कांग्रेस के गढ़ से BJP का चुनावी दांव:CM आज मंगल कमल से जारी करेंगे घोषणापत्र, रोहतक में मेयर के जरिए जमीन तलाश रही BJP

कांग्रेस के गढ़ से BJP का चुनावी दांव:CM आज मंगल कमल से जारी करेंगे घोषणापत्र, रोहतक में मेयर के जरिए जमीन तलाश रही BJP

रोहतक जिले में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के गढ़ में स्थित प्रदेश कार्यालय मंगल कमल से भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। भाजपा की ओर से सीएम नायब सिंह सैनी निकाय चुनाव के लिए तैयार घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत अन्य नेता व संगठन के सदस्य मौजूद रहेंगे। संकल्प पत्र में क्या होंगे मुद्दे, इसको लेकर चल रही चर्चा
कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है और अब चर्चा है कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में क्या वायदे करने जा रही है। ऐसे कौन से स्थानीय मुद्दे होंगे, जिनको भाजपा ने संकल्प पत्र में रखा है। साथ ही प्रदेश के भी कई मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल करने की बात कही जा रही है, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। कांग्रेस के गढ़ से संकल्प पत्र जारी करने के पीछे का कारण
कांग्रेस के गढ़ से संकल्प पत्र जारी कर भाजपा जीत की नींव रखना चाहती है। रोहतक की चारों विधानसभाओं से कांग्रेस के विधायक हैं। रोहतक लोकसभा से भी कांग्रेस का सांसद है। लोकसभा व विधानसभा हारने के बाद यहां से मेयर की सीट निकालना भाजपा के लिए रोहतक की राजनीति में स्वयं को जिंदा रखने का प्रयास है। कांग्रेस पर साध सकते हैं निशाना
सीएम नायब सिंह सैनी संकल्प पत्र का विमोचन करने के बहाने कांग्रेस पर निशाना साध सकते हैं। कांग्रेस ने अपना जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसको लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सीएम संकल्प पत्र के बहाने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देकर जाएंगे। रोहतक जिले में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के गढ़ में स्थित प्रदेश कार्यालय मंगल कमल से भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। भाजपा की ओर से सीएम नायब सिंह सैनी निकाय चुनाव के लिए तैयार घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत अन्य नेता व संगठन के सदस्य मौजूद रहेंगे। संकल्प पत्र में क्या होंगे मुद्दे, इसको लेकर चल रही चर्चा
कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है और अब चर्चा है कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में क्या वायदे करने जा रही है। ऐसे कौन से स्थानीय मुद्दे होंगे, जिनको भाजपा ने संकल्प पत्र में रखा है। साथ ही प्रदेश के भी कई मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल करने की बात कही जा रही है, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। कांग्रेस के गढ़ से संकल्प पत्र जारी करने के पीछे का कारण
कांग्रेस के गढ़ से संकल्प पत्र जारी कर भाजपा जीत की नींव रखना चाहती है। रोहतक की चारों विधानसभाओं से कांग्रेस के विधायक हैं। रोहतक लोकसभा से भी कांग्रेस का सांसद है। लोकसभा व विधानसभा हारने के बाद यहां से मेयर की सीट निकालना भाजपा के लिए रोहतक की राजनीति में स्वयं को जिंदा रखने का प्रयास है। कांग्रेस पर साध सकते हैं निशाना
सीएम नायब सिंह सैनी संकल्प पत्र का विमोचन करने के बहाने कांग्रेस पर निशाना साध सकते हैं। कांग्रेस ने अपना जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसको लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सीएम संकल्प पत्र के बहाने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देकर जाएंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर