हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज यानि गुरुवार को पानीपत आएंगे। दरअसल, नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए दो दिन शेष रह गए हैं। जिसके चलते सीएम आज 8 हजार पन्ना प्रमुखों को संबोधित करने पानीपत पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम सेक्टर 25 स्थित एमजेआर स्कूल परिसर में होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज शाम को प्रचार के लिए पहुंचेंगे। दूसरी ओर, नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के बड़े नेता अभी तक प्रचार करने नहीं आए हैं। पार्टी की ओर से कोई स्टार प्रचार कार्यक्रम नहीं बनाया गया है। बुल्ले शाह समेत स्थानीय नेता प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। प्रत्याशियों की प्रचार में मदद तक नहीं की हालात यह हैं कि नामांकन से एक दिन पहले प्रत्याशियों को टिकट देने वाली कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की प्रचार में मदद तक नहीं की। जिसके चलते प्रत्याशी खुद ही अपने प्रचार में दिन-रात जुटे हुए हैं। 9 मार्च को मतदान होना है। इसी दिन भारत चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगा। हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज यानि गुरुवार को पानीपत आएंगे। दरअसल, नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए दो दिन शेष रह गए हैं। जिसके चलते सीएम आज 8 हजार पन्ना प्रमुखों को संबोधित करने पानीपत पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम सेक्टर 25 स्थित एमजेआर स्कूल परिसर में होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज शाम को प्रचार के लिए पहुंचेंगे। दूसरी ओर, नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के बड़े नेता अभी तक प्रचार करने नहीं आए हैं। पार्टी की ओर से कोई स्टार प्रचार कार्यक्रम नहीं बनाया गया है। बुल्ले शाह समेत स्थानीय नेता प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। प्रत्याशियों की प्रचार में मदद तक नहीं की हालात यह हैं कि नामांकन से एक दिन पहले प्रत्याशियों को टिकट देने वाली कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की प्रचार में मदद तक नहीं की। जिसके चलते प्रत्याशी खुद ही अपने प्रचार में दिन-रात जुटे हुए हैं। 9 मार्च को मतदान होना है। इसी दिन भारत चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
