां पढ़े पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर