योगी कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्ताव पास हुए हैं। कैबिनेट ने होली से पहले किसानों को तोहफा दिया है। गेहूं का रेट 150 रुपए बढ़ा दिया है। पिछली बार 2275 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदे जा रहे थे। इसे बढ़ाकर 2425 रुपए कर दिया है। 6500 गेहूं खरीद केंद्र भी खोले जाएंगे। इसके अलावा, प्रदेश के कोषागार में 5630 करोड़ के स्टांप रद्दी हो जाएंगे। ये स्टांप 10 हजार से 25 हजार रुपए तक के हैं। ई-स्टांप शुरू होने के चलते इनकी कोई उपयोगिता नहीं बची थी। सोमवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के नाम से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जेल की 14 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी जाएगी। सैफई मेडिकल कॉलेज में 300 बेड़ बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए एक अरब 76 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर —————— ये खबर भी पढ़ें- योगी बोले- संभल CO ने ठीक कहा, जुमा 52-होली एक:पुलिस अफसर पहलवान है, अपने लहजे में बोलेगा तो कुछ को बुरा लग सकता है सीएम योगी ने संभल CO अनुज चौधरी का खुलकर समर्थन किया है। योगी ने कहा- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर योगी कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्ताव पास हुए हैं। कैबिनेट ने होली से पहले किसानों को तोहफा दिया है। गेहूं का रेट 150 रुपए बढ़ा दिया है। पिछली बार 2275 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदे जा रहे थे। इसे बढ़ाकर 2425 रुपए कर दिया है। 6500 गेहूं खरीद केंद्र भी खोले जाएंगे। इसके अलावा, प्रदेश के कोषागार में 5630 करोड़ के स्टांप रद्दी हो जाएंगे। ये स्टांप 10 हजार से 25 हजार रुपए तक के हैं। ई-स्टांप शुरू होने के चलते इनकी कोई उपयोगिता नहीं बची थी। सोमवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के नाम से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जेल की 14 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी जाएगी। सैफई मेडिकल कॉलेज में 300 बेड़ बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए एक अरब 76 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर —————— ये खबर भी पढ़ें- योगी बोले- संभल CO ने ठीक कहा, जुमा 52-होली एक:पुलिस अफसर पहलवान है, अपने लहजे में बोलेगा तो कुछ को बुरा लग सकता है सीएम योगी ने संभल CO अनुज चौधरी का खुलकर समर्थन किया है। योगी ने कहा- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में 5600 करोड़ के स्टांप रद्दी होंगे:गेहूं का रेट 150 रुपए बढ़ाया, बलिया में मेडिकल कालेज; योगी कैबिनेट में 17 प्रस्ताव पास
