यमुनानगर में नौ-सैनिक की पत्नी ने की आत्महत्या:10 दिन पहले ड्यूटी पर गया था पति; पंजाब में रहने को लेकर डाला दबाव

यमुनानगर में नौ-सैनिक की पत्नी ने की आत्महत्या:10 दिन पहले ड्यूटी पर गया था पति; पंजाब में रहने को लेकर डाला दबाव

यमुनानगर के पुराना हमीदा में एक 34 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। विवाहिता रमनदीप के पति हरजिंदर सिंह भारतीय नौसेना में सेवारत हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटना को लेकर जसवंत कौर ने बताया कि उसकी बेटी की रमनदीप की शादी 16 साल पहले हरजिंदर सिंह से हुई थी। दंपती का एक 8 वर्षीय बेटा है। दोनों मूल रूप से पंजाब के तरन तारन के रहने वाले हैं। हरजिंदर के पिता ने यमुनानगर में भी मकान बनाया था, जहां यह दंपती रह रहा था। जसवंत कौर के अनुसार, कुछ समय से रमनदीप की सास उस पर पंजाब वापस जाने का दबाव बना रही थीं। सास चाहती थीं कि अपने दूसरे बेटे की बहू के बच्चों की पढ़ाई के लिए रमनदीप यमुनानगर छोड़कर पंजाब चली जाए। घटना के समय हरजिंदर सिंह ड्यूटी पर थे। वह 28 फरवरी को ही अपनी छुट्टियां बिताकर लौटे थे। पुलिस चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यमुनानगर के पुराना हमीदा में एक 34 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। विवाहिता रमनदीप के पति हरजिंदर सिंह भारतीय नौसेना में सेवारत हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटना को लेकर जसवंत कौर ने बताया कि उसकी बेटी की रमनदीप की शादी 16 साल पहले हरजिंदर सिंह से हुई थी। दंपती का एक 8 वर्षीय बेटा है। दोनों मूल रूप से पंजाब के तरन तारन के रहने वाले हैं। हरजिंदर के पिता ने यमुनानगर में भी मकान बनाया था, जहां यह दंपती रह रहा था। जसवंत कौर के अनुसार, कुछ समय से रमनदीप की सास उस पर पंजाब वापस जाने का दबाव बना रही थीं। सास चाहती थीं कि अपने दूसरे बेटे की बहू के बच्चों की पढ़ाई के लिए रमनदीप यमुनानगर छोड़कर पंजाब चली जाए। घटना के समय हरजिंदर सिंह ड्यूटी पर थे। वह 28 फरवरी को ही अपनी छुट्टियां बिताकर लौटे थे। पुलिस चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर