पानीपत में CM बोले- कांग्रेस कोमा में, AAP मरी पड़ी:BJP मेयर प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे नायब सैनी, हुड्डा पर भी कसा तंज

पानीपत में CM बोले- कांग्रेस कोमा में, AAP मरी पड़ी:BJP मेयर प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे नायब सैनी, हुड्डा पर भी कसा तंज

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार को पानीपत पहुंचे। यहां पानीपत नगर निगम चुनाव में BJP मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के नामांकन करवाने आए हैं। यहां उन्होंने मंच से संबोधन के दौरान विपक्षियों पर शब्दों से कड़ा प्रहार किया। विधानसभा चुनाव के परिणाम में भी चुटकी लेते हुए उन्होंने कांग्रेस के कई सीएम दावेदारों पर हास्य व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम से कांग्रेस कोमा में है। अब नगर निगम चुनाव के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ जाएगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कई सीएम के दावेदार थे। नेम प्लेट तक उन्होंने लगा दी थी। यहां तक की कुर्सी पर बैठने के सपने भी देख लिए थे, लेकिन जनता की वोटों ने उनके सपने तोड़ दिए। फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के नग्न प्रदर्शन पर सीएम ने हास्य व्यंग्य करते हुए कहा कि मैं फरीदाबाद में रोड शो कर रहा था। काला झंडा दिखाने पर बोले- खुद को जिंदा रखने का एक यही इनके पास तरीका इसी दौरान एक व्यक्ति पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही उसके करीब रोड शो पहुंचा, तो वह अपना कुर्ता उतार कर बीच में घुस आया और काला झंडा दिखाने लगा। जिसका मैंने पता किया तो सामने आया कि यह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इसके बाद मैंने कहा यह तो बिल्कुल ही मरे पड़े हैं। उनके पास अब और कोई काम नहीं है। खुद को जिंदा रखने का एक यही इनके पास तरीका बचा है। राहुल गांधी के जलेबी प्रकरण पर कहा- भाजपा दिल्ली में भी बांट रही जलेबी कांग्रेस के पास एक नेता है राहुल गांधी। जिसने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात कही थी। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से भाजपा न केवल हरियाणा बल्कि दिल्ली में भी जलेबी बांट रही है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार को पानीपत पहुंचे। यहां पानीपत नगर निगम चुनाव में BJP मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के नामांकन करवाने आए हैं। यहां उन्होंने मंच से संबोधन के दौरान विपक्षियों पर शब्दों से कड़ा प्रहार किया। विधानसभा चुनाव के परिणाम में भी चुटकी लेते हुए उन्होंने कांग्रेस के कई सीएम दावेदारों पर हास्य व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम से कांग्रेस कोमा में है। अब नगर निगम चुनाव के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ जाएगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कई सीएम के दावेदार थे। नेम प्लेट तक उन्होंने लगा दी थी। यहां तक की कुर्सी पर बैठने के सपने भी देख लिए थे, लेकिन जनता की वोटों ने उनके सपने तोड़ दिए। फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के नग्न प्रदर्शन पर सीएम ने हास्य व्यंग्य करते हुए कहा कि मैं फरीदाबाद में रोड शो कर रहा था। काला झंडा दिखाने पर बोले- खुद को जिंदा रखने का एक यही इनके पास तरीका इसी दौरान एक व्यक्ति पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही उसके करीब रोड शो पहुंचा, तो वह अपना कुर्ता उतार कर बीच में घुस आया और काला झंडा दिखाने लगा। जिसका मैंने पता किया तो सामने आया कि यह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इसके बाद मैंने कहा यह तो बिल्कुल ही मरे पड़े हैं। उनके पास अब और कोई काम नहीं है। खुद को जिंदा रखने का एक यही इनके पास तरीका बचा है। राहुल गांधी के जलेबी प्रकरण पर कहा- भाजपा दिल्ली में भी बांट रही जलेबी कांग्रेस के पास एक नेता है राहुल गांधी। जिसने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात कही थी। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से भाजपा न केवल हरियाणा बल्कि दिल्ली में भी जलेबी बांट रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर