फरीदाबाद में AAP प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा पर हमला:पार्टी की पहली मेयर कैंडिडेट का नाम काटकर दूसरी को किया नामित, हाईकोर्ट में चुनौती

फरीदाबाद में AAP प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा पर हमला:पार्टी की पहली मेयर कैंडिडेट का नाम काटकर दूसरी को किया नामित, हाईकोर्ट में चुनौती

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी की पहली घोषित मेयर उम्मीदवार नीतू मान का नाम काटकर निशा दलाल फौजदार को नामित कर दिया गया है। पहले कवरिंग कैंडिडेट के रूप में रखा गुप्ता ने बताया कि निशा दलाल को पहले कवरिंग कैंडिडेट के रूप में रखा गया था। अब उन्हें ही आधिकारिक मेयर उम्मीदवार बना दिया गया है। नीतू मान के मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानूनी लड़ाई अपनी जगह है। फिलहाल उनकी प्राथमिकता चुनाव है। पार्टी 16 प्रत्याशियों के साथ चुनाव मैदान में है। कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथ उन्होंने नगर निगम फरीदाबाद को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प लिया है। गुप्ता ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। यह काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत लगाने की अपील की। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा किया। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी की पहली घोषित मेयर उम्मीदवार नीतू मान का नाम काटकर निशा दलाल फौजदार को नामित कर दिया गया है। पहले कवरिंग कैंडिडेट के रूप में रखा गुप्ता ने बताया कि निशा दलाल को पहले कवरिंग कैंडिडेट के रूप में रखा गया था। अब उन्हें ही आधिकारिक मेयर उम्मीदवार बना दिया गया है। नीतू मान के मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानूनी लड़ाई अपनी जगह है। फिलहाल उनकी प्राथमिकता चुनाव है। पार्टी 16 प्रत्याशियों के साथ चुनाव मैदान में है। कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथ उन्होंने नगर निगम फरीदाबाद को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प लिया है। गुप्ता ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। यह काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत लगाने की अपील की। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा किया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर