वो एक बार कह देती। मैं शादी से खुश नहीं हूं, हम खुद रिश्ता तोड़ देते। मेरे बेटे को क्यों मरवा दिया। मेरा तो सब कुछ बर्बाद कर दिया। ये कहना है कमलेश देवी का। जिनके बेटे अजय कुशवाहा की शादी से 21 दिन पहले हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर से करीब 250 मीटर दूर सिर में तमंचा सटाकर गोली मारी। पुलिस ने जब हत्याकांड का खुलासा किया तो परिजन चौक गए। दरअसल, जिस लड़की से बेटे की शादी होने वाली थी, उसके ब्वायफ्रेंड ने ही अजय को गोली मारी थी। पीड़ित परिवार का दर्द जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम सेंट पीटर्स कॉलेज पहुंची। यहां से करीब 200 मीटर दूर मंडी सईद खां मोहल्ले में अजय के घर पहुंचे। घर में परिजन और पड़ोसी थे। पढ़िए परिजनों से बातचीत… पहले कत्ल के CCTV देखिए अब एक नजर में घटना… अजय जीजी नर्सिंग के सामने पान मसाला और सिगरेट बेचता था। शनिवार को अजय दुकान बंदकर पैदल घर जा रहा था। अजय हरीपर्वत इलाके में सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने पहुंचा था, तभी पीछे से आए प्रेमी अरबाज ने सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रविवार देर रात आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी युवक को पैर में गोली लगी। आरोपी ने पूछताछ में बताया- शादी तोड़ने के लिए युवती के पर्सनल फोटो उसके मंगेतर अजय को भेजे। लेकिन उसने शादी नहीं तोड़ी, तो मर्डर की साजिश रची। फिर 2 दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 3 मार्च को अजय की शादी थी। अब पढ़िए परिजनों से बातचीत… बहन ने कहा- शादी का कार्ड लेकर कैलादेवी जाना था
अजय की मां कमलेश बेटे को याद कर बेसुध हो जा रही थीं। बड़ी बेटी मंजू अपनी मां को संभाल रही थीं। बहन मंजू ने कहा- पापा की मौत के बाद अब हमारे घर में खुशियां आई थीं। शनिवार को भाई अजय जल्दी घर आ रहा था, क्योंकि संडे सुबह हमें शादी का कार्ड लेकर कैला देवी जाना था। हम सब उसकी तैयारी में जुटे थे। मगर, हमें क्या पता था कि भाई घर तक नहीं आ पाएगा। मां बोली- मुझसे लड़की ने कभी कुछ नहीं कहा
अजय की मां कमलेश देवी ने कहा, 8 दिसंबर को हमने बेटे की शादी पक्की की थी। उस समय वो लड़की बहुत खुश दिख रही थी। रिश्ता पक्का हुए 2 महीने हो गए थे, लेकिन हमको न तो बेटे ने बताया कि उसे कोई धमकी मिली है, न ही लड़की ने ही कुछ बताया। अगर लड़की को शादी नहीं करनी थी, तो वो मुझसे एक बार कहती तो मैं खुद रिश्ता तोड़ देती। मेरे बेटे ने क्या बिगाड़ा था, जो उसको मरवा दिया। मुझे लगता है कि मेरे बेटे की हत्या में लड़की शामिल है। बेटे ने मोबाइल गिफ्ट किया
मां ने कहा- रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने उनसे दो बार फोन पर बात की। वो कहती थी कि उसके पास फोन नहीं है। ऐसे में अजय ने उसे मोबाइल खरीदकर दिया था। इसके बाद बेटे की उससे बात होती थी। मगर, हमें अब पता चला है कि उसके पास पहले से एक और फोन था, जिससे वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात करती थी। लड़की के भाइयों ने भी हमसे सब कुछ छिपाए रखा। हमें नहीं पता था कि उसकी जबरन शादी करवा रहे हैं। हमारा तो बेटा चला गया, अब मैं उसे कैसे वापस लाऊं। कार्ड छप गए, धर्मशाला बुक हो गई
अजय के छोटे भाई योगेश ने कहा- शादी को लेकर पूरी तैयारी हो गई थी। कार्ड भी छप गए। धर्मशाला और बैंड भी बुक हो गए थे। संडे से कार्ड बांटना शुरू होना था। इसके बाद लड़की को लहंगा और ज्वेलरी की खरीदारी के लिए भी हमने तैयारी कर ली थी। भाई ने उसे एक भी बार धमकी मिलने के बारे में नहीं बताया। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में सिर्फ आरोपी लड़के ही नहीं, बल्कि जो-जो लोग शामिल हैं, उन सबको अरेस्ट करे। पुलिस कर रही भूमिका की जांच
हत्याकांड में पुलिस ने एक हत्यारोपी अरबाज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, उसके 2 साथी अभी फरार हैं। DCP सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस हत्याकांड में उस लड़की के भी शामिल होने की जांच कर रही है। उसके फोन की CDR निकलवाई हैं। पुलिस कस्टडी में अरबाज ने क्या कुछ कहा… लड़की ने मुझसे कहा कि वो शादी से खुश नहीं
पुलिस पूछताछ में आरोपी अरबाज ने कहा- कल्पना (बदला हुआ नाम) से उसका 2 साल से अफेयर है। कल्पना के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। उसने मुझसे कहा था कि वो शादी से खुश नहीं है। ऐसे में उसने रिश्ता तुड़वाने की बात कही थी। इसके लिए उसने फर्जी ID बनाकर अजय को किसी लड़के के साथ ज्योति के फोटो भेजे। इसके बाद भी जब अजय ने रिश्ता तोड़ने से मना कर दिया तो उसकी हत्या की साजिश रची। कैसे पकड़ा गया अरबाज? इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो से पुलिस कातिल तक पहुंची
घटना के बाद पुलिस का शक मंगेतर पर गया। लड़की की CDR से पुलिस अरबाज तक पहुंची। पुलिस की एक टीम ने अजय की मंगेतर से पूछताछ शुरू की। छानबीन में पुलिस को पता चला कि अजय के पास इंस्टाग्राम पर किसी ने मंगेतर और एक युवक के फोटो भेजे थे। वह फोटो पुलिस ने खोज निकाले। उन फोटो के बारे में पुलिस ने कल्पना से पूछा। उसने बताया कि युवक का नाम राजू है। उसकी दोस्ती थी। पुलिस ने राजू के बारे में पता लगाया। जानकारी हुई कि राजू पिछले डेढ़ साल से अजमेर में है। पुलिस को शक हुआ कि मंगेतर कुछ छिपा रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया। छानबीन में एक नंबर मिला। जिससे उसकी बातचीत होती थी। वह नंबर हमीद नगर गड्ढा, शाहगंज निवासी अरबाज का निकला। मंगेतर से पूछताछ में पता चला कि वह शादी से खुश नहीं थी। शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी। अरबाज ने उससे कहा था कि शादी तुड़वा देगा। उसे यह अंदाजा नहीं था कि वह अजय को जान से मार देगा। ————————— ये भी पढ़ें: हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदे शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका:पिछले साल हुई थी लड़की की शादी; शव देखकर प्रेग्नेंट पत्नी बेहोश बांदा में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पहले दोनों ने अपने हाथ एक दुपट्टे से बांधे, फिर ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों का शव मंगलवार सुबह रेल की पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। बताया जा रहा है, दोनों रात से घर से गायब थे। सुबह उनके मरने की खबर मिली है। परिवार के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। मामला गिरवा थाना क्षेत्र का है। (पढ़ें पूरी खबर) वो एक बार कह देती। मैं शादी से खुश नहीं हूं, हम खुद रिश्ता तोड़ देते। मेरे बेटे को क्यों मरवा दिया। मेरा तो सब कुछ बर्बाद कर दिया। ये कहना है कमलेश देवी का। जिनके बेटे अजय कुशवाहा की शादी से 21 दिन पहले हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर से करीब 250 मीटर दूर सिर में तमंचा सटाकर गोली मारी। पुलिस ने जब हत्याकांड का खुलासा किया तो परिजन चौक गए। दरअसल, जिस लड़की से बेटे की शादी होने वाली थी, उसके ब्वायफ्रेंड ने ही अजय को गोली मारी थी। पीड़ित परिवार का दर्द जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम सेंट पीटर्स कॉलेज पहुंची। यहां से करीब 200 मीटर दूर मंडी सईद खां मोहल्ले में अजय के घर पहुंचे। घर में परिजन और पड़ोसी थे। पढ़िए परिजनों से बातचीत… पहले कत्ल के CCTV देखिए अब एक नजर में घटना… अजय जीजी नर्सिंग के सामने पान मसाला और सिगरेट बेचता था। शनिवार को अजय दुकान बंदकर पैदल घर जा रहा था। अजय हरीपर्वत इलाके में सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने पहुंचा था, तभी पीछे से आए प्रेमी अरबाज ने सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रविवार देर रात आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी युवक को पैर में गोली लगी। आरोपी ने पूछताछ में बताया- शादी तोड़ने के लिए युवती के पर्सनल फोटो उसके मंगेतर अजय को भेजे। लेकिन उसने शादी नहीं तोड़ी, तो मर्डर की साजिश रची। फिर 2 दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 3 मार्च को अजय की शादी थी। अब पढ़िए परिजनों से बातचीत… बहन ने कहा- शादी का कार्ड लेकर कैलादेवी जाना था
अजय की मां कमलेश बेटे को याद कर बेसुध हो जा रही थीं। बड़ी बेटी मंजू अपनी मां को संभाल रही थीं। बहन मंजू ने कहा- पापा की मौत के बाद अब हमारे घर में खुशियां आई थीं। शनिवार को भाई अजय जल्दी घर आ रहा था, क्योंकि संडे सुबह हमें शादी का कार्ड लेकर कैला देवी जाना था। हम सब उसकी तैयारी में जुटे थे। मगर, हमें क्या पता था कि भाई घर तक नहीं आ पाएगा। मां बोली- मुझसे लड़की ने कभी कुछ नहीं कहा
अजय की मां कमलेश देवी ने कहा, 8 दिसंबर को हमने बेटे की शादी पक्की की थी। उस समय वो लड़की बहुत खुश दिख रही थी। रिश्ता पक्का हुए 2 महीने हो गए थे, लेकिन हमको न तो बेटे ने बताया कि उसे कोई धमकी मिली है, न ही लड़की ने ही कुछ बताया। अगर लड़की को शादी नहीं करनी थी, तो वो मुझसे एक बार कहती तो मैं खुद रिश्ता तोड़ देती। मेरे बेटे ने क्या बिगाड़ा था, जो उसको मरवा दिया। मुझे लगता है कि मेरे बेटे की हत्या में लड़की शामिल है। बेटे ने मोबाइल गिफ्ट किया
मां ने कहा- रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने उनसे दो बार फोन पर बात की। वो कहती थी कि उसके पास फोन नहीं है। ऐसे में अजय ने उसे मोबाइल खरीदकर दिया था। इसके बाद बेटे की उससे बात होती थी। मगर, हमें अब पता चला है कि उसके पास पहले से एक और फोन था, जिससे वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात करती थी। लड़की के भाइयों ने भी हमसे सब कुछ छिपाए रखा। हमें नहीं पता था कि उसकी जबरन शादी करवा रहे हैं। हमारा तो बेटा चला गया, अब मैं उसे कैसे वापस लाऊं। कार्ड छप गए, धर्मशाला बुक हो गई
अजय के छोटे भाई योगेश ने कहा- शादी को लेकर पूरी तैयारी हो गई थी। कार्ड भी छप गए। धर्मशाला और बैंड भी बुक हो गए थे। संडे से कार्ड बांटना शुरू होना था। इसके बाद लड़की को लहंगा और ज्वेलरी की खरीदारी के लिए भी हमने तैयारी कर ली थी। भाई ने उसे एक भी बार धमकी मिलने के बारे में नहीं बताया। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में सिर्फ आरोपी लड़के ही नहीं, बल्कि जो-जो लोग शामिल हैं, उन सबको अरेस्ट करे। पुलिस कर रही भूमिका की जांच
हत्याकांड में पुलिस ने एक हत्यारोपी अरबाज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, उसके 2 साथी अभी फरार हैं। DCP सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस हत्याकांड में उस लड़की के भी शामिल होने की जांच कर रही है। उसके फोन की CDR निकलवाई हैं। पुलिस कस्टडी में अरबाज ने क्या कुछ कहा… लड़की ने मुझसे कहा कि वो शादी से खुश नहीं
पुलिस पूछताछ में आरोपी अरबाज ने कहा- कल्पना (बदला हुआ नाम) से उसका 2 साल से अफेयर है। कल्पना के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। उसने मुझसे कहा था कि वो शादी से खुश नहीं है। ऐसे में उसने रिश्ता तुड़वाने की बात कही थी। इसके लिए उसने फर्जी ID बनाकर अजय को किसी लड़के के साथ ज्योति के फोटो भेजे। इसके बाद भी जब अजय ने रिश्ता तोड़ने से मना कर दिया तो उसकी हत्या की साजिश रची। कैसे पकड़ा गया अरबाज? इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो से पुलिस कातिल तक पहुंची
घटना के बाद पुलिस का शक मंगेतर पर गया। लड़की की CDR से पुलिस अरबाज तक पहुंची। पुलिस की एक टीम ने अजय की मंगेतर से पूछताछ शुरू की। छानबीन में पुलिस को पता चला कि अजय के पास इंस्टाग्राम पर किसी ने मंगेतर और एक युवक के फोटो भेजे थे। वह फोटो पुलिस ने खोज निकाले। उन फोटो के बारे में पुलिस ने कल्पना से पूछा। उसने बताया कि युवक का नाम राजू है। उसकी दोस्ती थी। पुलिस ने राजू के बारे में पता लगाया। जानकारी हुई कि राजू पिछले डेढ़ साल से अजमेर में है। पुलिस को शक हुआ कि मंगेतर कुछ छिपा रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया। छानबीन में एक नंबर मिला। जिससे उसकी बातचीत होती थी। वह नंबर हमीद नगर गड्ढा, शाहगंज निवासी अरबाज का निकला। मंगेतर से पूछताछ में पता चला कि वह शादी से खुश नहीं थी। शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी। अरबाज ने उससे कहा था कि शादी तुड़वा देगा। उसे यह अंदाजा नहीं था कि वह अजय को जान से मार देगा। ————————— ये भी पढ़ें: हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदे शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका:पिछले साल हुई थी लड़की की शादी; शव देखकर प्रेग्नेंट पत्नी बेहोश बांदा में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पहले दोनों ने अपने हाथ एक दुपट्टे से बांधे, फिर ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों का शव मंगलवार सुबह रेल की पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। बताया जा रहा है, दोनों रात से घर से गायब थे। सुबह उनके मरने की खबर मिली है। परिवार के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। मामला गिरवा थाना क्षेत्र का है। (पढ़ें पूरी खबर) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर