हिसार में स्वतंत्रता सेनानी जन कल्याण संगठन ने शुक्रवार को डीसी से मुलाकात की। संगठन ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 10 सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। संगठन की मांग है कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को 2 प्रतिशत होरिजेंटल आरक्षण दिया जाए। इस आरक्षण को पूर्व सैनिकों के आरक्षण से अलग रखा जाए। स्वतंत्रता सेनानी जन कल्याण संगठन की मांग है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार की तर्ज पर कुटुंब पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई है। इसके तहत स्वतंत्रता सेनानी की प्रथम पीढ़ी के देहांत के बाद उनके परिवार को 60 साल की उम्र तक 5000 रुपए मासिक पेंशन दी जाए। अन्य महत्वपूर्ण मांगों में हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति का पुनर्गठन करना और इसे उत्तराधिकारी सम्मान समिति में विलय करना शामिल है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को आईकार्ड जारी करने और केशलैस उपचार की सुविधा देने की मांग भी की गई है। संगठन ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित करने की मांग रखी है। साथ ही 15 अगस्त और 26 जनवरी के सरकारी कार्यक्रमों में पुलिस द्वारा किए जाने वाले अपमानजनक व्यवहार को रोकने की मांग की है। डीसी ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की रक्षा का आश्वासन दिया है। हिसार में स्वतंत्रता सेनानी जन कल्याण संगठन ने शुक्रवार को डीसी से मुलाकात की। संगठन ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 10 सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। संगठन की मांग है कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को 2 प्रतिशत होरिजेंटल आरक्षण दिया जाए। इस आरक्षण को पूर्व सैनिकों के आरक्षण से अलग रखा जाए। स्वतंत्रता सेनानी जन कल्याण संगठन की मांग है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार की तर्ज पर कुटुंब पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई है। इसके तहत स्वतंत्रता सेनानी की प्रथम पीढ़ी के देहांत के बाद उनके परिवार को 60 साल की उम्र तक 5000 रुपए मासिक पेंशन दी जाए। अन्य महत्वपूर्ण मांगों में हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति का पुनर्गठन करना और इसे उत्तराधिकारी सम्मान समिति में विलय करना शामिल है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को आईकार्ड जारी करने और केशलैस उपचार की सुविधा देने की मांग भी की गई है। संगठन ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित करने की मांग रखी है। साथ ही 15 अगस्त और 26 जनवरी के सरकारी कार्यक्रमों में पुलिस द्वारा किए जाने वाले अपमानजनक व्यवहार को रोकने की मांग की है। डीसी ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की रक्षा का आश्वासन दिया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
