वाराणसी पुलिस ने सपा के पूर्व MLC वासुदेव यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। उनपर आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। कई बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, तो गैर जमानती वारंट जारी हुआ। पुलिस ने मंगलवार को जार्जटाउन स्थित उनके आवास से पकड़ा है। वासुदेव यादव अखिलेश यादव के करीबी रहे हैं। सपा सरकार में उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया था। आरोप है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनने के बाद वासुदेव यादव ने 1.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की। प्रयागराज विजिलेंस विभाग ने केस दर्ज किया था। उनके खिलाफ जांच करके आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए गए। सरकारी वकील की तरफ से मामले की पैरवी की गई। अब आरोपी वासुदेव की तरफ से अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई। सरकारी वकील ने इसका विरोध किया है। तर्क दिया है कि आरोपी प्रभावशाली है। वह केस को कमजोर कर सकता है। सपा सरकार में चलता था दबदबा
समाजवादी पार्टी सरकार में वासुदेव यादव का काफी रसूख रहा है। कहा जाता है कि पार्टी के बड़े बड़े नेताओं में सीधी दखल रखते थे। विभाग और शासन के उच्च अधिकारी भी इनसे दबते थे। इसी रसूख का नतीजा था कि 5 मार्च 2012 में समाजवादी पार्टी के विधानसभा चुनाव जीतने और 15 मार्च 2012 को अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के चंद दिनों बाद ही इन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। 2014 में आरोप लगे
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सन 2014 में वासुदेव के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई। पत्नी और बच्चों के नाम पर करोड़ों की लागत से शिक्षण संस्थाएं खोलने और संपत्ति खरीदने के आरोप लगाए गए। दो करोड़ से अधिक की संपत्ति सिर्फ प्रयागराज के फूलपुर तहसील में बताई गई। इसके अलावा सोरांव, हडिया तथा सदर तहसील में भी संपत्ति होने की शिकायत की गई। ————– यह खबर भी पढ़िए… यूपी की शहजादी को दुबई में फांसी:15 दिन पहले कहा था- अब्बू अब मेरा जीवन खत्म, बच्चे की हत्या के आरोप में कैद थी UAE में बांदा की महिला शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दी गई। विदेश मंत्रालय ने आज, सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। विदेश मंत्रालय की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी पुलिस ने सपा के पूर्व MLC वासुदेव यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। उनपर आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। कई बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, तो गैर जमानती वारंट जारी हुआ। पुलिस ने मंगलवार को जार्जटाउन स्थित उनके आवास से पकड़ा है। वासुदेव यादव अखिलेश यादव के करीबी रहे हैं। सपा सरकार में उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया था। आरोप है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनने के बाद वासुदेव यादव ने 1.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की। प्रयागराज विजिलेंस विभाग ने केस दर्ज किया था। उनके खिलाफ जांच करके आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए गए। सरकारी वकील की तरफ से मामले की पैरवी की गई। अब आरोपी वासुदेव की तरफ से अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई। सरकारी वकील ने इसका विरोध किया है। तर्क दिया है कि आरोपी प्रभावशाली है। वह केस को कमजोर कर सकता है। सपा सरकार में चलता था दबदबा
समाजवादी पार्टी सरकार में वासुदेव यादव का काफी रसूख रहा है। कहा जाता है कि पार्टी के बड़े बड़े नेताओं में सीधी दखल रखते थे। विभाग और शासन के उच्च अधिकारी भी इनसे दबते थे। इसी रसूख का नतीजा था कि 5 मार्च 2012 में समाजवादी पार्टी के विधानसभा चुनाव जीतने और 15 मार्च 2012 को अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के चंद दिनों बाद ही इन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। 2014 में आरोप लगे
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सन 2014 में वासुदेव के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई। पत्नी और बच्चों के नाम पर करोड़ों की लागत से शिक्षण संस्थाएं खोलने और संपत्ति खरीदने के आरोप लगाए गए। दो करोड़ से अधिक की संपत्ति सिर्फ प्रयागराज के फूलपुर तहसील में बताई गई। इसके अलावा सोरांव, हडिया तथा सदर तहसील में भी संपत्ति होने की शिकायत की गई। ————– यह खबर भी पढ़िए… यूपी की शहजादी को दुबई में फांसी:15 दिन पहले कहा था- अब्बू अब मेरा जीवन खत्म, बच्चे की हत्या के आरोप में कैद थी UAE में बांदा की महिला शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दी गई। विदेश मंत्रालय ने आज, सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। विदेश मंत्रालय की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अखिलेश के करीबी वासुदेव यादव प्रयागराज में अरेस्ट:कमाई से ज्यादा संपत्ति जुटाई, यूपी बोर्ड के सचिव रहे हैं
