कुरुक्षेत्र में जहर खाकर महिला ने किया सुसाइड:हाथ की नस काटी; 2 बच्चों की मां; परिजन बोले-पति ने मरने के लिए मजबूर किया

कुरुक्षेत्र में जहर खाकर महिला ने किया सुसाइड:हाथ की नस काटी; 2 बच्चों की मां; परिजन बोले-पति ने मरने के लिए मजबूर किया

कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। महिला के हाथ की नस भी कटी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, महिला के परिजनों ने उसके पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। सुखिवंद्र सिंह उर्फ लक्की निवासी चम्मू कलां चौक इस्माइलाबाद मुताबिक, उसकी बहन सुखविंदर कौर उर्फ सोनिया की शादी करीब 15 साल पहले मलकीत सिंह निवासी काठगढ़ रोड के साथ हुई थी। इस शादी से उनके पास 13 साल की बेटी और 10 साल बेटा है। उसकी बहन विकास नगर में बुटिक चलाती थी। मलकीत सिंह ने उसकी बहन के नाम पर बैंक से लोन लिया हुआ था। लोन भरने के लिए करता था प्रताड़ित लक्की के मुताबिक, मलकीत उसकी बहन काे लोन भरने के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने अपनी बहन के बच्चों के नाम डाकखाने में 47 हजार रुपए की FD करवाई हुई थी। मलकीत सिंह ने उसकी बहन पर FD तुड़वाने का दबाव डालता था। FD नहीं तुड़वाने पर मलकीत उसकी बहन को उनके घर के बाहर छोड़कर चला गया था। उन्होंने बच्चों की FD तुड़वाने के लिए उसकी बहन को कागज दे दिए थे। 1 बजे मिली मौत की सूचना लक्की के मुताबिक गुरूवार दोपहर करीब 1 बजे उसे अपनी बहन की मौत सूचना मिली थी। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, तो उसकी बहन अस्पताल में मृत पड़ी थी। उसकी बहन ने बुटिक कोई जहरीला पदार्थ खाकर और हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। मलकीत सिंह ने उसकी बहन को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया है। पुलिस कर रही जांच थाना इस्माइलाबाद SHO राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से महिला की मौत का रुक्का मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने महिला के पति पर उसे मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मलकीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। महिला के हाथ की नस भी कटी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, महिला के परिजनों ने उसके पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। सुखिवंद्र सिंह उर्फ लक्की निवासी चम्मू कलां चौक इस्माइलाबाद मुताबिक, उसकी बहन सुखविंदर कौर उर्फ सोनिया की शादी करीब 15 साल पहले मलकीत सिंह निवासी काठगढ़ रोड के साथ हुई थी। इस शादी से उनके पास 13 साल की बेटी और 10 साल बेटा है। उसकी बहन विकास नगर में बुटिक चलाती थी। मलकीत सिंह ने उसकी बहन के नाम पर बैंक से लोन लिया हुआ था। लोन भरने के लिए करता था प्रताड़ित लक्की के मुताबिक, मलकीत उसकी बहन काे लोन भरने के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने अपनी बहन के बच्चों के नाम डाकखाने में 47 हजार रुपए की FD करवाई हुई थी। मलकीत सिंह ने उसकी बहन पर FD तुड़वाने का दबाव डालता था। FD नहीं तुड़वाने पर मलकीत उसकी बहन को उनके घर के बाहर छोड़कर चला गया था। उन्होंने बच्चों की FD तुड़वाने के लिए उसकी बहन को कागज दे दिए थे। 1 बजे मिली मौत की सूचना लक्की के मुताबिक गुरूवार दोपहर करीब 1 बजे उसे अपनी बहन की मौत सूचना मिली थी। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, तो उसकी बहन अस्पताल में मृत पड़ी थी। उसकी बहन ने बुटिक कोई जहरीला पदार्थ खाकर और हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया। मलकीत सिंह ने उसकी बहन को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया है। पुलिस कर रही जांच थाना इस्माइलाबाद SHO राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से महिला की मौत का रुक्का मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने महिला के पति पर उसे मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मलकीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर