हरियाणा के जींद में हरियाणा राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने महिला थाना का निरीक्षण किया। इसके बाद रेणु भाटिया सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में जाकर रेप पीड़िता से मिलीं। रेप पीड़िता से करीब आधे घंटे तक रेणु भाटिया ने बात की और पुलिस कार्रवाई को लेकर पूछा। पीड़िता ने बताया कि इस मामले में कई आरोपी शामिल हो सकते हैं, जो पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इस पर चेयरपर्सन ने महिला थाना प्रभारी को लताड़ लगाते हुए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। एक महीने से अधिक का समय होने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से चेयरपर्सन नाराज दिखीं। रेणु भाटिया मंगलवार देर शाम जींद पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने रात में रेप पीड़िता के घर जाकर मुलाकात की। दरअसल, करीब 1 माह पहले सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि गांव के ही व्यक्ति ने उसके साथ 6 साल तक रेप किया। उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इस मामले में व्यक्ति की पत्नी समेत कई और लोग शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन तीसरे आरोपी और वीडियो वायरल करने वालों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। रेप पीड़िता का कहना था कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। इस पर रेणु भाटिया ने महिला थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी भी साथ रही। इससे पहले चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने महिला थाना का भी निरीक्षण किया था, जिसमें स्टाफ के बारे में जानकारी ली, तो यहां किस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई। महिला थाना प्रभारी ने पॉक्सो के मामले और रेप के मामले में बताया। जिस पर चेयरपर्सन ने पूछा कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। हरियाणा के जींद में हरियाणा राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने महिला थाना का निरीक्षण किया। इसके बाद रेणु भाटिया सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में जाकर रेप पीड़िता से मिलीं। रेप पीड़िता से करीब आधे घंटे तक रेणु भाटिया ने बात की और पुलिस कार्रवाई को लेकर पूछा। पीड़िता ने बताया कि इस मामले में कई आरोपी शामिल हो सकते हैं, जो पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इस पर चेयरपर्सन ने महिला थाना प्रभारी को लताड़ लगाते हुए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। एक महीने से अधिक का समय होने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से चेयरपर्सन नाराज दिखीं। रेणु भाटिया मंगलवार देर शाम जींद पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने रात में रेप पीड़िता के घर जाकर मुलाकात की। दरअसल, करीब 1 माह पहले सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि गांव के ही व्यक्ति ने उसके साथ 6 साल तक रेप किया। उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इस मामले में व्यक्ति की पत्नी समेत कई और लोग शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन तीसरे आरोपी और वीडियो वायरल करने वालों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। रेप पीड़िता का कहना था कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। इस पर रेणु भाटिया ने महिला थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी भी साथ रही। इससे पहले चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने महिला थाना का भी निरीक्षण किया था, जिसमें स्टाफ के बारे में जानकारी ली, तो यहां किस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई। महिला थाना प्रभारी ने पॉक्सो के मामले और रेप के मामले में बताया। जिस पर चेयरपर्सन ने पूछा कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
