हिमाचल प्रदेश के मंडी इंटरनेशनल शिवरात्रि पर्व के लिए मनोनीत पार्षद ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को प्रधानमंत्री बना दिया। दरअसल, पार्षद ने एक बड़ा पोस्टर छपवाया। इसमें मुख्यमंत्री की जगह प्रधानमंत्री लिख दिया। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ देर में ही यह पोस्टर मौके से हटा दिया गया। मगर तब तक कुछ लोगों ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू कल अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि पर्व में शामिल होने मंडी जा रहे हैं। इसके लिए मनोनीत पार्षद दर्शन ठाकुर ने मुख्यमंत्री के स्वागत का पोस्टर बनाया। इसमें लिखा, “प्रधानमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंडी आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं”। गलत पोस्टर हटाकर अब सही जानकारी वाला नया पोस्टर लगा दिया गया। मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए शहर में कई जगहों पर मुख्यमंत्री के स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं। इन्हीं में से एक पोस्टर में यह गलती सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी इंटरनेशनल शिवरात्रि पर्व के लिए मनोनीत पार्षद ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को प्रधानमंत्री बना दिया। दरअसल, पार्षद ने एक बड़ा पोस्टर छपवाया। इसमें मुख्यमंत्री की जगह प्रधानमंत्री लिख दिया। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ देर में ही यह पोस्टर मौके से हटा दिया गया। मगर तब तक कुछ लोगों ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू कल अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि पर्व में शामिल होने मंडी जा रहे हैं। इसके लिए मनोनीत पार्षद दर्शन ठाकुर ने मुख्यमंत्री के स्वागत का पोस्टर बनाया। इसमें लिखा, “प्रधानमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंडी आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं”। गलत पोस्टर हटाकर अब सही जानकारी वाला नया पोस्टर लगा दिया गया। मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए शहर में कई जगहों पर मुख्यमंत्री के स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं। इन्हीं में से एक पोस्टर में यह गलती सामने आई हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
