सोनीपत में हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल:दोनों बाइक पर गांव से लौट रहे थे; खेवड़ा फ्लाइओवर पर ट्रक ने मारी टक्कर

सोनीपत में हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल:दोनों बाइक पर गांव से लौट रहे थे; खेवड़ा फ्लाइओवर पर ट्रक ने मारी टक्कर

हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। देर रात दोनों बाइक पर आ रहे थे तो उनको एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थाना बहालगढ़ में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला रेखा ने बताया कि वह मूलरूप से गांव दोघट बागपत की रहने वाली है। देर रात को वह अपने पति नीलम के साथ मोटरसाइकिल पर दोघट से प्याऊ मनियारी की ओर जा रहे थे। वर्तमान में वे प्याऊ मनियारी सोनीपत में किराये के मकान में रह रहे थे। खेवड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को एम्बुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेखा का इलाज जारी है। घायल रेखा ने थाना बहलगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा 281,106 BNS 2023 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुरेंदर के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। देर रात दोनों बाइक पर आ रहे थे तो उनको एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थाना बहालगढ़ में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला रेखा ने बताया कि वह मूलरूप से गांव दोघट बागपत की रहने वाली है। देर रात को वह अपने पति नीलम के साथ मोटरसाइकिल पर दोघट से प्याऊ मनियारी की ओर जा रहे थे। वर्तमान में वे प्याऊ मनियारी सोनीपत में किराये के मकान में रह रहे थे। खेवड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को एम्बुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेखा का इलाज जारी है। घायल रेखा ने थाना बहलगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा 281,106 BNS 2023 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुरेंदर के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर