गुरुग्राम में निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी के रोड शो और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनसभरा से एंट्री के बाद चुनावी माहौल पुरी तरह से गर्मा गया है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने सोमवार को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा और अलग अलग वार्डों के प्रत्याशियों के समर्थन में एक दर्जन से ज्यादा सभाएं की। इससे पहले मुख्यमंत्री रोड शो और राव नरबीर सिंह जनसभाएं कर रहे हैं। वार्ड 21 में पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर हर समस्या का हल निकालें। कांग्रेस के आने के बाद ही गुरुग्राम स्वच्छ, सुंदर और भयमुक्त होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2 मार्च को कांग्रेस के हाथ के निशान का बटन दबाएं। उधर, भाजपा की तरफ से प्रदेश की स्वास्थ्यमंत्री आरती राव ने मोर्चा संभाला हुआ है। गुरुग्राम से लेकर मानेसर तक चुनावी जनसभाएं कर रही हैं। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रियदर्शी और उनकी टीम महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए पसीना बहा रही हैं। वादों की लगा रहे झड़ी कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेता जनता से वादों की झड़ी लगा रहे हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी क्षेत्र के हिसाब से विकास कार्य करवाने की बात वोटरों से कर रहे हैं। गुरुग्राम और मानेसर दोनों नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदाें के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मानेसर में पार्षदों के लिए कांग्रेस ने सिंबल नहीं दिया, लेकिन मेयर के लिए नीरज यादव मैदान में है। सफाई और पानी निकासी बड़ा मुद्दा गुरुग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी साफ सफाई और पानी निकास का मुद्दा उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा प्रत्याशी भी बात कर रहे हैं, लेकिन लोग उनसे सवाल कर रहे हैं, क्योंकि पूर्व में भी नगर निगम मेयर भाजपा से ही जीती थी। इन दो मुद्दों के अलावा पेयजल और जर्जर सड़कों का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा उठाया जा रहा है। गुरुग्राम में निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी के रोड शो और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनसभरा से एंट्री के बाद चुनावी माहौल पुरी तरह से गर्मा गया है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने सोमवार को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा और अलग अलग वार्डों के प्रत्याशियों के समर्थन में एक दर्जन से ज्यादा सभाएं की। इससे पहले मुख्यमंत्री रोड शो और राव नरबीर सिंह जनसभाएं कर रहे हैं। वार्ड 21 में पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर हर समस्या का हल निकालें। कांग्रेस के आने के बाद ही गुरुग्राम स्वच्छ, सुंदर और भयमुक्त होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2 मार्च को कांग्रेस के हाथ के निशान का बटन दबाएं। उधर, भाजपा की तरफ से प्रदेश की स्वास्थ्यमंत्री आरती राव ने मोर्चा संभाला हुआ है। गुरुग्राम से लेकर मानेसर तक चुनावी जनसभाएं कर रही हैं। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रियदर्शी और उनकी टीम महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए पसीना बहा रही हैं। वादों की लगा रहे झड़ी कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेता जनता से वादों की झड़ी लगा रहे हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी क्षेत्र के हिसाब से विकास कार्य करवाने की बात वोटरों से कर रहे हैं। गुरुग्राम और मानेसर दोनों नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदाें के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मानेसर में पार्षदों के लिए कांग्रेस ने सिंबल नहीं दिया, लेकिन मेयर के लिए नीरज यादव मैदान में है। सफाई और पानी निकासी बड़ा मुद्दा गुरुग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी साफ सफाई और पानी निकास का मुद्दा उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा प्रत्याशी भी बात कर रहे हैं, लेकिन लोग उनसे सवाल कर रहे हैं, क्योंकि पूर्व में भी नगर निगम मेयर भाजपा से ही जीती थी। इन दो मुद्दों के अलावा पेयजल और जर्जर सड़कों का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा उठाया जा रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
