काशी-अयोध्या में 25 लाख श्रद्धालु:गंगा आरती 26 फरवरी तक नहीं होगी, शाम 6 बजे के बाद नाव नहीं चलेंगी; अयोध्या में 10km पैदल चल रहे

काशी-अयोध्या में 25 लाख श्रद्धालु:गंगा आरती 26 फरवरी तक नहीं होगी, शाम 6 बजे के बाद नाव नहीं चलेंगी; अयोध्या में 10km पैदल चल रहे

काशी और अयोध्या में वीकेंड पर करीब 25 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। अयोध्या में श्रद्धालुओं को करीब 10km तक पैदल चलना पड़ रहा है। पुलिस बॉर्डर पर ही गाड़ियों को पार्क करवा रही है। बिहार, महाराष्ट्र ,पंजाब, तेलंगाना और दक्षिण भारत से पहुंचे श्रद्धालु गलियों में भटकने को मजबूर हैं। वहीं, काशी में रविवार को 20 लाख लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। घाटों पर सीमित क्षमता होने की वजह से शाम 6 बजे के बाद नाव चलाने पर रोक लगा दी गई है। गंगा आरती को भी 26 फरवरी तक रोक दिया गया है। सिक्योरिटी कारणों से लोगों को जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रोका जा रहा है। काशी विश्वनाथ में भोर 2.45 बजे पट खोलने के बाद पुजारियों ने विधि विधान से बाबा का अभिषेक किया। भव्य मंगला आरती के बीच हर हर महादेव की जयघोष गूंजता रहा। अयोध्या में रामलला भी सुबह 6 बजे से भक्तों को दर्शन देने लगे हैं। वही हनुमानगढ़ी के बाहर भी करीब 2km लंबी लाइन लग चुकी है। अयोध्या और काशी में वीकेंड पर भीड़ और दर्शन-पूजन की व्यवस्थाएं जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… काशी और अयोध्या में वीकेंड पर करीब 25 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। अयोध्या में श्रद्धालुओं को करीब 10km तक पैदल चलना पड़ रहा है। पुलिस बॉर्डर पर ही गाड़ियों को पार्क करवा रही है। बिहार, महाराष्ट्र ,पंजाब, तेलंगाना और दक्षिण भारत से पहुंचे श्रद्धालु गलियों में भटकने को मजबूर हैं। वहीं, काशी में रविवार को 20 लाख लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। घाटों पर सीमित क्षमता होने की वजह से शाम 6 बजे के बाद नाव चलाने पर रोक लगा दी गई है। गंगा आरती को भी 26 फरवरी तक रोक दिया गया है। सिक्योरिटी कारणों से लोगों को जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रोका जा रहा है। काशी विश्वनाथ में भोर 2.45 बजे पट खोलने के बाद पुजारियों ने विधि विधान से बाबा का अभिषेक किया। भव्य मंगला आरती के बीच हर हर महादेव की जयघोष गूंजता रहा। अयोध्या में रामलला भी सुबह 6 बजे से भक्तों को दर्शन देने लगे हैं। वही हनुमानगढ़ी के बाहर भी करीब 2km लंबी लाइन लग चुकी है। अयोध्या और काशी में वीकेंड पर भीड़ और दर्शन-पूजन की व्यवस्थाएं जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर