सिरसा में इनेलो के ओमप्रकाश सबसे अमीर:जजपा कैंडिडेट के पास न कैश और न जेवर, बीजेपी उम्मीदवार के पास है गन

सिरसा में इनेलो के ओमप्रकाश सबसे अमीर:जजपा कैंडिडेट के पास न कैश और न जेवर, बीजेपी उम्मीदवार के पास है गन

हरियाणा के सिरसा शहर में नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। नगर परिषद के प्रधान पद के सभी प्रत्याशी लखपति हैं। इनमें से इनेलो के उम्मीदवार ओमप्रकाश सबसे अमीर हैं। जबकि सबसे कम संपति जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार उर्फ लक्की चौधरी के पास है। लक्की चौधरी के पास न ही कैश और न ही आभूषण है। चुनाव कार्यालय में दिए गए एफिडेविट के अनुसार, इनेलो उम्मीदवार 62 वर्षीय 10वीं पास ओमप्रकाश के पास 12 लाख 67 हजार 147 रुपए की चल संपति है। जबकि उनकी पत्नी सावित्री के नाम 9 लाख 61 हजार रुपए की चल संपति है। इसके अतिरिक्त उनके पास 42 लाख 30 हजार रुपए, जबकि पत्नी सावित्री देवी के पास 86 लाख 55 हजार रुपए की अचल संपति है। ओमप्रकाश के पास एक कार भी है। बीजेपी उम्मीदवार के नाम नहीं अचल संपति
बीजेपी उम्मीदवार 65 वर्षीय 12वीं पास वीर शांति स्वरूप के पास 1 लाख 45 हजार 800 रुपए, जबकि उनकी पत्नी मीनू भट्‌टी के पास 1 लाख 30 हजार 300 रुपए कैश हैं। शांति स्वरूप के पास 3 लाख 87 हजार 925 रुपए, जबकि पत्नी के पास 4 लाख 92 हजार 708 रुपए की चल संपति हैं। शांति स्वरूप के नाम अचल संपति नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास 5 लाख की अचल संपति है। शांति स्वरूप के पास एक एक्टिवा और एक स्कूटर भी है। शांति स्वरूप के पास 12 बोर की एक गन भी है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास मात्र 5 लाख 40 हजार
कांग्रेस उम्मीदवार जसविंदर कौर के पास कैश 25 हजार रुपए है। एफिडेविट में चल संपति 5 लाख 40 हजार रुपए दर्शाई गई है। जसविंदर कौर के पति पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं। इसके बावजूद उनकी चल संपति मात्र 5 हजार रुपए दर्शाई गई है। आप प्रत्याशी की अचल संपति शून्य
आम आदमी पार्टी की चेयरपर्सन प्रत्याशी कविता नागर के पास 9 लाख रुपए की चल और 3 लाख 30 हजार रुपए की अचल संपति है। उनके पति के पास 3 लाख 50 हजार रुपए की चल संपति है, जबकि अचल संपति जीरो है। जजपा उम्मीदवार के पास नहीं है कैश सबसे कम संपति जननायक जनता पार्टी के 51 वर्षीय चेयरमैन प्रत्याशी लक्की चौधरी के पास है। जजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार उर्फ लक्की चौधरी 12वीं पास है। लक्की चौधरी के पास न ही कैश और न ही आभूषण है। सिर्फ अचल संपत्ति 2 लाख 50 हजार रुपए की है। हरियाणा के सिरसा शहर में नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। नगर परिषद के प्रधान पद के सभी प्रत्याशी लखपति हैं। इनमें से इनेलो के उम्मीदवार ओमप्रकाश सबसे अमीर हैं। जबकि सबसे कम संपति जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार उर्फ लक्की चौधरी के पास है। लक्की चौधरी के पास न ही कैश और न ही आभूषण है। चुनाव कार्यालय में दिए गए एफिडेविट के अनुसार, इनेलो उम्मीदवार 62 वर्षीय 10वीं पास ओमप्रकाश के पास 12 लाख 67 हजार 147 रुपए की चल संपति है। जबकि उनकी पत्नी सावित्री के नाम 9 लाख 61 हजार रुपए की चल संपति है। इसके अतिरिक्त उनके पास 42 लाख 30 हजार रुपए, जबकि पत्नी सावित्री देवी के पास 86 लाख 55 हजार रुपए की अचल संपति है। ओमप्रकाश के पास एक कार भी है। बीजेपी उम्मीदवार के नाम नहीं अचल संपति
बीजेपी उम्मीदवार 65 वर्षीय 12वीं पास वीर शांति स्वरूप के पास 1 लाख 45 हजार 800 रुपए, जबकि उनकी पत्नी मीनू भट्‌टी के पास 1 लाख 30 हजार 300 रुपए कैश हैं। शांति स्वरूप के पास 3 लाख 87 हजार 925 रुपए, जबकि पत्नी के पास 4 लाख 92 हजार 708 रुपए की चल संपति हैं। शांति स्वरूप के नाम अचल संपति नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास 5 लाख की अचल संपति है। शांति स्वरूप के पास एक एक्टिवा और एक स्कूटर भी है। शांति स्वरूप के पास 12 बोर की एक गन भी है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास मात्र 5 लाख 40 हजार
कांग्रेस उम्मीदवार जसविंदर कौर के पास कैश 25 हजार रुपए है। एफिडेविट में चल संपति 5 लाख 40 हजार रुपए दर्शाई गई है। जसविंदर कौर के पति पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं। इसके बावजूद उनकी चल संपति मात्र 5 हजार रुपए दर्शाई गई है। आप प्रत्याशी की अचल संपति शून्य
आम आदमी पार्टी की चेयरपर्सन प्रत्याशी कविता नागर के पास 9 लाख रुपए की चल और 3 लाख 30 हजार रुपए की अचल संपति है। उनके पति के पास 3 लाख 50 हजार रुपए की चल संपति है, जबकि अचल संपति जीरो है। जजपा उम्मीदवार के पास नहीं है कैश सबसे कम संपति जननायक जनता पार्टी के 51 वर्षीय चेयरमैन प्रत्याशी लक्की चौधरी के पास है। जजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार उर्फ लक्की चौधरी 12वीं पास है। लक्की चौधरी के पास न ही कैश और न ही आभूषण है। सिर्फ अचल संपत्ति 2 लाख 50 हजार रुपए की है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर