हरियाणा के करनाल में वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की प्रत्याशी चांदनी शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को निशाने पर लिए जाने का आरोप लगाया है। चांदनी शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशियों पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधी दल उन्हें प्रचार तक सही तरीके से नहीं करने दे रहे। चांदनी शर्मा ने कहा कि जहां-जहां उनकी टीम प्रचार कर रही है और पोस्टर लगा रही है, वहां बीजेपी समर्थक जानबूझकर उनके पोस्टर फाड़ देते हैं। इससे न केवल उनकी टीम का मनोबल गिराया जा रहा है, बल्कि चुनाव प्रचार में भी बाधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सारा काम एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि जनता तक उनकी बात न पहुंच सके। समर्थकों को धमकाया जा रहा है
कांग्रेस प्रत्याशी ने यह भी दावा किया कि उनके समर्थकों को फोन करके धमकाया जा रहा है। उन्हें यह कहकर डराया जाता है कि अगर वे कांग्रेस के समर्थन में आगे आए तो अच्छा नहीं होगा। चांदनी शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की राजनीति न केवल गलत है, बल्कि यह जनता की आवाज दबाने की कोशिश भी है। महिलाओं के खिलाफ गंदी राजनीति का आरोप
चांदनी शर्मा ने बीजेपी पर महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की बात तो करती है, लेकिन जब कोई महिला मैदान में उतरती है, तो उसे पीछे धकेलने की हरसंभव कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। सोशल मीडिया पर भी बनाया जा रहा दबाव
चांदनी शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके प्रचार से जुड़े लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जो लोग उनके समर्थन में पोस्ट डालते हैं या उनके प्रचार में शामिल होते हैं, उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता तय करेगी किसे मिलेगा समर्थन
चांदनी शर्मा ने कहा कि विपक्ष को कमजोर करने के लिए बीजेपी गंदी राजनीति का सहारा ले रही है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि जनता सब कुछ देख रही है और सही समय पर सही फैसला लेगी। उन्होंने कहा कियह चुनाव सिर्फ एक उम्मीदवार का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सच्चाई का इम्तिहान है। अब जनता ही इस भ्रष्टाचारी और दमनकारी राजनीति को जवाब देगी। हरियाणा के करनाल में वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की प्रत्याशी चांदनी शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को निशाने पर लिए जाने का आरोप लगाया है। चांदनी शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशियों पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधी दल उन्हें प्रचार तक सही तरीके से नहीं करने दे रहे। चांदनी शर्मा ने कहा कि जहां-जहां उनकी टीम प्रचार कर रही है और पोस्टर लगा रही है, वहां बीजेपी समर्थक जानबूझकर उनके पोस्टर फाड़ देते हैं। इससे न केवल उनकी टीम का मनोबल गिराया जा रहा है, बल्कि चुनाव प्रचार में भी बाधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सारा काम एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि जनता तक उनकी बात न पहुंच सके। समर्थकों को धमकाया जा रहा है
कांग्रेस प्रत्याशी ने यह भी दावा किया कि उनके समर्थकों को फोन करके धमकाया जा रहा है। उन्हें यह कहकर डराया जाता है कि अगर वे कांग्रेस के समर्थन में आगे आए तो अच्छा नहीं होगा। चांदनी शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की राजनीति न केवल गलत है, बल्कि यह जनता की आवाज दबाने की कोशिश भी है। महिलाओं के खिलाफ गंदी राजनीति का आरोप
चांदनी शर्मा ने बीजेपी पर महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की बात तो करती है, लेकिन जब कोई महिला मैदान में उतरती है, तो उसे पीछे धकेलने की हरसंभव कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। सोशल मीडिया पर भी बनाया जा रहा दबाव
चांदनी शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके प्रचार से जुड़े लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जो लोग उनके समर्थन में पोस्ट डालते हैं या उनके प्रचार में शामिल होते हैं, उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता तय करेगी किसे मिलेगा समर्थन
चांदनी शर्मा ने कहा कि विपक्ष को कमजोर करने के लिए बीजेपी गंदी राजनीति का सहारा ले रही है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि जनता सब कुछ देख रही है और सही समय पर सही फैसला लेगी। उन्होंने कहा कियह चुनाव सिर्फ एक उम्मीदवार का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सच्चाई का इम्तिहान है। अब जनता ही इस भ्रष्टाचारी और दमनकारी राजनीति को जवाब देगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
