हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि भाजपा अन्य दलों से चुनाव को लेकर काफी आगे चल रही है। सभी 10 नगर निगमों के मेयर, नगर परिषदों और पालिका अध्यक्षों के संभावित उम्मीदवारों का पैनल बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। मंजूरी मिलते ही कभी भी इसकी लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वहीं, हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से सम्पन्न करवाने के लिए नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के लिए वरिष्ठ आईएएस/ एचसीएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक, वरिष्ठ आईपीएस/ एचपीएस अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक तथा उप आबकारी एवं कराधान आयुक्तों को खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं कांग्रेस में मीटिंगों का दौर चल रहा है। प्रत्याशियों से आवेदन मांगे गए हैं। 17 फरवरी को मेनिफेस्टो को फाइनल करने के लिए पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट हरियाणा कांग्रेस भेजेगी। वहीं INLD भी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर दिख रही है। दो दिन में इनेलो के नेता तय करेंगे कि निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सिंबल पर लड़ेंगे या नहीं। इसको लेकर सभी जिलों से रिपोर्ट भी अभय चौटाला ने मांग ली है। वहीं डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की जजपा अभी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चुप बैठी है। पार्टी ने अभी तय नहीं किया है कि जजपा निकाय चुनाव लड़ेगी या नहीं। अब यहां पढ़ते हैं कि किस पार्टी की क्या है तैयारी… 1. भाजपा की कभी भी आ सकती है लिस्ट हरियाणा के शहरी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों को घोषणा अगले दो से तीन दिनों के भीतर कर दी जाएगी। सभी 10 नगर निगमों के मेयर तथा नगर परिषदों व पालिका अध्यक्षों के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद हरियाणा भाजपा की कोर कमेटी ने इन संभावित नामों पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है। केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद बीजेपी इस लिस्ट को जारी कर देगी। प्रत्येक नगर निगम में भाजपा के पांच से 10 तक दावेदार हैं, जिनमें से तीन से चार दावेदारों के पैनलों को अंतिम रूप दिया गया। 2. कांग्रेस 17 को मेनिफेस्टो करेगी फाइनल कांग्रेस निकाय चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांग चुकी है। इसके साथ ही पार्टी चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी, इसको लेकर पूर्व मंत्री गीता भुक्कल की अध्यक्षता में मेनिफेस्टो की मीटिंग हो चुकी है। गीता भुक्कल ने बताया है कि 17 फरवरी तक निकाय चुनाव का मेनिफेस्टो तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट भी फाइनल कर दी जाएगी। 3. INLD सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, इस पर कल फैसला हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इनेलो मुख्यालय में जिला और शहरी प्रधानों की एक बैठक ली, जिसमें निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि अगले 2 दिन के अंदर नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत करके पार्टी मुख्यालय को अवगत कराएंगे। जहां सिंबल पर चुनाव लड़ना जरूरी होगा, वहां पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे और जहां कोई ऐसा उम्मीदवार जो हमारी विचारधारा का होगा और हमारे से समर्थन मांगेगा तो उसे हम समर्थित उम्मीदवार के रूप में खड़ा करेंगे। एक EVM पर 16 प्रत्याशियों के होंगे नाम हरियाणा में स्थानीय निकायों के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होंगे। कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आने पर मतदाताओं को उपरोक्त में कोई नहीं (नोटा) का विकल्प भी मिलेगा। एक एम-2 ईवीएम पर अधिकतम 16 प्रत्याशियों के नाम होंगे। इससे अधिक प्रत्याशी होने पर दूसरी बैलेटिंग मशीन, 32 से ज्यादा प्रत्याशियों पर तीसरी और 48 से अधिक प्रत्याशी होने पर चौथी बैलेटिंग मशीन जोड़ी जाएगी। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार की पहचान उजागर होगी ईवीएम पर लगे बैलेट पेपर पर किसी पद के लिए एक ही नाम के दो या अधिक उम्मीदवार होने पर नाम के साथ व्यवसाय या आवास या फिर कोई अन्य पहचान जोड़ी जाएगी ताकि मतदाता अपनी पसंद के व्यक्ति को चुन सके। इस पर मेयर और नगर परिषद और पालिका के प्रधान पद के लिए गुलाबी कागज पर काली स्याही या फिर सफेद कागज पर गुलाबी स्याही का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्षद पद के लिए सफेद कागज पर काली स्याही का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने की पर्यवेक्षकों की तैनाती नीलोखेड़ी, नगरपालिका असंध और नगरपालिका तरावडी: राजेंद्र कुमार मीणा, आई पी एस, नगर निगम पानीपतः सुनील कुमार, आईपीएस, नगर निगम यमुना नगर और नगरपालिका रादौरः डाक्टर अंशु सिंगला, नगर निगम सोनीपत तथा नगरपालिका खरखौदाः भूपेंद्र सिंह, नगर परिषद सिरसा तथा नगरपालिका जाखल मंडीः सुमित कुमार नगर पालिका अटेली मंडी तथा नगर पालिका कनीना: ध्यान सिंह नगर पालिका बेरी: विजय सिंह, , नगर पालिका तावडू तथा नगर पालिका हथीनःसंदीप कुमार नगर परिषद थानेसर, नगरपालिका इस्माइलाबाद तथा नगर पालिका लाडवाः सुश्री भारती डबास नगर पालिका बवानी खेड़ा, नगर पालिका लोहारू तथा नगर पालिका सिवानी: अमित दहिया नगर पालिका कलायत, नगरपालिका सीवन तथा नगरपालिका पुण्डरीः सुश्री धारणा यादव नगरपालिका जुलाना एवं नगरपालिका सफीदोंः सुश्री ममता खरब खर्च पर्यवेक्षकों की सूची नगर निगम फरीदाबादः श्रीमती सुनीला सिंह नगर निगम गुरुग्रामः श्रीमती वंदना चौधरी नगर निगम मानेसरः सार्थक नगर निगम अम्बालाः अजय कुमार नगर निगम सोनीपतः नील रतन नगर निगम हिसारः श्रीमती सरोज देवी नगर निगम रोहतकः आर. के. नैन नगर निगम करनालः जितेंदर राघव नगर निगम यमुना नगरः कृष्ण कुमार नगर निगम पानीपतः विजेंदर सिंह सामान्य पर्यवेक्षकों की सूची नगर निगम गुरुग्रामः शेखर विद्यार्थी नगर निगम फरीदाबाद: श्रीमती अनिता यादव नगर निगम मानेसरः मनी राम नगर निगम यमुना नगर: जयबीर सिंह आर्य नगर निगम हिसारः प्रभजोत सिंह नगर निगम रोहतक: राजनारायण कौशिक नगर निगम करनालः राजेश जोगपाल नगर निगम पानीपतः प्रदीप कुमार नगर निगम अम्बालाः श्रीमती वीणा हुड्डा नगर परिषद पटोदी-जाटौली मंडी, नगर परिषद सोहना तथा नगरपालिका फर्रुख नगरः सुरेंद्र सिंह नगर निगम, सोनीपतः जगदीप ढांडा नगर निगम, नगर परिषद, अंबाला सदर, नगर पालिका बराडा तथा नगर पालिका रादौरः डाक्टर सरिता मलिक नगरपालिका नारनौंद तथा नगरपालिका जुलाना, जिला जींदः कमलेश कुमार भादू हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि भाजपा अन्य दलों से चुनाव को लेकर काफी आगे चल रही है। सभी 10 नगर निगमों के मेयर, नगर परिषदों और पालिका अध्यक्षों के संभावित उम्मीदवारों का पैनल बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। मंजूरी मिलते ही कभी भी इसकी लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वहीं, हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से सम्पन्न करवाने के लिए नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के लिए वरिष्ठ आईएएस/ एचसीएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक, वरिष्ठ आईपीएस/ एचपीएस अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक तथा उप आबकारी एवं कराधान आयुक्तों को खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं कांग्रेस में मीटिंगों का दौर चल रहा है। प्रत्याशियों से आवेदन मांगे गए हैं। 17 फरवरी को मेनिफेस्टो को फाइनल करने के लिए पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट हरियाणा कांग्रेस भेजेगी। वहीं INLD भी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर दिख रही है। दो दिन में इनेलो के नेता तय करेंगे कि निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सिंबल पर लड़ेंगे या नहीं। इसको लेकर सभी जिलों से रिपोर्ट भी अभय चौटाला ने मांग ली है। वहीं डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की जजपा अभी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चुप बैठी है। पार्टी ने अभी तय नहीं किया है कि जजपा निकाय चुनाव लड़ेगी या नहीं। अब यहां पढ़ते हैं कि किस पार्टी की क्या है तैयारी… 1. भाजपा की कभी भी आ सकती है लिस्ट हरियाणा के शहरी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों को घोषणा अगले दो से तीन दिनों के भीतर कर दी जाएगी। सभी 10 नगर निगमों के मेयर तथा नगर परिषदों व पालिका अध्यक्षों के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद हरियाणा भाजपा की कोर कमेटी ने इन संभावित नामों पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है। केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद बीजेपी इस लिस्ट को जारी कर देगी। प्रत्येक नगर निगम में भाजपा के पांच से 10 तक दावेदार हैं, जिनमें से तीन से चार दावेदारों के पैनलों को अंतिम रूप दिया गया। 2. कांग्रेस 17 को मेनिफेस्टो करेगी फाइनल कांग्रेस निकाय चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांग चुकी है। इसके साथ ही पार्टी चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी, इसको लेकर पूर्व मंत्री गीता भुक्कल की अध्यक्षता में मेनिफेस्टो की मीटिंग हो चुकी है। गीता भुक्कल ने बताया है कि 17 फरवरी तक निकाय चुनाव का मेनिफेस्टो तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट भी फाइनल कर दी जाएगी। 3. INLD सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, इस पर कल फैसला हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इनेलो मुख्यालय में जिला और शहरी प्रधानों की एक बैठक ली, जिसमें निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि अगले 2 दिन के अंदर नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत करके पार्टी मुख्यालय को अवगत कराएंगे। जहां सिंबल पर चुनाव लड़ना जरूरी होगा, वहां पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे और जहां कोई ऐसा उम्मीदवार जो हमारी विचारधारा का होगा और हमारे से समर्थन मांगेगा तो उसे हम समर्थित उम्मीदवार के रूप में खड़ा करेंगे। एक EVM पर 16 प्रत्याशियों के होंगे नाम हरियाणा में स्थानीय निकायों के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होंगे। कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आने पर मतदाताओं को उपरोक्त में कोई नहीं (नोटा) का विकल्प भी मिलेगा। एक एम-2 ईवीएम पर अधिकतम 16 प्रत्याशियों के नाम होंगे। इससे अधिक प्रत्याशी होने पर दूसरी बैलेटिंग मशीन, 32 से ज्यादा प्रत्याशियों पर तीसरी और 48 से अधिक प्रत्याशी होने पर चौथी बैलेटिंग मशीन जोड़ी जाएगी। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार की पहचान उजागर होगी ईवीएम पर लगे बैलेट पेपर पर किसी पद के लिए एक ही नाम के दो या अधिक उम्मीदवार होने पर नाम के साथ व्यवसाय या आवास या फिर कोई अन्य पहचान जोड़ी जाएगी ताकि मतदाता अपनी पसंद के व्यक्ति को चुन सके। इस पर मेयर और नगर परिषद और पालिका के प्रधान पद के लिए गुलाबी कागज पर काली स्याही या फिर सफेद कागज पर गुलाबी स्याही का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्षद पद के लिए सफेद कागज पर काली स्याही का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने की पर्यवेक्षकों की तैनाती नीलोखेड़ी, नगरपालिका असंध और नगरपालिका तरावडी: राजेंद्र कुमार मीणा, आई पी एस, नगर निगम पानीपतः सुनील कुमार, आईपीएस, नगर निगम यमुना नगर और नगरपालिका रादौरः डाक्टर अंशु सिंगला, नगर निगम सोनीपत तथा नगरपालिका खरखौदाः भूपेंद्र सिंह, नगर परिषद सिरसा तथा नगरपालिका जाखल मंडीः सुमित कुमार नगर पालिका अटेली मंडी तथा नगर पालिका कनीना: ध्यान सिंह नगर पालिका बेरी: विजय सिंह, , नगर पालिका तावडू तथा नगर पालिका हथीनःसंदीप कुमार नगर परिषद थानेसर, नगरपालिका इस्माइलाबाद तथा नगर पालिका लाडवाः सुश्री भारती डबास नगर पालिका बवानी खेड़ा, नगर पालिका लोहारू तथा नगर पालिका सिवानी: अमित दहिया नगर पालिका कलायत, नगरपालिका सीवन तथा नगरपालिका पुण्डरीः सुश्री धारणा यादव नगरपालिका जुलाना एवं नगरपालिका सफीदोंः सुश्री ममता खरब खर्च पर्यवेक्षकों की सूची नगर निगम फरीदाबादः श्रीमती सुनीला सिंह नगर निगम गुरुग्रामः श्रीमती वंदना चौधरी नगर निगम मानेसरः सार्थक नगर निगम अम्बालाः अजय कुमार नगर निगम सोनीपतः नील रतन नगर निगम हिसारः श्रीमती सरोज देवी नगर निगम रोहतकः आर. के. नैन नगर निगम करनालः जितेंदर राघव नगर निगम यमुना नगरः कृष्ण कुमार नगर निगम पानीपतः विजेंदर सिंह सामान्य पर्यवेक्षकों की सूची नगर निगम गुरुग्रामः शेखर विद्यार्थी नगर निगम फरीदाबाद: श्रीमती अनिता यादव नगर निगम मानेसरः मनी राम नगर निगम यमुना नगर: जयबीर सिंह आर्य नगर निगम हिसारः प्रभजोत सिंह नगर निगम रोहतक: राजनारायण कौशिक नगर निगम करनालः राजेश जोगपाल नगर निगम पानीपतः प्रदीप कुमार नगर निगम अम्बालाः श्रीमती वीणा हुड्डा नगर परिषद पटोदी-जाटौली मंडी, नगर परिषद सोहना तथा नगरपालिका फर्रुख नगरः सुरेंद्र सिंह नगर निगम, सोनीपतः जगदीप ढांडा नगर निगम, नगर परिषद, अंबाला सदर, नगर पालिका बराडा तथा नगर पालिका रादौरः डाक्टर सरिता मलिक नगरपालिका नारनौंद तथा नगरपालिका जुलाना, जिला जींदः कमलेश कुमार भादू हरियाणा | दैनिक भास्कर
