सिरसा में कांग्रेस समर्थक दूसरे दलों से मांग रहे टिकट:तंवर के खासमखास ने कांडा को सौंपा पत्र, पत्नी के लिए किया आवेदन

सिरसा में कांग्रेस समर्थक दूसरे दलों से मांग रहे टिकट:तंवर के खासमखास ने कांडा को सौंपा पत्र, पत्नी के लिए किया आवेदन

हरियाणा के सिरसा शहर में नगर परिषद का चुनाव बेहद रोचक दौर में पहुंच गया है। कांग्रेस के पार्टी सिंबल पर पार्षद का चुनाव न लड़ने की घोषणा के साथ ही नए राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। पार्षद का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस समर्थक अब निर्दलीय या दूसरी पार्टी की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अशोक तंवर के खासमखास कार्यकर्ता अमित सोनी ने अपनी पत्नी नीतू सोनी के लिए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) से वार्ड नंबर 21 से पार्षद का टिकट मांगा है। उन्होंने गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा को अपना आवेदन सौंपा है। नीतू सोनी पिछले प्लान में भी पार्षद रही हैं।
पिछली बार उपप्रधान कांग्रेस से रहे
पिछली बार कांग्रेस नगर परिषद सिरसा में उपप्रधान पद पाने में सफल रही थी। कांग्रेस समर्थक रणधीर सिंह उप प्रधान बनाए गए थे। कुछ समय के लिए उन्हें कार्यकारी प्रधान के तौर पर काम करने का भी मौका मिला था। हालांकि, पिछली बार चेयरमैन का चुनाव भी पार्षदों के जरिए हुआ था। मगर इस बार सीधे तौर पर जनता चेयरमैन चुनेगी। चेयरमैन पद के लिए भाजपा की मजबूत दावेदारी
इस बार नगर परिषद के चुनाव में भाजपा चेयरमैन पद पर मजबूत दावेदारी जता रही है। गोपाल कांडा भी भाजपा के साथ गठबंधन में ही नगर परिषद का चुनाव लड़ना चाहते हैं। मगर भाजपा किसी भी सूरत में अध्यक्ष का पद हलोपा के साथ साझा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। ऐसी सूरत में अगर गठबंधन हुआ तो चेयरमैन भाजपा और वाइस चेयरमैन हलोपा का बनाने पर सहमति बन सकती है। हरियाणा के सिरसा शहर में नगर परिषद का चुनाव बेहद रोचक दौर में पहुंच गया है। कांग्रेस के पार्टी सिंबल पर पार्षद का चुनाव न लड़ने की घोषणा के साथ ही नए राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। पार्षद का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस समर्थक अब निर्दलीय या दूसरी पार्टी की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अशोक तंवर के खासमखास कार्यकर्ता अमित सोनी ने अपनी पत्नी नीतू सोनी के लिए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) से वार्ड नंबर 21 से पार्षद का टिकट मांगा है। उन्होंने गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा को अपना आवेदन सौंपा है। नीतू सोनी पिछले प्लान में भी पार्षद रही हैं।
पिछली बार उपप्रधान कांग्रेस से रहे
पिछली बार कांग्रेस नगर परिषद सिरसा में उपप्रधान पद पाने में सफल रही थी। कांग्रेस समर्थक रणधीर सिंह उप प्रधान बनाए गए थे। कुछ समय के लिए उन्हें कार्यकारी प्रधान के तौर पर काम करने का भी मौका मिला था। हालांकि, पिछली बार चेयरमैन का चुनाव भी पार्षदों के जरिए हुआ था। मगर इस बार सीधे तौर पर जनता चेयरमैन चुनेगी। चेयरमैन पद के लिए भाजपा की मजबूत दावेदारी
इस बार नगर परिषद के चुनाव में भाजपा चेयरमैन पद पर मजबूत दावेदारी जता रही है। गोपाल कांडा भी भाजपा के साथ गठबंधन में ही नगर परिषद का चुनाव लड़ना चाहते हैं। मगर भाजपा किसी भी सूरत में अध्यक्ष का पद हलोपा के साथ साझा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। ऐसी सूरत में अगर गठबंधन हुआ तो चेयरमैन भाजपा और वाइस चेयरमैन हलोपा का बनाने पर सहमति बन सकती है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर