हरियाणा के करनाल में हादसे में 2 डॉक्टरों की मौत हो गई। जबकि 3 डॉक्टर घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। ये सभी कार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए हिसार जा रहे थे। हादसा देर शाम को जींद रोड पर नीलगाय के कार में टकराने के कारण हुआ। मरने वाले डॉक्टरों की पहचान डॉ. विजयपाल और डॉ. मोहित के रूप में हुई है। विजयपाल 2 बच्चों के पिता थे। डॉ. मोहित की एक महीना पहले ही शादी हुई थी। वहीं घायल एक डॉक्टर की अगले महीने शादी होने वाली थी। दोनों मृतक डॉक्टरों का आज पोस्टमॉर्टम होगा। हांसी में शादी समारोह में जा रहे थे
करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक विभाग के हेड डॉ. विजयपाल, डॉ. मोहित, डॉ. गौरव, डॉ. अभिषेक, डॉ. संदीप, डॉ. मनीष 14 फरवरी को कार से हिसार के हांसी में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह असंध से जींद रोड पर बंदराला बस स्टैंड के पास पहुंचे तो एक नीलगाय का बच्चा दौड़ता हुआ आया और सीधा सामने से कार से टकरा गया। दोनों डॉक्टरों की मौके पर ही मौत
इससे गाड़ी का सामने वाला शीशा टूट गया और नीलगाय का बच्चा कार के अंदर आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि नीलगाय की भी मौत हो गई। वहीं कंडक्टर सीट पर बैठे डॉ. विजयपाल और मोहित सैनी की भी जान चली गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को असंध के नागरिक अस्पताल के मॉर्च्युरी हाउस में रखवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। विजयपाल 2 बच्चों के पिता थे, पत्नी भी डॉक्टर
62 साल के डॉक्टर विजयपाल रोहतक के रहने वाले थे। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक हेड से पहले रोहतक पीजीआई में कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉक्टर सुरेखा न्यूरो फिजिशियन हैं। वह इस समय रोहतक पीजीआई में सेवाएं दे रही हैं। उनके 2 बच्चे हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। मोहित की 1 महीने ही पहले शादी हुई थी
डॉक्टर मोहित सैनी कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शादी को महज एक महीना ही हुआ था। उनकी पत्नी उत्तराखंड में बतौर मेडिकल ऑफिसर कार्यरत हैं। पुलिस कर रही जांच, घायलों का इलाज जारी
असंध पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आड पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मामले की जांच जारी है। हरियाणा के करनाल में हादसे में 2 डॉक्टरों की मौत हो गई। जबकि 3 डॉक्टर घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। ये सभी कार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए हिसार जा रहे थे। हादसा देर शाम को जींद रोड पर नीलगाय के कार में टकराने के कारण हुआ। मरने वाले डॉक्टरों की पहचान डॉ. विजयपाल और डॉ. मोहित के रूप में हुई है। विजयपाल 2 बच्चों के पिता थे। डॉ. मोहित की एक महीना पहले ही शादी हुई थी। वहीं घायल एक डॉक्टर की अगले महीने शादी होने वाली थी। दोनों मृतक डॉक्टरों का आज पोस्टमॉर्टम होगा। हांसी में शादी समारोह में जा रहे थे
करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक विभाग के हेड डॉ. विजयपाल, डॉ. मोहित, डॉ. गौरव, डॉ. अभिषेक, डॉ. संदीप, डॉ. मनीष 14 फरवरी को कार से हिसार के हांसी में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह असंध से जींद रोड पर बंदराला बस स्टैंड के पास पहुंचे तो एक नीलगाय का बच्चा दौड़ता हुआ आया और सीधा सामने से कार से टकरा गया। दोनों डॉक्टरों की मौके पर ही मौत
इससे गाड़ी का सामने वाला शीशा टूट गया और नीलगाय का बच्चा कार के अंदर आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि नीलगाय की भी मौत हो गई। वहीं कंडक्टर सीट पर बैठे डॉ. विजयपाल और मोहित सैनी की भी जान चली गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को असंध के नागरिक अस्पताल के मॉर्च्युरी हाउस में रखवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। विजयपाल 2 बच्चों के पिता थे, पत्नी भी डॉक्टर
62 साल के डॉक्टर विजयपाल रोहतक के रहने वाले थे। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक हेड से पहले रोहतक पीजीआई में कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉक्टर सुरेखा न्यूरो फिजिशियन हैं। वह इस समय रोहतक पीजीआई में सेवाएं दे रही हैं। उनके 2 बच्चे हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। मोहित की 1 महीने ही पहले शादी हुई थी
डॉक्टर मोहित सैनी कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शादी को महज एक महीना ही हुआ था। उनकी पत्नी उत्तराखंड में बतौर मेडिकल ऑफिसर कार्यरत हैं। पुलिस कर रही जांच, घायलों का इलाज जारी
असंध पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आड पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मामले की जांच जारी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
