यूपी की बड़ी खबरें:UP में 22 PCS अफसरों के ट्रांसफर, राम भरत बने लखनऊ अपर आयुक्त

यूपी की बड़ी खबरें:UP में 22 PCS अफसरों के ट्रांसफर, राम भरत बने लखनऊ अपर आयुक्त

यूपी सरकार ने बुधवार रात 22 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। राम भरत तिवारी अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बनाए गए। नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गईं। इसी तरह से दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद, अनिल कुमार नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया, दुष्यंत मौर्य अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात बने हैं। अरविंद प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर, संतोष कुमार राय SDM गाजियाबाद से ADM भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बने हैं। कमलेश गोयल SDM बुलंदशहर से ADM भूमि अध्याप्ति लखनऊ, नवीन श्रीवास्तव ADM न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, प्रखर उत्तम SDM गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर, संगम लाल SDM आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी बनाए गए। नवदीप शुक्ला SDM रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर, पंकज कुमार सक्सेना SDM सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर, दीपक कुमार SDM सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बने। सुरेंद्र बहादुर सिंह SDM कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण बनाया गया। अनिल सिंह SDM आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ, मांगे राम चौहान SDM बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ बने हैं। प्रभाकर सिंह SDM कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, विपिन कुमार शिवहरे SDM हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, अनुज नेहरा SDM गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी बनाए गए। प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से SDM श्रावस्ती, ऋषभ वर्मा SDM कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर बनाए गए। कानपुर पुलिस ने गाड़ी चोरी कर नेपाल में बेचने वाले को मारी गोली, मुठभेड़ में अरेस्ट कानपुर पुलिस ने गुजैनी में कार चोरी करने वाले को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में पुलिस की गोली लगी। इससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी कार चोरी कर नेपाल में बेच देता था। साढ़ के वीरनखेड़ा गाजीपुर निवासी अरिमर्दन सिंह की ईको कार गुजैनी के तात्याटोपे नगर से बीती 3 जनवरी 2025 को चोरी हो गई थी। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि त्रिनेत्र के 150-200 सीसी टीवी फुटेज देखे गए तो ग्राम दीननगर हरदोई निवासी सौरभ राठौर उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू और उसके साथी मंगल की पहचान हुई। बुधवार रात सौरभ राठौर गुजैनी आया हुआ है। यहां घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर नोएडा में सीएसआर फंड के नाम पर ठगे 1.10 करोड़:दंपती और साथियों पर केस दर्ज, दिए गए चेक भी हो गए बाउंस साढ़े पांच करोड़ रुपए का सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर दंपती और उसके साथी ने 1.10 करोड़ रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में दंपती और उसके साथी के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ है। केस सेक्टर 75 स्थित इंडोसम सोसायटी निवासी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट कमलाकर मिश्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। सीए कमलाकर मिश्रा ने बताया कि वह पूर्व में रूद्र कृपा फाउंडेशन नामक ट्रस्ट में आर्थिक लेखा संबंधी काम करते थे। ट्रस्ट के संचालन के लिए पैसे की आवश्यकता थी। सितंबर 2019 में कमलाकर की मुलाकात दिल्ली शाहदरा के राधेश्याम सिंघल, उनकी पत्नी सरोज सिंघल व अमित अग्रवाल से हुई। तीनों ने साढ़े पांच करोड़ रुपए का सीएसआर फंड दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद अग्रिम गारंटी के रूप में लिए 1.10 करोड़ ले लिए और फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में आय से अधिक संपत्ति में फंसा रिटायर दरोगा:विजिलेंस टीम की छापेमारी में आमदनी से 147% अधिक खर्च का खुलासा मेरठ के जाग्रति बिहार में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक और रिटायर दरोगा महेंद्र सिंह सैनी ने अपनी इनकम से 147 फीसद ज्यादा खर्च किया है। दरोगा के घर बुधवार को पूरे 7 घंटे तक विजिलेंस टीम की छापेमारी चलती रही। टीम ने छापेमारी में दरोगा के घर में रखे कागजात, कंप्यूटर, लैपटॉप का रिकार्ड सब खंगाला। उसके 2 मकानों और स्कूल में टीमों ने एक साथ रेड डाली। छापेमारी के दौरान टीम को प्रापर्टी के जो डॉक्यूमेंट्स मिले उसे देखकर अफसरों के होश उड़ गए। महेंद्र सिंह सैनी ने अपनी इनकम से 147% अधिक रुपया खर्च किया है।
