कुरुक्षेत्र निकाय चुनाव- BJP-APP कैंडिडेट घोषित:थानेसर में लोगों को इंतजार; इस्माइलाबाद उपचुनाव में मेघा-राजेश में टक्कर

कुरुक्षेत्र निकाय चुनाव- BJP-APP कैंडिडेट घोषित:थानेसर में लोगों को इंतजार; इस्माइलाबाद उपचुनाव में मेघा-राजेश में टक्कर

कुरुक्षेत्र में नगर परिषद थानेसर और इस्माइलाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए BJP ने देर रात ही अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए। इसके करीब 10 घंटे बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी। आप ने इस्माइलाबाद उप-चुनाव के लिए राजेश सैनी को अध्यक्ष पद का कैंडिडेट बनाया है। यहां दोनों ही सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। नप थानेसर की सीट SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। यहां से BJP ने 28 साल की माफी ढांडा को मैदान में उतारा है। माफी ढांडा को कैंडिडेट घोषित करना BJP कार्यकर्ताओं समेत लोगों के लिए भी चौकाने वाला फैसला है। हालांकि थानेसर के लिए आप की ओर से किसी कैंडिडेट की घोषणा नहीं है, जबकि कांग्रेस सबसे पीछे चल रही है। माफी ढांडा के पति मलकीत सिंह को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के बेहद करीबी हैं। उनको BJP की ओर से शक्ति प्रमुख भी बनाया हुआ है। उधर, इस्माइलाबाद में पालिका के होने वाले उप-चुनाव में BJP ने मेघा बंसल पर भरोसा जताया है। देर रात BJP ने लिस्ट जारी कर माफी ढांडा और मेघा बंसल के नाम पर मोहर लगाई। 2 नाम की थी ज्यादा चर्चा थानेसर में BJP से प्रमुख तौर पर रामपाल पाली की पत्नी विजय लक्ष्मी और अनु माल्यान का नाम सबसे आगे चल रहा था। कैंडिडेट के लिए 25 से ज्यादा ने महिला नेत्रियों ने चेयरपर्सन के लिए आवेदन किया था, मगर अंत में माफी ढांडा के नाम पर मुहर लगाई गई। अभी के समय में माफी बूथ-65 की अध्यक्ष हैं। पति 11 साल से BJP में सक्रिय माफी ढांडा के पति मलकीत सिंह 2014 से BJP में सक्रिय हैं। मलकीत सिंह को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहिल सुधा और भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा का खासमखास माना जाता है। चर्चा यही है कि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और राहुल ने माफी के लिए पैरवी की। मलकीत सिंह साल 2016 में BJP की तरफ से पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, मगर उनको कामयाबी नहीं मिली थी। ढांडा ने जताया आभार माफी ने उनको नप थानेसर के लिए BJP की ओर से अध्यक्ष पद का कैंडिडेट बनाए जाने पर सुधा परिवार, राहुल राणा और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मोहन बड़ौली समेत सीनियर नेताओं का आभार जताया है। आज मलकीत और माफी ढांडा थानेसर में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा से मुलाकात करेंगे। साथ ही नामांकन के लिए भी बातचीत की जाएगी। 33 महीने के बाद चुनाव कुरुक्षेत्र के थानेसर में नगर परिषद (नप) का चुनाव 33 महीने के लंबे अंतराल के बाद होगा। थानेसर में वार्डबंदी का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से जून 2022 में चुनाव नहीं हुआ था। करीब डेढ़ साल बाद वार्डबंदी पूरी हुई, जिसमें 31 की जगह 32 वार्ड बनाए गए। इसमें पिपली, अंसल सिटी, सुशांत सिटी और उमरी रोड सहित कई अन्य इलाके नप की सीमा में आने के बाद वार्डबंदी में बदलाव हुआ है। इस्माइलाबाद में मेघा बंसल कैंडिडेट BJP ने थानेसर के साथ-साथ इस्माइलाबाद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपना कैंडिडेट उतार दिया है। यहां से मेघा बंसल BJP की कैंडिडेट होंगी। यहां पालिका अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित है। अब आप ने भी अपनी कैंडिडेट राजेश सैनी को मैदान में उतार दिया है। पिछले चुनाव में आप पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी। इस्माइलाबाद से भरा गया 1 नामांकन इस्माइलाबाद पालिका के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव के लिए दीप शिखा शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। करीब 3 साल पहले इस्माइलाबाद को पालिका का दर्जा मिलने के बाद यहां जून 2022 में पहली बार चुनाव हुआ था। इसमें साउथ अफ्रीका से आईं निशा कानो ने आम आदमी की टिकट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी, मगर उनकी नागरिकता की वजह से उनकी वोट कैंसिल हो गई थी। 2 मार्च को मतदान 2 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को गिनती करवाई जाएगी। 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। अगले दिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। BJP ने पार्षद कैंडिडेट भी किए घोषित वार्ड-1 से गौरव भट्‌ट, वार्ड-2 से प्रवीन रानी, वार्ड-3 से सिमरन, वार्ड-4 से कमल किशोर, वार्ड-5 से संदीप कोहली, वार्ड-6 से ज्योति जांगड़ा, वार्ड-7 से निशा मदान, वार्ड-8 से सतीश गर्ग, वार्ड-9 से मणक सिंह, वार्ड-10 से पंकज खन्ना, वार्ड-11 से सुषमा मेहता, वार्ड-12 से दरबारा सिंह सैनी, वार्ड-13 से दुष्यंत हरयाल, वार्ड-14 से बक्शीश कौर सैनी, वार्ड-15 से मोहन लाल अरोड़ा, वार्ड-16 से सरिता देवी, वार्ड-17 से प्रेम नारायण अवस्थी, वार्ड-18 से श्याम लाल सिंगला, वार्ड-19 से मुकंद लाल, वार्ड-20 से मनिंद्र सिंह छिंदा, वार्ड-21 से एकता गोयाल, वार्ड-22 से चेतन धानक, वार्ड-23 से गुरजीत सैनी, वार्ड-24 पूजा यादव, वार्ड-25 से आशु बाला, वार्ड-26 से प्रिया नारंग, वार्ड-27 से धनराज, वार्ड-28 से रेखा शर्मा, वार्ड-29 से रामराज कौशिक, वार्ड-30 से वेद प्रकाश, वार्ड-31 से कवि बजाज और वार्ड-31 से सुधीर चुघ को कैंडिडेट घोषित किया है। कुरुक्षेत्र में नगर परिषद थानेसर और इस्माइलाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए BJP ने देर रात ही अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए। इसके करीब 10 घंटे बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी। आप ने इस्माइलाबाद उप-चुनाव के लिए राजेश सैनी को अध्यक्ष पद का कैंडिडेट बनाया है। यहां दोनों ही सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। नप थानेसर की सीट SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। यहां से BJP ने 28 साल की माफी ढांडा को मैदान में उतारा है। माफी ढांडा को कैंडिडेट घोषित करना BJP कार्यकर्ताओं समेत लोगों के लिए भी चौकाने वाला फैसला है। हालांकि थानेसर के लिए आप की ओर से किसी कैंडिडेट की घोषणा नहीं है, जबकि कांग्रेस सबसे पीछे चल रही है। माफी ढांडा के पति मलकीत सिंह को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के बेहद करीबी हैं। उनको BJP की ओर से शक्ति प्रमुख भी बनाया हुआ है। उधर, इस्माइलाबाद में पालिका के होने वाले उप-चुनाव में BJP ने मेघा बंसल पर भरोसा जताया है। देर रात BJP ने लिस्ट जारी कर माफी ढांडा और मेघा बंसल के नाम पर मोहर लगाई। 2 नाम की थी ज्यादा चर्चा थानेसर में BJP से प्रमुख तौर पर रामपाल पाली की पत्नी विजय लक्ष्मी और अनु माल्यान का नाम सबसे आगे चल रहा था। कैंडिडेट के लिए 25 से ज्यादा ने महिला नेत्रियों ने चेयरपर्सन के लिए आवेदन किया था, मगर अंत में माफी ढांडा के नाम पर मुहर लगाई गई। अभी के समय में माफी बूथ-65 की अध्यक्ष हैं। पति 11 साल से BJP में सक्रिय माफी ढांडा के पति मलकीत सिंह 2014 से BJP में सक्रिय हैं। मलकीत सिंह को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहिल सुधा और भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा का खासमखास माना जाता है। चर्चा यही है कि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और राहुल ने माफी के लिए पैरवी की। मलकीत सिंह साल 2016 में BJP की तरफ से पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, मगर उनको कामयाबी नहीं मिली थी। ढांडा ने जताया आभार माफी ने उनको नप थानेसर के लिए BJP की ओर से अध्यक्ष पद का कैंडिडेट बनाए जाने पर सुधा परिवार, राहुल राणा और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मोहन बड़ौली समेत सीनियर नेताओं का आभार जताया है। आज मलकीत और माफी ढांडा थानेसर में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा से मुलाकात करेंगे। साथ ही नामांकन के लिए भी बातचीत की जाएगी। 33 महीने के बाद चुनाव कुरुक्षेत्र के थानेसर में नगर परिषद (नप) का चुनाव 33 महीने के लंबे अंतराल के बाद होगा। थानेसर में वार्डबंदी का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से जून 2022 में चुनाव नहीं हुआ था। करीब डेढ़ साल बाद वार्डबंदी पूरी हुई, जिसमें 31 की जगह 32 वार्ड बनाए गए। इसमें पिपली, अंसल सिटी, सुशांत सिटी और उमरी रोड सहित कई अन्य इलाके नप की सीमा में आने के बाद वार्डबंदी में बदलाव हुआ है। इस्माइलाबाद में मेघा बंसल कैंडिडेट BJP ने थानेसर के साथ-साथ इस्माइलाबाद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपना कैंडिडेट उतार दिया है। यहां से मेघा बंसल BJP की कैंडिडेट होंगी। यहां पालिका अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित है। अब आप ने भी अपनी कैंडिडेट राजेश सैनी को मैदान में उतार दिया है। पिछले चुनाव में आप पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी। इस्माइलाबाद से भरा गया 1 नामांकन इस्माइलाबाद पालिका के अध्यक्ष पद के उप-चुनाव के लिए दीप शिखा शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। करीब 3 साल पहले इस्माइलाबाद को पालिका का दर्जा मिलने के बाद यहां जून 2022 में पहली बार चुनाव हुआ था। इसमें साउथ अफ्रीका से आईं निशा कानो ने आम आदमी की टिकट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी, मगर उनकी नागरिकता की वजह से उनकी वोट कैंसिल हो गई थी। 2 मार्च को मतदान 2 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को गिनती करवाई जाएगी। 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। अगले दिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। BJP ने पार्षद कैंडिडेट भी किए घोषित वार्ड-1 से गौरव भट्‌ट, वार्ड-2 से प्रवीन रानी, वार्ड-3 से सिमरन, वार्ड-4 से कमल किशोर, वार्ड-5 से संदीप कोहली, वार्ड-6 से ज्योति जांगड़ा, वार्ड-7 से निशा मदान, वार्ड-8 से सतीश गर्ग, वार्ड-9 से मणक सिंह, वार्ड-10 से पंकज खन्ना, वार्ड-11 से सुषमा मेहता, वार्ड-12 से दरबारा सिंह सैनी, वार्ड-13 से दुष्यंत हरयाल, वार्ड-14 से बक्शीश कौर सैनी, वार्ड-15 से मोहन लाल अरोड़ा, वार्ड-16 से सरिता देवी, वार्ड-17 से प्रेम नारायण अवस्थी, वार्ड-18 से श्याम लाल सिंगला, वार्ड-19 से मुकंद लाल, वार्ड-20 से मनिंद्र सिंह छिंदा, वार्ड-21 से एकता गोयाल, वार्ड-22 से चेतन धानक, वार्ड-23 से गुरजीत सैनी, वार्ड-24 पूजा यादव, वार्ड-25 से आशु बाला, वार्ड-26 से प्रिया नारंग, वार्ड-27 से धनराज, वार्ड-28 से रेखा शर्मा, वार्ड-29 से रामराज कौशिक, वार्ड-30 से वेद प्रकाश, वार्ड-31 से कवि बजाज और वार्ड-31 से सुधीर चुघ को कैंडिडेट घोषित किया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर