हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें हाउस टैक्स को आसान बनाने, अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी लाने, पार्कों में ओपन जिम बनाने जैसे कई वादे किए गए हैं। 4 पन्नों के घोषणा पत्र में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रवासियों, आदि की बेहतरी का संकल्प लेते हुए कुल 37 वादे किए गए हैं। गुरुग्राम में कमान सराय स्थित पुराने कांग्रेस कार्यालय में इस घोषणा पत्र को जारी किया गया। इस दौरान पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, राव दान सिंह, आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे। यहां भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोग हमारा मेयर बनाएं, हमारे पार्षदों को जिताएं, इसके बाद हम नगर निगमों को ऐसा कर देंगे जैसे 2014 से पहले चमकती थीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 9 तरह के वादे… 1. महिलाओं के लिए शौचालय और जिम
निकाय चुनाव के वादों में कांग्रेस ने महिला शौचालयों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया है। साथ ही कहा है कि बनने के बाद इनका बेहतर रखरखाव किया जाएगा। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए शिशुगृह की स्थापना और महिलाओं के लिए पार्कों में ओपन जिम की सुविधा देने का वादा किया है। 2. शहरों को स्वच्छता बनाने का वादा
कांग्रेस ने शहरों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाएगी। शहर को गंदगी मुक्त बनाना उनके पत्र में शामिल है।
इसके अलावा, कूड़ा रख-रखाव के लिए निर्धारित स्थान बनाया जाएगा। नालों की सफाई समय पर होगी और सभी नालियां पक्की करवाई जाएंगी। वहीं, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा और उनके रखरखाव की विशेष व्यवस्था की जाएगी। 3. आम जनता को बुनियादी सुविधाएं
कांग्रेस ने आम आदमी के लिए बुनियादी सुविधाएं देने का वादा किया है। इसमें पीने के पानी के लिए वाटर कूलर की स्थापना, हर कॉलोनी में पेयजल, सीवरेज और जल निकासी की उचित व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, पक्की गलियों का निर्माण, बेहतर स्ट्रीट लाइट लगाना, मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण, रैन बसेरों का निर्माण और शहरों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही कॉलोनियों में बारात घर और कम्युनिटी सेंटर बनाने की बात कही गई है। 4. युवाओं के लिए पढ़ने और खेलने की व्यवस्था
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया है कि कॉलोनियों में पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। इनमें बच्चे और युवा शांति से पढ़ सकेंगे। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए मिनी स्टेडियमों का विकास करवाया जाएगा, ताकि वे खेल सकें। 5. पर्यावरण को ध्यान में रखकर वादे
कांग्रेस ने ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी का निर्माण करने का वादा किया है। इसके अलावा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन बेल्ट और पार्कों का सौंदर्यीकरण, प्रदूषण मुक्त शहर और नए पार्कों का निर्माण करने की बात कही है। 6. प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार
चुनावी घोषणा में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम बनाने का संकल्प लिया है। वादों के मुताबिक, कांग्रेस चुनाव जीतने पर विंडो सिस्टम में सुधार करेगी, प्रॉपर्टी आईडी में सुधार करेगी, हाउस टैक्स का सरलीकरण और 3 दिन में नो ड्यू सर्टिफिकेट (NDC) की उपलब्धता कराएगी। इसके अलावा, एकीकृत शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म बनाने का दावा किया गया है। साथ ही कांग्रेस नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम चलाएगी, जिसके तहत लोगों की समस्याएं नगर निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर सुनेंगे। 7. झुग्गी-झोपड़ियों के लिए सुविधा का वादा
कांग्रेस ने अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की नीति बनाने की बात कही है। घोषणा पत्र में झुग्गी बस्तियों को मूलभूत सुविधाएं देने, झुग्गी वासियों के पुनर्वास की पारदर्शी नीति बनाने और स्ट्रीट वेंडिंग जोन की स्थापना करने को कहा है। साथ ही धोबी घाटों की व्यवस्था करने की बात भी कही गई है। 8. सुरक्षा संबंधित वादे
कांग्रेस ने घोषणा की है कि शहरों में जगह-जगह CCTV कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। इससे शहरों में क्राइम पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, आवारा पशुओं से सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी इंतजाम करेंगे। 9. सांस्कृतिक विकास की बात
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दशहरा और छठ पूजा जैसे त्योहार मनाने के लिए मैदान उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी स्थान तय करने का वादा किया है। हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें हाउस टैक्स को आसान बनाने, अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी लाने, पार्कों में ओपन जिम बनाने जैसे कई वादे किए गए हैं। 4 पन्नों के घोषणा पत्र में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रवासियों, आदि की बेहतरी का संकल्प लेते हुए कुल 37 वादे किए गए हैं। गुरुग्राम में कमान सराय स्थित पुराने कांग्रेस कार्यालय में इस घोषणा पत्र को जारी किया गया। इस दौरान पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, राव दान सिंह, आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे। यहां भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोग हमारा मेयर बनाएं, हमारे पार्षदों को जिताएं, इसके बाद हम नगर निगमों को ऐसा कर देंगे जैसे 2014 से पहले चमकती थीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 9 तरह के वादे… 1. महिलाओं के लिए शौचालय और जिम
निकाय चुनाव के वादों में कांग्रेस ने महिला शौचालयों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया है। साथ ही कहा है कि बनने के बाद इनका बेहतर रखरखाव किया जाएगा। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए शिशुगृह की स्थापना और महिलाओं के लिए पार्कों में ओपन जिम की सुविधा देने का वादा किया है। 2. शहरों को स्वच्छता बनाने का वादा
कांग्रेस ने शहरों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाएगी। शहर को गंदगी मुक्त बनाना उनके पत्र में शामिल है।
इसके अलावा, कूड़ा रख-रखाव के लिए निर्धारित स्थान बनाया जाएगा। नालों की सफाई समय पर होगी और सभी नालियां पक्की करवाई जाएंगी। वहीं, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा और उनके रखरखाव की विशेष व्यवस्था की जाएगी। 3. आम जनता को बुनियादी सुविधाएं
कांग्रेस ने आम आदमी के लिए बुनियादी सुविधाएं देने का वादा किया है। इसमें पीने के पानी के लिए वाटर कूलर की स्थापना, हर कॉलोनी में पेयजल, सीवरेज और जल निकासी की उचित व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, पक्की गलियों का निर्माण, बेहतर स्ट्रीट लाइट लगाना, मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण, रैन बसेरों का निर्माण और शहरों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही कॉलोनियों में बारात घर और कम्युनिटी सेंटर बनाने की बात कही गई है। 4. युवाओं के लिए पढ़ने और खेलने की व्यवस्था
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने वादा किया है कि कॉलोनियों में पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। इनमें बच्चे और युवा शांति से पढ़ सकेंगे। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए मिनी स्टेडियमों का विकास करवाया जाएगा, ताकि वे खेल सकें। 5. पर्यावरण को ध्यान में रखकर वादे
कांग्रेस ने ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी का निर्माण करने का वादा किया है। इसके अलावा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन बेल्ट और पार्कों का सौंदर्यीकरण, प्रदूषण मुक्त शहर और नए पार्कों का निर्माण करने की बात कही है। 6. प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार
चुनावी घोषणा में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम बनाने का संकल्प लिया है। वादों के मुताबिक, कांग्रेस चुनाव जीतने पर विंडो सिस्टम में सुधार करेगी, प्रॉपर्टी आईडी में सुधार करेगी, हाउस टैक्स का सरलीकरण और 3 दिन में नो ड्यू सर्टिफिकेट (NDC) की उपलब्धता कराएगी। इसके अलावा, एकीकृत शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म बनाने का दावा किया गया है। साथ ही कांग्रेस नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम चलाएगी, जिसके तहत लोगों की समस्याएं नगर निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर सुनेंगे। 7. झुग्गी-झोपड़ियों के लिए सुविधा का वादा
कांग्रेस ने अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की नीति बनाने की बात कही है। घोषणा पत्र में झुग्गी बस्तियों को मूलभूत सुविधाएं देने, झुग्गी वासियों के पुनर्वास की पारदर्शी नीति बनाने और स्ट्रीट वेंडिंग जोन की स्थापना करने को कहा है। साथ ही धोबी घाटों की व्यवस्था करने की बात भी कही गई है। 8. सुरक्षा संबंधित वादे
कांग्रेस ने घोषणा की है कि शहरों में जगह-जगह CCTV कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। इससे शहरों में क्राइम पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, आवारा पशुओं से सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी इंतजाम करेंगे। 9. सांस्कृतिक विकास की बात
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दशहरा और छठ पूजा जैसे त्योहार मनाने के लिए मैदान उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी स्थान तय करने का वादा किया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
