सोनीपत में कांग्रेस उम्मीदवार बोले- निगम में चल रहा भ्रष्टाचार:जीते तो सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करेंगे; 36 बिरादरियों के साथ का दावा

सोनीपत में कांग्रेस उम्मीदवार बोले- निगम में चल रहा भ्रष्टाचार:जीते तो सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी करेंगे; 36 बिरादरियों के साथ का दावा

सोनीपत में नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो बार विधायक रह चुके देवराज दीवान के बेटे कमल दीवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। कमल दीवान के परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है। इसी का एक बार फिर उन्हें फायदा मिला है। सोनीपत नगर निगम मेयर चुनाव के लिए अपनी रणनीति और शहर के विकास को लेकर कमल दीवान ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। सवाल – मेयर उपचुनाव के लिए आपको कैंडिडेट बनाया है। आपकी टिप्पणी क्या है? जवाब- कमल दीवान ने कहा है कि इसमें कोई दो राय नहीं है, नगर निगम में भ्रष्टाचार चल रहा है और किसी से छुपा नहीं है। सोनीपत की जनता उन्हें जीत दिलाती है और आशीर्वाद देगी तो सच्चे मन से सोनीपत की सेवा करूंगा। नगर निगम सोनीपत से पहले भ्रष्टाचार को दूर करने का काम होगा।
सफाई कर्मचारियों की रुकी हुई सैलरी रिलीज होगी। लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। सड़कें-पानी की व्यवस्था में भी सुधार होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे विकास मॉडल का उदाहरण देते हैं। लेकिन जनता काफी परेशान है। सोनीपत में बीजेपी का विकास मॉडल सड़कों, स्ट्रीट लाइटों में जाकर देखा जा सकता है। काफी बुरा हाल है। अनेक समस्याएं हैं और ऐसे मॉडल से अच्छा कांग्रेस का मॉडल था। सवाल- चुनाव को लेकर क्या रणनीति है ? जवाब- प्रत्याशी कमल दीवान का कहना है कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और सब का साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा है कि मेरे स्वर्गीय पिताजी देवराज दीवान भी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने कहा है कि हम सबको साथ लेकर काम करेंगे और पूरा कांग्रेस परिवार एकजुट है। उन्होंने कहा है की पूरी सीनियर लीडरशिप ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। सभी एकजुट होकर चुनाव में प्रचार करने के लिए आएंगे। सवाल- नामांकन कब होगा और कौन से दिग्गज नेता जाकर नामांकन करवाएंगे ? जवाब- कमल दीवान ने बताया कि नामांकन 17 तारीख को किया जाएगा और सीनियर लीडरशिप ही इसका फैसला करेगी कि कौन नामांकन के दौरान शामिल होगा। इस दिन कई जगह नॉमिनेशन है। उन्होंने कहा है कि मेरे लिए जनता जनार्दन सबसे बड़ा लीडर है और जनता जनार्दन का साथ है तो सीनियर लीडरशिप भी आगे पीछे हो जाए तो कोई बात नहीं होगी। सवाल- हरियाणा विधानसभा चुनाव की हार के बाद दिल्ली में भी खाता नहीं खोल पाई ? जवाब- उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेशक उनकी सरकार न बन पाई हो, लेकिन उनके हरियाणा में 37 विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई चूक रही होगी। जिसकी वजह से सरकार नहीं बन पाई। जिस प्रकार से 37 विधायक के विजय हुए हैं उसी प्रकार से सोनीपत की जनता भी उन्हें मेयर उपचुनाव में विजय दिलाएगी। सोनीपत में नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो बार विधायक रह चुके देवराज दीवान के बेटे कमल दीवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। कमल दीवान के परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है। इसी का एक बार फिर उन्हें फायदा मिला है। सोनीपत नगर निगम मेयर चुनाव के लिए अपनी रणनीति और शहर के विकास को लेकर कमल दीवान ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। सवाल – मेयर उपचुनाव के लिए आपको कैंडिडेट बनाया है। आपकी टिप्पणी क्या है? जवाब- कमल दीवान ने कहा है कि इसमें कोई दो राय नहीं है, नगर निगम में भ्रष्टाचार चल रहा है और किसी से छुपा नहीं है। सोनीपत की जनता उन्हें जीत दिलाती है और आशीर्वाद देगी तो सच्चे मन से सोनीपत की सेवा करूंगा। नगर निगम सोनीपत से पहले भ्रष्टाचार को दूर करने का काम होगा।
सफाई कर्मचारियों की रुकी हुई सैलरी रिलीज होगी। लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। सड़कें-पानी की व्यवस्था में भी सुधार होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे विकास मॉडल का उदाहरण देते हैं। लेकिन जनता काफी परेशान है। सोनीपत में बीजेपी का विकास मॉडल सड़कों, स्ट्रीट लाइटों में जाकर देखा जा सकता है। काफी बुरा हाल है। अनेक समस्याएं हैं और ऐसे मॉडल से अच्छा कांग्रेस का मॉडल था। सवाल- चुनाव को लेकर क्या रणनीति है ? जवाब- प्रत्याशी कमल दीवान का कहना है कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और सब का साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा है कि मेरे स्वर्गीय पिताजी देवराज दीवान भी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने कहा है कि हम सबको साथ लेकर काम करेंगे और पूरा कांग्रेस परिवार एकजुट है। उन्होंने कहा है की पूरी सीनियर लीडरशिप ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। सभी एकजुट होकर चुनाव में प्रचार करने के लिए आएंगे। सवाल- नामांकन कब होगा और कौन से दिग्गज नेता जाकर नामांकन करवाएंगे ? जवाब- कमल दीवान ने बताया कि नामांकन 17 तारीख को किया जाएगा और सीनियर लीडरशिप ही इसका फैसला करेगी कि कौन नामांकन के दौरान शामिल होगा। इस दिन कई जगह नॉमिनेशन है। उन्होंने कहा है कि मेरे लिए जनता जनार्दन सबसे बड़ा लीडर है और जनता जनार्दन का साथ है तो सीनियर लीडरशिप भी आगे पीछे हो जाए तो कोई बात नहीं होगी। सवाल- हरियाणा विधानसभा चुनाव की हार के बाद दिल्ली में भी खाता नहीं खोल पाई ? जवाब- उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेशक उनकी सरकार न बन पाई हो, लेकिन उनके हरियाणा में 37 विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई चूक रही होगी। जिसकी वजह से सरकार नहीं बन पाई। जिस प्रकार से 37 विधायक के विजय हुए हैं उसी प्रकार से सोनीपत की जनता भी उन्हें मेयर उपचुनाव में विजय दिलाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर