लुधियाना के दुगरी थाने की पुलिस ने तड़के 3 बजे दो बदमाशों से मुठभेड़ की है। मुठभेड़ में बदमाशों की जांघ में गोली लगी है। घायल को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। कुछ दिन पहले दोनों बदमाशों ने जेटोन चौक के पास अभिनव मंड नामक युवक पर फायरिंग की थी। पुलिस ने बदमाशों को शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के पास घेरकर पकड़ लिया। बदमाशों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने बदमाशों की जांघ में गोली मार दी। बदमाशों की पहचान सुमित और मनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई है। टोनी पर है 15 आपराधिक मामले टोनी पर पहले करीब 15 आपराधिक मामला दर्ज है। टोनी की दोनों लात पर गोलियां लगी है। जबकि सुमित की एक लात पर गोली लगी है। दोनों बदमाशों के पास 32 बोर की पिस्टल और देसी कट्टा था। दोनों बदमाश लुधियाना दुगरी इलाके के ही रहने वाले है। इस मामले संबंधी अभी पुलिस के किसी भी सीनियर अधिकारी ने कुछ नहीं बताया। दोनों गैंगस्टरों पर कई आपराधिक मामले पहले दर्ज है। इस केस में जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता करेगी। लुधियाना के दुगरी थाने की पुलिस ने तड़के 3 बजे दो बदमाशों से मुठभेड़ की है। मुठभेड़ में बदमाशों की जांघ में गोली लगी है। घायल को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। कुछ दिन पहले दोनों बदमाशों ने जेटोन चौक के पास अभिनव मंड नामक युवक पर फायरिंग की थी। पुलिस ने बदमाशों को शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के पास घेरकर पकड़ लिया। बदमाशों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने बदमाशों की जांघ में गोली मार दी। बदमाशों की पहचान सुमित और मनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई है। टोनी पर है 15 आपराधिक मामले टोनी पर पहले करीब 15 आपराधिक मामला दर्ज है। टोनी की दोनों लात पर गोलियां लगी है। जबकि सुमित की एक लात पर गोली लगी है। दोनों बदमाशों के पास 32 बोर की पिस्टल और देसी कट्टा था। दोनों बदमाश लुधियाना दुगरी इलाके के ही रहने वाले है। इस मामले संबंधी अभी पुलिस के किसी भी सीनियर अधिकारी ने कुछ नहीं बताया। दोनों गैंगस्टरों पर कई आपराधिक मामले पहले दर्ज है। इस केस में जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता करेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
