हिमाचल प्रदेश के अर्की में प्लानिया पंचायत के बंगौरा में एक व्यक्ति की पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना बीती रात की है, जब देवेंद्र कुमार एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका पैर फिसल गया और वे पानी के गड्ढे में गिर गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला पैर फिसलने से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हिमाचल प्रदेश के अर्की में प्लानिया पंचायत के बंगौरा में एक व्यक्ति की पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना बीती रात की है, जब देवेंद्र कुमार एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका पैर फिसल गया और वे पानी के गड्ढे में गिर गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला पैर फिसलने से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