विजिलेंस जांच में पाया गया कि उनकी कुल कमाई ₹58 लाख थी लेकिन उन्होंने ₹1.43 करोड़ खर्च किए। छापेमारी में ₹14.5 करोड़ की संपत्ति 30 जमीनों की खरीदी के दस्तावेज 10 बैंक खातों की जानकारी और वाहन मिले। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर यूपी सरकार ने बुधवार रात 22 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। राम भरत तिवारी अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बनाए गए। नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गईं। इसी तरह से दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद, अनिल कुमार नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया, दुष्यंत मौर्य अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात बने हैं। अरविंद प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर, संतोष कुमार राय SDM गाजियाबाद से ADM भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बने हैं। कमलेश गोयल SDM बुलंदशहर से ADM भूमि अध्याप्ति लखनऊ, नवीन श्रीवास्तव ADM न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, प्रखर उत्तम SDM गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर, संगम लाल SDM आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी बनाए गए। नवदीप शुक्ला SDM रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर, पंकज कुमार सक्सेना SDM सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर, दीपक कुमार SDM सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बने। सुरेंद्र बहादुर सिंह SDM कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण बनाया गया। अनिल सिंह SDM आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ, मांगे राम चौहान SDM बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ बने हैं। प्रभाकर सिंह SDM कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, विपिन कुमार शिवहरे SDM हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, अनुज नेहरा SDM गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी बनाए गए। प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से SDM श्रावस्ती, ऋषभ वर्मा SDM कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर बनाए गए। कानपुर पुलिस ने गाड़ी चोरी कर नेपाल में बेचने वाले को मारी गोली, मुठभेड़ में अरेस्ट कानपुर पुलिस ने गुजैनी में कार चोरी करने वाले को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में पुलिस की गोली लगी। इससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी कार चोरी कर नेपाल में बेच देता था। साढ़ के वीरनखेड़ा गाजीपुर निवासी अरिमर्दन सिंह की ईको कार गुजैनी के तात्याटोपे नगर से बीती 3 जनवरी 2025 को चोरी हो गई थी। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि त्रिनेत्र के 150-200 सीसी टीवी फुटेज देखे गए तो ग्राम दीननगर हरदोई निवासी सौरभ राठौर उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू और उसके साथी मंगल की पहचान हुई। बुधवार रात सौरभ राठौर गुजैनी आया हुआ है। यहां घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर नोएडा में सीएसआर फंड के नाम पर ठगे 1.10 करोड़:दंपती और साथियों पर केस दर्ज, दिए गए चेक भी हो गए बाउंस साढ़े पांच करोड़ रुपए का सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर दंपती और उसके साथी ने 1.10 करोड़ रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में दंपती और उसके साथी के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ है। केस सेक्टर 75 स्थित इंडोसम सोसायटी निवासी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट कमलाकर मिश्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। सीए कमलाकर मिश्रा ने बताया कि वह पूर्व में रूद्र कृपा फाउंडेशन नामक ट्रस्ट में आर्थिक लेखा संबंधी काम करते थे। ट्रस्ट के संचालन के लिए पैसे की आवश्यकता थी। सितंबर 2019 में कमलाकर की मुलाकात दिल्ली शाहदरा के राधेश्याम सिंघल, उनकी पत्नी सरोज सिंघल व अमित अग्रवाल से हुई। तीनों ने साढ़े पांच करोड़ रुपए का सीएसआर फंड दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद अग्रिम गारंटी के रूप में लिए 1.10 करोड़ ले लिए और फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में आय से अधिक संपत्ति में फंसा रिटायर दरोगा:विजिलेंस टीम की छापेमारी में आमदनी से 147% अधिक खर्च का खुलासा मेरठ के जाग्रति बिहार में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक और रिटायर दरोगा महेंद्र सिंह सैनी ने अपनी इनकम से 147 फीसद ज्यादा खर्च किया है। दरोगा के घर बुधवार को पूरे 7 घंटे तक विजिलेंस टीम की छापेमारी चलती रही। टीम ने छापेमारी में दरोगा के घर में रखे कागजात, कंप्यूटर, लैपटॉप का रिकार्ड सब खंगाला। उसके 2 मकानों और स्कूल में टीमों ने एक साथ रेड डाली। छापेमारी के दौरान टीम को प्रापर्टी के जो डॉक्यूमेंट्स मिले उसे देखकर अफसरों के होश उड़ गए। महेंद्र सिंह सैनी ने अपनी इनकम से 147% अधिक रुपया खर्च किया है।
विजिलेंस जांच में पाया गया कि उनकी कुल कमाई ₹58 लाख थी लेकिन उन्होंने ₹1.43 करोड़ खर्च किए। छापेमारी में ₹14.5 करोड़ की संपत्ति 30 जमीनों की खरीदी के दस्तावेज 10 बैंक खातों की जानकारी और वाहन मिले। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर