जींद में इंजीनियरिंग के छात्र से ठगी:पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगे 1.54 लाख, शोसल मीडिया पर आया था मैसेज

जींद में इंजीनियरिंग के छात्र से ठगी:पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगे 1.54 लाख, शोसल मीडिया पर आया था मैसेज

हरियाणा के जींद में बी-टेक के छात्र को इंस्टाग्राम पर आई पार्ट टाइम जॉब की पोस्ट को लाइक करना महंगा पड़ गया। ऑनलाइन ठग गिरोह ने पार्ट टाइम जॉब देने का झांसा देकर 1.54 लाख रुपए हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जींद की न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी सुशांत ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यमुनानगर के रादौर से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा हैं। वह इंस्टाग्राम चलाता है और उसने पार्ट टाइम जॉब की एक पोस्ट को लाइक किया था। इसके बाद तीन फरवरी को उसने इंस्टाग्राम की आईडी पर पार्ट टाइम जाब का लिंक आया। उसने लिंक पर जाकर अकाउंट बना लिया। वॉट्सऐप पर दी इनकम की ट्रेंनिग इसके बाद उसके वॉट्सऐप पर मैसेज आने लगे और वॉट्सऐप पर ही पार्ट टाइम जॉब कर के कमाई की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद आरोपियों ने दूसरा लिंक भेज दिया और उस पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। जब उसने लिंक खोला तो वह मीसो की वेबसाइट पर चला गया और उसमें 60 रुपए दिखाए। इसके बाद एक महिला का फोन आया और उसने रुपए लगाने के लिए कहा। उसने पहले 100 रुपए लगा दिए और 10 से 15 मिनट में ही वेबसाइट के अकाउंट में 200 रुपए दिखाने लगा। पिता के खाते से डाले रूपए उसने रुपए निकालने के लिए मैसेज किया तो थोड़ी देर में ही उसके खाते में 200 रुपए आ गए। इसके बाद उसने 200 रुपए फिर उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे 800 रुपए मिल गए। इसके बाद उसने 500 रुपए खाते में डाले, लेकिन रुपए वापस नहीं आए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि उसको पहले टास्क पूरे करने होंगे और ज्यादा रुपए लगाने होंगे। उनकी बातों में आकर उसने पिता के खाते से 1 लाख 54 हजार 877 रुपए उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस इसके बाद आरोपियों ने मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया और उसके रुपए वापस नहीं आए। इसके बाद धोखाधड़ी होने का पता चला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। साइबर क्राइम पुलिस ठग गिरोह द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से आरोपियों का पता लगा रही हैं। हरियाणा के जींद में बी-टेक के छात्र को इंस्टाग्राम पर आई पार्ट टाइम जॉब की पोस्ट को लाइक करना महंगा पड़ गया। ऑनलाइन ठग गिरोह ने पार्ट टाइम जॉब देने का झांसा देकर 1.54 लाख रुपए हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जींद की न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी सुशांत ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यमुनानगर के रादौर से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा हैं। वह इंस्टाग्राम चलाता है और उसने पार्ट टाइम जॉब की एक पोस्ट को लाइक किया था। इसके बाद तीन फरवरी को उसने इंस्टाग्राम की आईडी पर पार्ट टाइम जाब का लिंक आया। उसने लिंक पर जाकर अकाउंट बना लिया। वॉट्सऐप पर दी इनकम की ट्रेंनिग इसके बाद उसके वॉट्सऐप पर मैसेज आने लगे और वॉट्सऐप पर ही पार्ट टाइम जॉब कर के कमाई की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद आरोपियों ने दूसरा लिंक भेज दिया और उस पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। जब उसने लिंक खोला तो वह मीसो की वेबसाइट पर चला गया और उसमें 60 रुपए दिखाए। इसके बाद एक महिला का फोन आया और उसने रुपए लगाने के लिए कहा। उसने पहले 100 रुपए लगा दिए और 10 से 15 मिनट में ही वेबसाइट के अकाउंट में 200 रुपए दिखाने लगा। पिता के खाते से डाले रूपए उसने रुपए निकालने के लिए मैसेज किया तो थोड़ी देर में ही उसके खाते में 200 रुपए आ गए। इसके बाद उसने 200 रुपए फिर उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे 800 रुपए मिल गए। इसके बाद उसने 500 रुपए खाते में डाले, लेकिन रुपए वापस नहीं आए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि उसको पहले टास्क पूरे करने होंगे और ज्यादा रुपए लगाने होंगे। उनकी बातों में आकर उसने पिता के खाते से 1 लाख 54 हजार 877 रुपए उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस इसके बाद आरोपियों ने मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया और उसके रुपए वापस नहीं आए। इसके बाद धोखाधड़ी होने का पता चला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। साइबर क्राइम पुलिस ठग गिरोह द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से आरोपियों का पता लगा रही हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर