दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच पंजाब में टकराव बढ़ गया है। दोनों दलों के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच बठिंडा के 19 कांग्रेसी पार्षदों को पंजाब कांग्रेस के अनुशासन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पार्षदों पर मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का संदेह है। इनको तीन दिनों के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। पंजाब कांग्रेस अनुशासन कमेटी ने कहा है कि अगर सभी पार्षद तीन दिनों के अंदर जवाब नहीं देते हैं, तो सभी के खिलाफ आलाकमान को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि मेयर चुनाव के दौरान उक्त पार्षदों पर ही क्रॉस वोटिंग का शक है। क्योंकि बठिंडा में आम आदमी पार्टी सिर्फ एक ही पार्षद को चुनाव जितवा पाई थी। इन पार्षदों को जारी किया गया नोटिस पंजाब प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संदीप संधू की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। जिसके बाद पार्षद सुखदेव सिंह भुल्लर, पार्षद सोनिया, पार्षद विवेक गर्ग, पार्षद मंजीत कौर, पार्षद बलराज सिंह, पार्षद विक्रम क्रांति, पार्षद सुरेश कुमार, पार्षद किरण रानी, पार्षद शाम लाल गर्ग, पार्षद कमलजीत कौर, पार्षद उमेश गर्ग, पार्षद नेहा, पार्षद ममता सैनी, पार्षद पुष्पा रानी, पार्षद कुलविंदर कौर, पार्षद अनीता गोयल, पार्षद राज रानी, पार्षद ममता, पार्षद कमलेश मेहरा के नाम शामिल हैं। कांग्रेस उम्मीदवार के पक्षों न वोट देकर आप को वोट डाले मिली जानकारी के अनुसार दी गई शिकायत में कहा गया है कि इन 19 पार्षदों ने मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने की बजाय आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला है। कुछ पार्षदों के चुनाव में गैरहाजिर रहने का पार्टी की तरफ से कड़ा संज्ञान लिया गया है। उक्त कांग्रेसी नेताओं की आप के साथ मिली भगत के चलते आप बठिंडा में केवल एक पार्षद होने के बावजूद पदमजीत सिंह मेहता को मेयर बनाने में सफल हो सकी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच पंजाब में टकराव बढ़ गया है। दोनों दलों के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच बठिंडा के 19 कांग्रेसी पार्षदों को पंजाब कांग्रेस के अनुशासन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पार्षदों पर मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का संदेह है। इनको तीन दिनों के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। पंजाब कांग्रेस अनुशासन कमेटी ने कहा है कि अगर सभी पार्षद तीन दिनों के अंदर जवाब नहीं देते हैं, तो सभी के खिलाफ आलाकमान को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि मेयर चुनाव के दौरान उक्त पार्षदों पर ही क्रॉस वोटिंग का शक है। क्योंकि बठिंडा में आम आदमी पार्टी सिर्फ एक ही पार्षद को चुनाव जितवा पाई थी। इन पार्षदों को जारी किया गया नोटिस पंजाब प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संदीप संधू की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। जिसके बाद पार्षद सुखदेव सिंह भुल्लर, पार्षद सोनिया, पार्षद विवेक गर्ग, पार्षद मंजीत कौर, पार्षद बलराज सिंह, पार्षद विक्रम क्रांति, पार्षद सुरेश कुमार, पार्षद किरण रानी, पार्षद शाम लाल गर्ग, पार्षद कमलजीत कौर, पार्षद उमेश गर्ग, पार्षद नेहा, पार्षद ममता सैनी, पार्षद पुष्पा रानी, पार्षद कुलविंदर कौर, पार्षद अनीता गोयल, पार्षद राज रानी, पार्षद ममता, पार्षद कमलेश मेहरा के नाम शामिल हैं। कांग्रेस उम्मीदवार के पक्षों न वोट देकर आप को वोट डाले मिली जानकारी के अनुसार दी गई शिकायत में कहा गया है कि इन 19 पार्षदों ने मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने की बजाय आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला है। कुछ पार्षदों के चुनाव में गैरहाजिर रहने का पार्टी की तरफ से कड़ा संज्ञान लिया गया है। उक्त कांग्रेसी नेताओं की आप के साथ मिली भगत के चलते आप बठिंडा में केवल एक पार्षद होने के बावजूद पदमजीत सिंह मेहता को मेयर बनाने में सफल हो सकी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
विधायक गोल्डी पहुंचे फाजिल्का डीसी कार्यालय:कंबोज बोले- पराली मामले में किसानों की कोई गलती नहीं, मशीनरी से समस्या का समाधान
विधायक गोल्डी पहुंचे फाजिल्का डीसी कार्यालय:कंबोज बोले- पराली मामले में किसानों की कोई गलती नहीं, मशीनरी से समस्या का समाधान जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज आज फाजिल्का डीसी कार्यालय पहुंचे। विधायक ने कहा कि वह गिद्दड़बाहा में चुनाव ड्यूटी पर थे। वहां से लौटकर वह डीसी कार्यालय में लोगों के काम करवाने आए हैं। धान की पराली जलाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसमें किसानों की कोई गलती नहीं है। अगर समय पर मशीनरी उपलब्ध हो जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से गिद्दड़बाहा उपचुनाव के लिए गए हुए थे। वहां से लौटे हैं और काफी काम लंबित है। उसे करवाने के लिए वह फाजिल्का डीसी कार्यालय आए हैं। कंबोज का दावा- आप पार्टी रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी
विधायक ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की है, जिस दौरान उन्होंने धान की पराली जलाने के मुद्दे पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों की कोई गलती नहीं है। अगर समय रहते उन्हें मशीनरी उपलब्ध करा दी जाए तो समस्या का समाधान होना तय है। गिद्दड़बाहा उपचुनाव को लेकर विधायक गोल्डी कंबोज ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी गिद्दड़बाहा हलके से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी। कंबोज ने दावा- AAP का रिर्काड दर्ज होगी जीत विधायक ने कहा कि अधिकारियों के साथ उन्होंने मुलाकात की है जिस दौरान उनके द्वारा अधिकारियों से धान की पराली जलाने के मुद्दे पर भी बातचीत की गई है l उन्होंने कहा कि किसानों का कोई कसूर नहीं है l उन्हें समय पर अगर मशीनरी उपलब्ध करवाई जाए तो इसका समाधान होना लाजमी है l वही गिद्दड़बाहा उपचुनाव को लेकर विधायक गोल्डी कंबोज ने दावा किया कि गिद्दड़बाहा हल्के से आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी l
जालंधर में नाबालिग पत्नी की हत्या:चटाई में लपेटकर कुएं में फेंका, डेढ़ महीने पहले शादी हुई, लोग बोले-आंखों के सामने बड़ी हुई
जालंधर में नाबालिग पत्नी की हत्या:चटाई में लपेटकर कुएं में फेंका, डेढ़ महीने पहले शादी हुई, लोग बोले-आंखों के सामने बड़ी हुई जालंधर के रामा मंडी के ढिलवां में एक कुएं से 15 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ है। लड़की शादीशुदा थी और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। वह काफी समय से जालंधर में रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों के मुताबिक विवाहिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। मौके पर पहुंचे गुरप्रीत कुमार ने बताया कि लड़की मेरे पड़ोस में रहती थी। उसके पति ने उसकी हत्या कर उसे कुएं में फेंका है। लड़की की शादी करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी। लोग बोले- गिरफ्तारी ना होने तक प्रदर्शन करेंगे गुरप्रीत ने कहा- लड़की हमारे हाथों बड़ी हुई है। अगर जल्द से जल्द हत्यारे को पुलिस नहीं पकड़ती है तो हम सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। गुरप्रीत ने आगे कहा- शव को चटाई में लपेटकर कुएं में फेंका गया था। इस दौरान आसपास के लोगों ने हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गुरप्रीत ने कहा- देर रात कुएं से बरामद हुआ गुड़िया का शव गुरप्रीत कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि लापता लड़की का शव बडिंग क्षेत्र के गढ़गज गेट के पास श्मशान घाट के सामने वाली सड़क पर स्थित खेतों में सूखे कुएं से बरामद हुआ है। जिसके बाद वह तुरंत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। गुरप्रीत ने बताया कि हम लड़की को गुड़िया कहकर बुलाते थे। उक्त वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई बयान नहीं दिया है। जांच के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
लुधियाना में समाजसेवी ने किया रेप:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया, शादी का किया वादा, गर्भवती होने पर दी धमकी
लुधियाना में समाजसेवी ने किया रेप:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया, शादी का किया वादा, गर्भवती होने पर दी धमकी लुधियाना में एक समाजसेवी पर महिला से रेप करने के आरोप लगे हैं। महिला जब गर्भवती हो गई तो समाजसेवी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस आरोपी चेतन बवेजा निवासी सेक्टर 32 चंडीगढ़ रोड के खिलाफ धारा S 64,351(2)BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के दफ्तर में करती थी महिला काम पीड़ित महिला ने 12 अगस्त को पुलिस को बताया कि वह आरोपी चेतन बवेजा के चीमा चौक के पास स्थित दफ्तर में काम करती थी। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिला दी। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला के विरोध करने पर शादी का दिया झांसा पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया और उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी उससे शादी करने का वादा करने लगा। पीड़िता के मुताबिक, शादी का झांसा देकर आरोपी उससे बार बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस मामले की जांच कर रहे ASI कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।