लुधियाना में जमालपुर थाने की पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का पीए बताकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों से काम करवाने के बादले पैसे लेता था। पीड़ित ने कैबिनेट मंत्री से की शिकायत पुलिस इस मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। जानकारी के मुताबिक आरोपी कुलदीप सिंह ने वरिंदर प्रॉपर्टी डीलर से कुछ काम करवाने के बदले 3 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद जब पीड़ित को आरोपी के बारे में पता चला तो उसने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की। जिसके बाद आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित वरिंदर ने आरोप लगाए हैं कि प्रापर्टी में किसी ने उसके साथ धोखा किया था। इस मामले को लेकर वह अपने दोस्त बिट्टू भाटिया के जरिए संपर्क में आया था। 5 लाख में हुई थी डील आरोप है कि उसकी 5 लाख रुपए में कुलदीप के साथ डील हुई थी। जिसमें उसने 3 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि कुलदीप कैबिनेट मंत्री का पीए नहीं है। आरोपी ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है इस बारे अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुधियाना में जमालपुर थाने की पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का पीए बताकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों से काम करवाने के बादले पैसे लेता था। पीड़ित ने कैबिनेट मंत्री से की शिकायत पुलिस इस मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। जानकारी के मुताबिक आरोपी कुलदीप सिंह ने वरिंदर प्रॉपर्टी डीलर से कुछ काम करवाने के बदले 3 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद जब पीड़ित को आरोपी के बारे में पता चला तो उसने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की। जिसके बाद आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित वरिंदर ने आरोप लगाए हैं कि प्रापर्टी में किसी ने उसके साथ धोखा किया था। इस मामले को लेकर वह अपने दोस्त बिट्टू भाटिया के जरिए संपर्क में आया था। 5 लाख में हुई थी डील आरोप है कि उसकी 5 लाख रुपए में कुलदीप के साथ डील हुई थी। जिसमें उसने 3 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि कुलदीप कैबिनेट मंत्री का पीए नहीं है। आरोपी ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है इस बारे अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
